Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209859blurImage

उन्नाव: विक्रमखेड़ा गांव की बेटी प्रियंका कश्यप बनीं पुलिस आरक्षी, पूरे गांव में जश्न का माहौल

Atul Srivastava
Jun 18, 2025 08:00:25
Nawabganj, Uttar Pradesh
उन्नाव, विक्रमखेड़ा— गांव की बेटी प्रियंका कश्यप ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। पुलिस आरक्षी पद पर चयन होने के बाद गांव में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। जैसे ही प्रियंका को नियुक्ति पत्र मिला, पूरे गांव में जश्न का माहौल छा गया। विदाई से पहले प्रियंका ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच गांववासियों ने उन्हें भव्य विदाई दी। इस अवसर पर प्रियंका के माता-पिता की आंखों में जहां गर्व था, वहीं बेटी की विदाई का भावुक क्षण उन्हें रुला भी गया। उरई स्थित JTC ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना होते समय प्रियंका ने कहा पूरी निष्ठा से करूंगी देश सेवा।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement