icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरगुजा में अवैध लकड़ी मिल पर छापामार, 5 लाख से अधिक की चिरान बरामद

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले में अवैध रूप से संचालित लकड़ी मिल में वन विभाग ने छापामार कार्रवाई कर 5 लाख रुपए से अधिक के अवैध चिरान लकड़ी बरामद किया है। आपको बता दें कि लुंड्रा वन परिक्षेत्र में वन विभाग को सूचना मिली कि रघुनाथपुर जिले में अवैध रूप से लकड़ी मिल संचालित किया जा रहा है। वहां बड़े पैमाने पर सागौन, साल जैसी कीमती चिरान लकड़ियां रखी गई थीं। वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित लकड़ी मिल में दबिश देकर 5 लाख रुपए से अधिक के अवैध चिरान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सुरेश गुप्ता और आकाश गुप्ता के द्वारा इस धंधे का संचालन किया जा रहा था। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने लकड़ियों के संबंध में वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन कई घंटे गुजर गए और कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद वन विभाग ने सभी लकड़ियों को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

पीलीभीत में सपा पर बरसे महंत राजू दास: बोले 2027 में 30 सीटों पर सिमट जाएगी सपा

SaurabhSaurabhFollow1m ago
Chidaiyadeh, Uttar Pradesh:पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में पहुंचे अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव की तुलना 'कालनेमि' से करते हुए कहा कि सपा का सनातन धर्म और संस्कृति से कोई सरोकार नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में महंत राजू दास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक मंच की मर्यादा बनाए रखी, जबकि अखिलेश यादव धार्मिक आयोजनों में भी राजनीतिक बयानबाजी करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जब चुनावी चुनौती स्वीकार की, तो अखिलेश पीछे हट गए और ट्वीट करने लगे। महंत राजू दास ने कहा कि जो लोग अभी तक अयोध्या जाकर प्रभु श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन नहीं कर सके और संतों का आशीर्वाद नहीं ले पाए, हिंदू अगर उन पर विश्वास करेंगे तो यह 'कालनेमि' जैसा विश्वासघात होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर महंत राजू दास ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा और वह 30 सीटों से अधिक नहीं जीत पाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो सनातन संस्कृति, हिंदू और हिंदुत्व के साथ चलेगा, वही देश व प्रदेश पर राज करेगा। प्रदेश में वही सत्ता में रहेगा जो भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त शासन देगा और जिसके राज में गुंडे-माफिया या तो जेल में होंगे या सीधे ऊपर प्रभु से मिलेंगे। इसके साथ ही बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में बोलते हुए महंत राजू दास ने कहा कि उन्होंने भगवान की लीला का वर्णन केवल विनोद भाव में किया था। उन्होंने विरोधियों को घेरते हुए कहा कि जो लोग देवी-देवताओं पर सवाल उठाते हैं, वे मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। उन्होंने चुनौती दी कि यदि विरोधियों में साहस है, तो वे आगे आकर कहें कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भव्य मंदिर वे बनवाएंगे।
0
0
Report

BSF से सेवानिवृत्त हुए जय सिंह का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत देवेंद्र प्रधान पारोली के नेतृत्व मे

Jasrana, Uttar Pradesh:BSF से सेवानिवृत्त हुए जय सिंह का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत देवेंद्र प्रधान पारोली के नेतृत्व में ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दी बधाई, देश की सीमाओं की सुरक्षा में योगदान को किया नमन जसराना (फिरोजाबाद)। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद जय सिंह सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। देवेंद्र प्रधान पारोली के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके स्वागत के लिए पहुंचे। लोगों ने फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए देशसेवा के लिए सम्मानित किया। जय सिंह ने अपने सेवाकाल में देश की सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियां निभाईं। उनकी वर्षों की सेवा और योगदान को याद करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि सैनिक का सम्मान केवल उसकी वर्दी तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसकी राष्ट्रसेवा का गौरव जीवनभर बना रहता है। विद्यार्थी अर्चित चौहान के पूज्य पिताजी जय सिंह की सेवानिवृत्ति पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान देवेंद्र प्रधान पारोली सहित मौजूद ग्रामीणों ने उनके सुखमय, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भारत माता की जय और जय हिंद के उद्घोष के साथ देश के वीर जवान की राष्ट्रसेवा को नमन किया।
0
0
Report
Advertisement

