Back
हाथरस पुलिस अधीक्षक ने किया थाना मुरसान का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थानों का नियमित एवं औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जा रही है। औचक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष तथा थाना परिसर का विस्तार से निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, रजिस्टरों के अद्यावधिक संधारण तथा कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया गया तथा बिजली के तारों को व्यवस्थित करने, उपकरणों की उचित देखरेख एवं थाना भवन की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने महिला फरियादियों की शिकायतों को शालीनता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने एवं थानाक्षेत्र में आमजन को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि 1090-वीमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098-चाइल्ड लाइन, 108 एवं 102 स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आमजन इन सेवाओं का त्वरित लाभ प्राप्त कर सकें। पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य जनपद हाथरस में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ करना है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
RSRavi sharma
FollowJan 25, 2026 14:06:220
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 25, 2026 14:06:130
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 25, 2026 14:05:430
Report
RSRAhul Sisodia
FollowJan 25, 2026 14:05:13Noida, Uttar Pradesh:डलास - टेक्सास - संयुक्त राज्य अमेरिका का हाल देखिए रॉजर्स फ्रीवे पर ट्रैफिक जाम और अफरा-तफरी बर्फ और पाला जमने से सड़कें ढक जाने के बाद गाड़ियां उल्टी दिशा में चल रही थीं।
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 25, 2026 14:04:520
Report
AKAshwani Kumar
FollowJan 25, 2026 14:04:250
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 25, 2026 14:04:060
Report
0
Report
SPSohan Pramanik
FollowJan 25, 2026 14:03:400
Report