Back
प्रतापगढ़ शहर के बीच किराना के पीछे MD फैक्ट्री का खुलासा; ड्रग सेटअप जब्त
HUHITESH UPADHYAY
Feb 02, 2026 09:49:05
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शहर के मध्य एक अनाज गोदाम में अवैध रूप से संचालित एमडी फैक्ट्री का खुलासा किया गया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ, केमिकल्स और ड्रग निर्माण में प्रयुक्त पूरा सेटअप जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदitya के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। एसपी बी आदित्य ने बताया कि 1 फरवरी की देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र को सूचना प्राप्त हुई कि प्रशटर रोड स्थित पानी की टंकी के पास एक किराना एवं अनाज के गोदाम में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ एमडी बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाकोडा किराना एंड जनरल स्टोर तथा उसके पीछे बने गोदाम पर दबिश दी गई। गोदाम की तलाशी के दौरान सामने की ओर बने एक कमरे में प्रवेश करते ही आंखों में जलन होने लगी और केमिकल की तीव्र बदबू महसूस हुई। कमरे की तलाशी लेने पर एक लोहे के ड्रम के ऊपर सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक थैली रखी मिली, जिसमें मटमैले रंग का पदार्थ भरा हुआ था। परीक्षण करने पर उक्त पदार्थ मादक पदार्थ एमडी पाया गया। वजन करने पर एमडी की मात्रा 106 ग्राम पाई गई। इसके अतिरिक्त गोदाम से एमडी निर्माण में प्रयुक्त 7 प्लास्टिक के जरीकेन मिले, जिनमें कुल 114 किलो 750 ग्राम तरल केमिकल भरा हुआ पाया गया। मौके से एमडी बनाने का पूरा सेटअप भी बरामद किया गया, जिसमें एक बड़ा नीले रंग का खाली ड्रम, एक नीले रंग का खाली केन, एक नीले रंग का छोटा ड्रम, एक नीले रंग की छोटी केन, एक इलेक्ट्रॉनिक हीटर, एक इंडक्शन हीटर, काले रंग का गर्म हवा फेंकने वाला हीटर, एक छोटी बिलोने की मशीन, एक लंबी एंगल वाली बिलोने की मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर, दो जोड़ी लाल रंग के रबर के ग्लव्स, तीन छोटी पारदर्शी प्लास्टिक की बाल्टियां, चार हेलोजन लाइट, 10 प्लास्टिक की खाली बोतलें, दो प्लास्टिक के टब, एक लोहे की छलनी, एक छोटा कीमा एवं एक चीनी मिट्टी का बर्तन, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, चार कांच के प्रयोगशाला फ्लास्क, एक बड़ा कांच का जार, दो प्लास्टिक की ट्रे तथा चार लोहे की ट्रे शामिल हैं। सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि अब तक एमडी फैक्ट्रियों पर निगरानी मुख्य रूप से जंगलों और दूरदराज इलाकों में केंद्रित रही है, लेकिन यह पहली बार सामने आया है कि शहर के बीच व्यापारिक क्षेत्र में किराना दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में बड़े स्तर पर एमडी बनाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में जैसे ही आरोपी गिरफ्तार होंगे, उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जाएगी। फिलहाल संदिग्ध आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वे मौके से फरार पाए गए। थाना प्रतापगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले का अनुसंधान जारी है। बाइट- बी आदित्य, एसपी प्रतापगढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 18:46:100
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowFeb 09, 2026 18:45:480
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:45:180
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 09, 2026 18:31:560
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 09, 2026 18:31:450
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 09, 2026 18:30:390
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 09, 2026 18:30:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 09, 2026 18:17:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:39Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में चाइनीज मांझे में फंसी चील को नगर निगम ने सुरक्षित निकाला मोहल्लेवासियों ने टीम का आभार जताया।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:220
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:05:060
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:04:500
Report