Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau221603

महिला से की अश्लील हरकत,5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Jul 31, 2025 11:12:38
Madhuban, Uttar Pradesh
मधुबन । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही पांच लोगों पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी कि बीते 20 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे,जब वह गांव के बाहर बकरी चरा रही थी। गांव के ही पंकज, पवन, प्रहलाद, शंकर व चन्दन पुत्रगण रामविलास ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जब उसने विरोध किया, तो उसे गाली गलौज देते हुए मारने-पीटने लगे। आरोप है कि सभी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Mar 18, 2026 16:04:59
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश शहजाद मारा गया। घटना उस समय हुई जब सहारनपुर पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पेशेवर गौकश शहजाद क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जैसे ही संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, उसने खुद को घिरता देख पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें शहजाद गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो सिपाही कुलदीप और सुमेंद्र भी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल बदमाश शहजाद को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शहजाद सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गन्देवड़ा का रहने वाला था और उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 44 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहजाद एक शातिर और पेशेवर गौकश था, जो कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
96
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 18, 2026 16:04:00
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा राजस्थान दिवस समारोह 2026 मेंहदीपुर बालाजी में हुआ विशेष आरती का आयोजन सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल,कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एडीएम अरविंद शर्मा,भाजपा नेता जगमोहन मीणा,भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला सहित अन्य रहे मौजूद राज्य सरकार के निर्देश पर देवस्थान विभाग की ओर से आयोजन सभी ने प्रदेश की खुशहाली की कि कामना पूरे विधि विधान से किया गया आरती का आयोजन झालर ,घंटी , घड़ियाल की गूंज से गुंजायमान हुआ बालाजी परिसर जय श्रीराम,जय बालाजी की गूंज से गुंजायमान हुई धार्मिक नगरी राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग द्वारा विशेष आरती का आयोजन। कार्यक्रम के दौरान मंदिर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई।जिसमें मंदिर आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह की भी विशेष सजावट की गई वहीं जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बालाजी महाराज की आरती में भाग लेकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। बता दें कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस पर प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों में इस तरह के विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। आरती कार्यक्रम में सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल, भाजपा नेता जगमोहन मीणा, दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रैला सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए। सभी ने बालाजी महाराज की आरती कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का रामनामी दुपट्टा पहनाकर तथा मोदक प्रसादी भेंट कर स्वागत किया。 आयोजन को लेकर सिकराय उपखंड प्रशासन द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इस दौरान एडीएम अरविंद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार, एसडीएम डॉ नवनीत कुमार, डीप्टी एसपी धर्मराज चौधरी, तहसीलदार हेमेन्द्र , विकास अधिकारी राहुल मीना सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।
215
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 18, 2026 16:03:43
Delhi, Delhi:ख्याला में स्पेशल स्टाफ की छापेमारी इण्डेन भारत गैस के 46 एलपीजी सिलेंडर बरामद चार आरोपी गिरफ्तार पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ ने ख्याला इलाके में एलपीजी गैस सिलेंडरों की तीन अवैध जमाखोरी और रिफिलिंग यूनिट्स का भंडाफोड़ किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इनके पास से भारत गैस और इंडेन के कुल 46 अवैध रूप से जमा किए गए LPG सिलेंडर बरामद हुए।इनमें इंडेन गैस के 20 LPG सिलेंडर और भारत गैस के 26 LPG सिलेंडर जब्त किए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवमूरत सिंह 40 जे जे कॉलोनी, ख्याला, दिल्ली। दूसरा रघुराज26 मस्जिद 830 के पास, ख्याला, दिल्ली तीसरा अरविंद सिंह 27 मस्जिद के पास, ख्याला, दिल्ली और चौथा आरोपी ओमपाल 37, हरफूल विहार, नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है।पश्चिमी जिला के डीसीपी शरद भास्कर दराडे ने जानकारी देते हुए बताया कि खाड़ी युद्ध के बाद और ऊर्जा आपूर्ति, विशेष रूप से LPG की उपलब्धता पर पड़े दबाव के चलते, जमाखोरों और कालाबाजारियों के खिलाफ एक केंद्रित और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता महसूस हुई। इस अभियान के तहत, पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर राजेश मौर्य को विशेष रूप से यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई कि वे ऐसी खुफिया जानकारी जुटाएं और ऐसे अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। मौर्य की टीम ने आज विशिष्ट और विश्वसनीय सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, ख्याला इलाके में तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ और समन्वित छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप किराए के परिसरों और अस्थायी शेड्स से कुल 46 LPG सिलेंडर बरामद किए गए। