icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
221712
RAGHWENDR KUMAR GAUTAMRAGHWENDR KUMAR GAUTAMFollow20 Mar 2026, 12:08 pm

रसड़ा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई अलविदा जुम्मे की नमाज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Rasra, Uttar Pradesh:बलिया जनपद के रसड़ा तहसील क्षेत्र में आज माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी 'अलविदा जुम्मे' की नमाज पूरी अकीदत और शांति के साथ संपन्न हुई। नगर की पुरानी मस्जिद, हाजी मजीद, मुसमी मस्जिद, नई मस्जिद सहित विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई, जहाँ देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। सुरक्षा के कड़े पहरे: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। रसड़ा CO आलोक कुमार गुप्ता एवं कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह के साथ रसड़ा कोतवाली पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल ने सुबह से ही सभी प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील चौराहों पर मोर्चा संभाल लिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने गश्त (पैट्रोलिंग) की ताकि यातायात बाधित न हो और नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
0
0
Report
Pinewz
221712
RAGHWENDR KUMAR GAUTAMRAGHWENDR KUMAR GAUTAMFollow25 Feb 2026, 04:02 pm

बसपा के एकलव्य विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर पड़ा छापा

Rasra, Uttar Pradesh:बलिया बिग ब्रेकिंग बसपा के एकलौता विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर आईटी की छापेमारी। खनवर स्तिथ उनके आवास पर सुबह 10 बजे पहुँची थी आईटी की टीम। विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर विधायक के कर्मचारियों सहित उनके भाई छात्र शक्ति के चेयरमैन रमेश सिंह भी आवास में रहे मौजूद। आईटी के अधिकारियों ने आवास पर पहुचते ही दरवाजा बंद करके सभी लोगो की मोबाइल किया जब्त। बसपा विधायक के करीबियों पर भी आईटी टीम की चल रही छापेमारी। लख़नऊ स्तिथ उनके आवास पर भी चल रही आईटी की रेड। बलिया के रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक है उमाशंकर सिंह।
0
0
Report
Pinewz
221712
RAGHWENDR KUMAR GAUTAMRAGHWENDR KUMAR GAUTAMFollow15 Feb 2026, 05:37 am

रसड़ा लक्ष्मेश्वर डीह किले से निकला 54 फिट का कावड़ यात्रा

Rasra, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि के अवसर पर इस साल भी बलिया जिले के रसड़ा नगर से बालेश्वर मंदिर बलिया तक 54 फीट की शिव कांवड़ यात्रा निकली। रसड़ा लखनेश्वर डीह से शुरू हुई कांवड़ यात्रा 45 किमी की दूरी तय करते हुए जिला मुख्यालय स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। भव्य कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बताया जाता है कि बीते 13 सालों से यह शिव कांवड़ पद यात्रा रसड़ा के प्राचीन मंदिर लखनेश्वर डीह किला से प्रारंभ होकर रसड़ा नगर के विभिन्न मंदिरों से होते हुए बालेश्वर मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। जगह-जगह किया गया स्वागत लखनेश्वरडीह किला से निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा का लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले शिवभक्त पदयात्रा करते हुए लखनेश्वरडीह किला पहुंचे, जहां से शिवभक्तों ने 54 फीट की कांवड़ को लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
221712
RAGHWENDR KUMAR GAUTAMRAGHWENDR KUMAR GAUTAMFollow10 Feb 2026, 11:17 am

बलिया झाड़ियां में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गया

Rasra, Uttar Pradesh:मंगलवार सुबह रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव के पास लोहटा-पंडितपुर मार्ग पर झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। बासनही नदी (लकड़हा) और नथूपुर (जोबनवा) नाले के बीच सिंचाई कर रहे किसानों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसओ गड़वार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से दो चाकू, एक रस्सी, कैंपस का जूता और एक शॉल भी बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मृतक के चेहरे पर तेजाब भी डाला गया है। पुलिस ने शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए गहन छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के लोगों के अनुसार, यह तीसरी बार है जब इस सुनसान जगह पर ऐसी घटना हुई है।
0
0
Report
Pinewz
221712
RAGHWENDR KUMAR GAUTAMRAGHWENDR KUMAR GAUTAMFollow2 Feb 2026, 12:42 pm

रसड़ा में निकाली गई संत रविदास की भव्य शोभा यात्रा

Rasra, Uttar Pradesh:रसड़ा कस्बा के महाबीर अखाड़ा संत रविदास नगर वार्ड नंबर एक से संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती के दूसरे दिन सोमवार को रसड़ा नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हाथी-घोड़े ऊट भव्य डीजे के साथ संत रविदास के सैकड़ों अनुवायी शामिल महिलाओं के बीच संख्या अच्छी खासी रही । आदर्श नगर पालिका रसड़ा कस्बा के महावीर अखाड़ा मोहल्ला की पूजा समिति द्वारा वृहद शोभा यात्रा निकाली गई आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल द्वारा जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई और रसड़ा नगर के भव्य तरीके से चूने से सजाया गया था संत रविदास के अनुयायियों के लिए जगह-जगह नाश्ते और पानी की व्यवस्था भी की गई थी जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों ब्रम्हस्थान, मुंसफी तिराहा, भगत सिंह तिराहा, रेलवे स्टेशन मार्ग, प्यारेलाल चौराहा आदि मार्गों से गुजरी।
0
0
Report
Advertisement
Back to top