Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003blurImage

झांसी मंडल रेल सेवा पुरस्कार समारोह - 2024 झांसी DRM ने रेलकर्मियों को किया सम्मानित

Eshan Khan
Jun 18, 2025 14:40:02
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh
आज रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट, झाँसी के प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले कुल 51 रेल कर्मियों को रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार हेतु 21 अनुशंसित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों को डिपो/स्टेशन/सेक्शन की विभागीय रनिंग शील्ड से मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती स्वेता सिन्हा के आगमन एवं पारंपरिक स्वागत से हुआ। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक महोदय को पौध भेंट किया है।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement