Back
धनबाद में सिंह मेंशन के घर पर बम फेंकने से दहशत, जांच शुरू
NMNitesh Mishra
Feb 02, 2026 09:50:49
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के चर्चित सिंह मेंशन पर रविवार देर रात बम फेंके जाने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. घटना के समय पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने परिवार के साथ आवास के बाहर बैठे थे. गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित अंदर चले गए जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. सोमवार को मीडिया से बातचीत में संजीव सिंह ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे वे परिवार के साथ बाहर बैठे थे. कुछ देर बाद जैसे ही वे घर के अंदर गए उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिसर की ओर विस्फोटक फेंक दिया. अचानक तेज रोशनी के साथ धूलनुमा पदार्थ फैल गया. बाद में जानकारी मिली कि यह बम था. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तत्काल जिले के एसएसपी को दी गई. सूचना मिलते ही सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और साक्ष्य जुटाए. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित चिट्ठी को लेकर संजीव सिंह ने कहा कि घटना के 15 सेकेंड के भीतर ही परिवार के सभी सदस्य गेट के बाहर आ गए थे लेकिन वहां किसी प्रकार की कोई चिट्ठी नहीं मिली. उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल लेटर की कोई पुष्टि नहीं है और पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बमबाजी अब सिर्फ एक घर की नहीं बल्कि पूरे धनबाद जिले की समस्या बनती जा रही है. आए दिन इस तरह की घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है. उन्होंने कहा कि बमबाजी कर डराने की कोशिश करने वालों की साजिश कभी सफल नहीं होगी. जनहित में काम करने वालों को इस तरह की हरकतों से रोका नहीं जा सकता. रागिनी सिंह ने यह भी कहा कि लंबे समय बाद संजीव सिंह धनबाद के मुद्दों पर सक्रिय हुए हैं संभव है यह कुछ लोगों को खटक रहा हो. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की. रागिनी सिंह झरिया विधायक संजीव सिंह पूर्व विधायक झरिया धनबाद के सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात करीब 11:45 बजे सिंह मेंशन में अज्ञात अपराधियों द्वारा दो देशी बम फेंका गया एक आवास के बाहर और एक आवास के अंदर. प्रथम दृष्टया मामला दहशत फैलाने का प्रतीत होता है. उन्होंने कहा यदि जानमाल को नुकसान पहुंचाने की मंशा होती तो विस्फोटक में और घातक सामग्री होती. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अलग-अलग स्थानों पर जांच की जा रही है. वहीं उन्होंने वायरल लेटर को लेकर कहा कि अप्रमाणित पत्र को अधिक तवज्जो देने की जरूरत नहीं है. यदि उसमें कोई सच्चाई होगी तो जांच में सामने आ जाएगी. मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी. घटना के बाद से सिंह मेंशन और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है. ऋतिक श्रीवास्तव , सिटी एसपी धनबाद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 02, 2026 11:07:490
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 02, 2026 11:07:250
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 02, 2026 11:07:010
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 02, 2026 11:06:460
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 02, 2026 11:06:090
Report
NJNeetu Jha
FollowFeb 02, 2026 11:05:510
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 02, 2026 11:05:280
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 02, 2026 11:05:000
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 02, 2026 11:04:130
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 02, 2026 11:04:010
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 02, 2026 11:03:470
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 02, 2026 11:03:340
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 02, 2026 11:02:330
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 02, 2026 11:02:120
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 02, 2026 11:01:590
Report