Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209859

पति पर शक के चलते महिला ने मौत को लगाया गले

Atul Srivastava
Jul 04, 2025 10:28:19
Nawabganj, Uttar Pradesh
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के काथा खेड़ा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सविता के रूप में हुई। वह काथा खेड़ा निवासी गोपाल की पत्नी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सविता की शादी 14 वर्ष पहले गोपाल से हुई थी। वह मूल रूप से अचलगंज थाना क्षेत्र के मवईया गांव की रहने वाली थी। उनकी दो बेटियां हैं- अंजलि और अनन्या। गोपाल सूरत में साड़ी का व्यवसाय करते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया मृतका के परिजनों के अनुसार, सविता को शक था कि उनके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। इस कारण पति-पत्नी के बीच फोन पर अक्सर विवाद होता था। इन विवादों से सविता तनाव में रहने लगी थी। गुरुवार देर रात सविता ने कमरे में फांसी लगा ली।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement