Back
हथिगवां थाना क्षेत्र में कोयला भट्ठी का मामला गरमाया, धुएं के वीडियो ने खोली हकीकत
Kunda, Uttar Pradesh
बेंती गांव में अवैध कोयला भट्ठी संचालन का आरोप, वीडियो में धुएं के साथ चलता दिखा भट्ठी का कार्य
कुंडा तहसील के हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव में अवैध रूप से कोयला भट्ठी संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। यह भट्ठी बेंती समिति के पास संचालित बताई जा रही है, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार भट्ठी संचालन से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से भट्ठी के चालू होने और उससे लगातार धुआं निकलने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भट्ठी के सक्रिय संचालन के संकेत मिलने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोयला भट्ठी बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक पर्यावरणीय मानकों के संचालित की जा रही है। भट्ठी से निकलने वाला धुआं न केवल आसपास के वातावरण को प्रभावित कर रहा है, बल्कि मानव स्वास्थ्य, खेतों और हरियाली के लिए भी नुकसानदायक माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि भट्ठी संचालकों की गतिविधियां पर्यावरण संरक्षण के दावों पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही हैं और हरे-भरे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।
हथिगवां थाना क्षेत्र में यह भट्ठी लंबे समय से संचालित बताई जा रही है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहे हैं कि थाना क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि की जानकारी संबंधित पुलिस को कब और किस हद तक रही। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को सूचित करना चाहिए था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। लोगों की मांग है कि हथिगवां थाना पुलिस, तहसील प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग संयुक्त रूप से जांच करें और सामने आए वीडियो साक्ष्य के आधार पर भट्ठी की वैधता की पुष्टि की जाए। यदि जांच में भट्ठी अवैध पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई कर क्षेत्र को प्रदूषण से राहत दिलाई जाए।
अब यह देखना अहम होगा कि खबर प्रकाश में आने के बाद हथिगवां थाना पुलिस और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जनहित से जुड़े इस विषय पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowFeb 02, 2026 09:50:490
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 02, 2026 09:50:260
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 02, 2026 09:50:090
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 02, 2026 09:49:34Noida, Uttar Pradesh:साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर भी पायलेट ने कहा कि मामले की जांच हो और जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए。
बाइट -सचिन पायलट, पूर्व डिप्टी सीएम
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 02, 2026 09:49:050
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 02, 2026 09:47:250
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 02, 2026 09:46:570
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 02, 2026 09:46:050
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 02, 2026 09:45:420
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 02, 2026 09:45:310
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report