Back
हिमाचल सरकार ने होम-स्टे पोर्टल का उद्घाटन कर पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया
ADAnkush Dhobal
Feb 02, 2026 09:46:57
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां होम-स्टे पोर्टल http://homestay.hp.gov.in का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे ही होम-स्टे का पंजीकरण किया जा सकेगा। पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यन्त सरल एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होम-स्टे संचालकों और होटल मालिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उनके व्यवसाय पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि ऑब्जेक्शन के नाम पर होटल कारोबारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के कारण होम-स्टे के पंजीकरण के रिन्यूअल को रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को ऐसे होटलों को प्रोविजनल पंजीकरण प्रदान करने को कहा, ताकि उनका व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित होता रहे। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत ‘पर्यतन से स्वरोजगार’ अर्जित करने के लिए होम-स्टे योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि होम-स्टे योजना का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना तथा पर्यटकों को अनछुए पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजस्व में भी पर्यटन क्षेत्र का अधिक योगदान है इसलिए वर्तमान सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें शहरी क्षेत्रों को भी शामिल किया है ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अधिकतम छह कमरे की सुविधा का होम-स्टे पंजीकृत किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम-स्टे संचालन से पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मिलने के साथ-साथ मकान मालिकों को घर पर ही अच्छी कमाई प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों को परोसने से होम-स्टे मालिकों की कमाई और भी बढ़ेगी क्योंकि पर्यटक स्थानीय व्यंजनों को काफी पंसद करते हैं तथा उन्हें घर जैसा अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि गांव में बने पुरातन शैली के घर पर्यटकों खासकर विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRam Mehta
FollowFeb 19, 2026 09:35:050
Report
रामपुर में 70 साल बाद किसी ज़िला अधिकारी ने पत्रकारों की परेशानी समझी,डीएम ने पत्रकारों को दिया तोहफा
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 19, 2026 09:34:460
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 19, 2026 09:34:250
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 09:34:01Noida, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है कि महिला ने गुस्से में कंट्रोल रूम में रखे सरकारी कागज भी फाड़ दिए और काफी देर तक हंगामा काटा
0
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 19, 2026 09:33:510
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 19, 2026 09:33:41Noida, Uttar Pradesh:AI से चलने वाली ड्राइवरलेस बस
0
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 19, 2026 09:33:320
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 19, 2026 09:32:290
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 19, 2026 09:32:090
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 19, 2026 09:31:49Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Keshav Prasad Maurya (UP Deputy CM) on PM Narendra Modi’s Inaugural Address at India AI Impact Summit 2026/ French President Emmanuel Macron’s Statement
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 19, 2026 09:31:160
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 19, 2026 09:31:000
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 19, 2026 09:30:420
Report