icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
230204

21 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बेल्हा देवी धाम, कल होगा भव्य श्री गंगा दशहरा महोत्सव

Kunda, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम कल प्रतापगढ़ में देखने को मिलेगा, जब मां बेल्हा देवी धाम 21 हजार दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठेगा। श्री गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे धाम को भव्य सजावट से सजाया जा रहा है। महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा और सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भीड़ को देखते हुए बैरीकेटिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। नगर पालिका की ओर से ईओ राकेश कुमार के निर्देशन में सफाई निरीक्षक संतोष सिंह एवं टीम द्वारा मां बेल्हा देवी धाम और घाटों की विशेष साफ-सफाई कराई गई। पूरे परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी झांकियों से सजाया जा रहा है। जिलाधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सभी विभागों को महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोताखोर, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा शिविर और व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। वहीं समिति के संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि मां सई गंगा की महाआरती काशी के पुरोहितों के साथ संपन्न होगी और पूरे घाट को 21 हजार दीपों से सजाकर दिव्य स्वरूप दिया जाएगा। महोत्सव के दौरान पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी तथा पौध वितरण और पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। भव्य झांकियां, दिव्य आरती, दीपों की रोशनी और भक्तिमय माहौल के बीच मां बेल्हा देवी धाम में कल ऐतिहासिक और यादगार नजारा देखने को मिलेगा।
0
0
Report
Pinewz
230204
Abhishek Kumar PandeyAbhishek Kumar PandeyFollow20 May 2026, 09:06 am

कुंडा में खूनी बवाल का VIDEO VIRAL, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस जांच में जुटी

Kunda, Uttar Pradesh:कुंडा कोतवाली क्षेत्र के डिहवा रैयापुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक किसी पुराने विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में चोट आने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। कुंडा कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Pinewz
230204
Abhishek Kumar PandeyAbhishek Kumar PandeyFollow21 Apr 2026, 05:47 am

बेटी के जन्मदिन पर रातभर जश्न, सुबह चारपाई पर मिला पिता का शव; पत्नी ही निकली कातिल

Kunda, Uttar Pradesh:कुंडा क्षेत्र के हथिगवां थाना इलाके के तुला का पुरवा बेंती गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेटी के जन्मदिन की खुशियां अगले ही सुबह मातम में बदल गईं। घर के मुखिया देवीदीन यादव उर्फ बेजू की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी, उसके प्रेमी और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात घर में बेटी का जन्मदिन मनाया गया था। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन रविवार सुबह देवीदीन यादव का शव घर के बाहर चारपाई पर मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर चोट और गला दबाने के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ। जांच में सामने आया कि पत्नी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक जन्मदिन की रात पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर देवीदीन यादव की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के बाहर चारपाई पर रख दिया गया, ताकि मामला सामान्य मौत लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पत्नी, उसके प्रेमी और साथी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
230204
Abhishek Kumar PandeyAbhishek Kumar PandeyFollow20 Apr 2026, 05:25 am

मानिकपुर में 2 साल की बच्ची के साथ कथित दरिंदगी, कुंडा क्षेत्र के युवक पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Kunda, Uttar Pradesh:मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां 2 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से दरिंदगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची अपने घर पर मौजूद थी। उस समय उसकी मां किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गई हुई थी, जबकि पिता घर पर ही थे। इसी दौरान कुंडा कोतवाली क्षेत्र का एक युवक घर पहुंचा। वह दरवाजा-खिड़की लगाने का काम करता है और परिवार का परिचित बताया जा रहा है। आरोप है कि वह घर में रुका और पिता के साथ बातचीत के दौरान शराब का सेवन भी किया गया। कुछ समय बाद बच्ची की हालत को लेकर परिजनों को संदेह हुआ। परिजनों का कहना है कि बच्ची की स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी, जिसके बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। साथ ही बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया जारी है। इस पूरे मामले पर CO कुंडा अमर नाथ गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और हर पहलू से जांच की जा रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र में गहरे सदमे और आक्रोश का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोग इस मामले को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Pinewz
230204
Abhishek Kumar PandeyAbhishek Kumar PandeyFollow18 Apr 2026, 04:29 pm

रीति-रिवाज से तय हुई थी शादी, 2 साल तक संबंध बनाने के बाद मुकरा शिक्षक—पीड़िता का बयान

Kunda, Uttar Pradesh:रीति-रिवाज से तय हुई थी शादी, 2 साल तक संबंध बनाने के बाद मुकरा शिक्षक—पीड़िता का बयान हथिगवां थाना क्षेत्र में एक युवती ने पत्रकार वार्ता कर शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के साथ उसकी शादी पूरे रीति-रिवाज और परिवार की सहमति से तय हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे भरोसे में लेकर करीब दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान आरोपी उसके साथ पति की तरह व्यवहार करता रहा और उसे विवाह का विश्वास दिलाता रहा। आरोप है कि लंबे समय तक संबंध रखने के बाद अब शिक्षक ने शादी से इंकार कर दिया है और यह कहते हुए पीछे हट गया कि उसे युवती पसंद नहीं है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब अपनी मर्जी से दूसरी शादी की तैयारी में जुटा है, जिससे वह मानसिक रूप से आहत है। पीड़िता और उसके परिजनों का दावा है कि उनके पास पूरे मामले से जुड़े फोटो, कॉल रिकॉर्ड, वीडियो और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। वहीं, पत्रकार वार्ता में पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम को सार्वजनिक करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Back to top