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पश्चिमी जिला ऑपरेशन सेल एसीपी विजय सिंह और पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के नेतृत्व में तीन टीम गठित की और तीनों टीमों ने एक साथ ख्याला इलाके में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और इनके कब्जे से वजन तौलने वाली मशीनें और अवैध रिफिलिंग उपकरण भी बरामद किए गए。 शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि अवैध रूप से जमा किए गए ये LPG सिलेंडर मुख्यतः भारत गैस और इंडेन गैस के थे। सभी आरोपियों ने खुलासा किया कि इन LPG सिलेंडरों में से कुछ को 'सनी गैस एजेंसी' (BG ब्लॉक, पश्चिम विहार, नई दिल्ली और 'आशु गैस एजेंसी' (राजधानी कॉलेज के पास, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली) से प्राप्त किया गया था। इन गैस एजेंसियों और उनके कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। ख्याला थाने में धारा 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 125/287/61(2) BNS (मानव जीवन को खतरे में डालना और आपराधिक षड्यंत्र) के तहत तीन मामले दर्ज किए जा रहे हैं। काम करने का तरीका और पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि आरोपी अलग-अलग पहचान और नामों का इस्तेमाल करके गैस एजेंसियों से LPG सिलेंडर हासिल करते थे। इसमें एजेंसी के कर्मचारियों की मिलीभगत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पकड़े जाने से बचने के लिए, वे इन सिलेंडरों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में किराए की जगहों और अस्थायी शेडों में जमा करके रखते थे। इसके अलावा, वे भरे हुए सिलेंडरों से गैर-कानूनी तरीके से थोड़ी-थोड़ी गैस निकालकर उसे खाली सिलेंडरों में भरते थे, जिससे वे गैर-कानूनी बिक्री के लिए अतिरिक्त सिलेंडर तैयार कर लेते थे।इसके बाद, वे इन सिलेंडरों को ब्लैक मार्केट में बढ़ी हुई कीमतों पर बेचते थे—लगभग 913रुपये की सामान्य कीमत के मुकाबले 3000 रुपये प्रति सिलेंडर तक। इस तरह, वे मौजूदा हालात का फायदा उठाते थे और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाते थे। टीम इस रैकेट की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों/एजेंसियों की भूमिका की जाँच करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 16:02:48
Akroli, Uttar Pradesh:आज से रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने तथा विगत 9 वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की 9 दिवसीय जन जागरण, प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ* उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत नौ वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का 9 दिवसीय जन जागरण,प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन का आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम का रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू तथा ब्लॉक प्रमुख बनिया खेड़ा डॉ सुगंधा सिंह तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडग़वंशी रहे।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 18, 2026 16:02:48
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 16:01:51
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली, बहेड़ी में मरहूम हाजी जमी़ल अहमद की याद में दावत-ए-रोज़ा अफ़्तार का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शिरकत कर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रोज़ा खोला और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। आयोजन अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ, जिसकी लोगों ने सराहना की। आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
108
comment0
Report
PVPankaj Verma
Mar 18, 2026 16:00:23
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण गांव में नकली कीटनाशक बनाने के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली कीटनाशक और संबंधित सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान करीब 22 लाख रुपये मूल्य के नकली कीटनाशक के साथ-साथ लगभग 34 करोड़ रुपये की एमआरपी वाले स्टिकर जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इंडोफील्ड कंपनी के ‘इलेक्ट्रो’ नामक कीटनाशक को नकली रूप में तैयार कर बाजार में खपाने की साजिश चल रही थी। छापेमारी के दौरान 24,570 पीस नकली स्टिकर और 1,610 डिब्बे नकली दवा बरामद किए गए। एक डिब्बे की कीमत 1,350 रुपये प्रति 25 एमएल बताई जा रही है, जिससे इस अवैध कारोबार के बड़े पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 15:58:19
Madhubani, Bihar:ATTACK,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में हैवानियत की हद तब पार हो गई,जब दबंग लोग एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीट रहे थे और आसपास के लोग तमाशबीन बनकर देखते रह गए।मामला मधवापुर थाना के बिहारी गांव का है।जहां दोपहर बिहारी गांव निवासी पूनम देवी को गांव के ही कुछ लोगों ने ऋण का पैसा नहीं देने का आरोप लगाकर घर से घसीट कर मारपीट करते हुए चौराहे पर लाया।फिर बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की।सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंची,पुलिस को देखते ही सभी आरोपी फरार हो गया।पुलिस ने खंभे से बंधे महिला को खोलकर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित महिला ने बताया 10 हजार कर्ज का चार लाख रुपया बना दिया था।आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
941
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 18, 2026 15:47:20
1017
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Mar 18, 2026 15:47:10
870
comment0
Report
Advertisement
Back to top