133वीं राष्ट्रीय दशहरा मेले कुश्ती दंगल में 500 से अधिक पहलवान, 14 वर्गों में टक्कर

Kota, Rajasthan:133 वाँ राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026, चम्बल राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल में 500 से अधिक पहलवान दिखा रहे दम, आठ टाइटल्स के लिए एक दूसरे को दे रहे कड़ी टक्कर, कुल 14 वर्ग भार में हो रही कुश्ती आयोजित, "किक द ड्रग्स,पिक द स्पोर्ट्स" थीम पर आयोजन, कुश्ती के रोमांच के साथ खेल भावना और नशा मुक्ति का दे रहे संदेश, फ्री स्टाइल,ग्रीको रोमन एवं महिला वर्ग में हो रहे कुश्ती के मुकाबले, पुरुष वर्ग में चंबल राजस्थान केसरी,कुमार एवं बसंत टाइल्स एवं महिला वर्ग में हाड़ी रानी चंबल,केसरी हाड़ी रानी चंबल कुमारी एवं हाड़ी रानी किशोरी के मिलेंगे खिताब, विजेताओं को 13लाख रुपए की इनामी राशि के साथ 11क्विंटल घी होगा वितरित, कई प्रदेशों के पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में ले रहे हिस्सा, राजस्थान में बढ़ रहा कुश्ती का क्रेज,युवाओं में दिख रहा उत्साह
0
0
Report

टोंक के आटोली में मतदान 50% तक पहुँचा, ईवीएम खराबी से पल भर रुका

Kota, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) नवसृजीत पंचायत समिति पचेवर के आटोली ,कुराड बापुंदा पंचायत में धीरे गति से चल रहे मतदान मे 3 बजे तक पचास प्रतिशत मतदान हुआ। आटोली मैं बूथ नंबर 19 ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के चलते करीब 15 मिनट मतदान रुका। तकनीकी अधिकारी ने दुरस्त करने के बाद ही वापस मतदान सुरु हुआ। आटोली में 200 मीटर दायरे में प्रत्याशी के समर्थक प्रचार करने पर पुलिस और सेक्टर प्रभारी सुशील कुमार ने समर्थकों को बाहर खदेड़ा। नव मतदाता भी बढ़ चढ़कर के मतदान मैं भाग ले रहे हैं। मतदाताओं का कहना है कि करीब 4 किलोमीटर दूर तय कर मतदान केंद्र पहुंचने में देरी होने के कारण मतदान धीरे चल रहा है। पुलिस अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी मतदान केंद्रों का बार-बार निरीक्षण कर रहे हैं。
0
0
Report

ग्वालियर में अगवा मासूम: मां की दरदनाक कोशिशों के बीच बच्ची वापस कैसे पाएगी?

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ग्वालियर बस स्टैंड से अगवा हुई मासूम की माँ बच्ची के मिलने के बाद भी बच्ची वापस पाने के लिए दर-दर भटक रही बच्ची के मिलने के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन केयर सेंटर (मातृ छाया )भेजा था बच्ची की मां और परिजनों पर आधार कार्ड सहित कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण चाइल्ड लाइन (मातृ छाया )वाले बच्ची को अभी उसकी मां के सुपुर्द नहीं कर रहे बच्ची को वापस पाने की दरखास्त लेकर रोती बिलखती हुई मां पहुंची एसपी ऑफिस एसपी ऑफिस ऑफिस में मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्ची को उसकी मां से मिलाने के लिए हर संभव मदद दिलाने کا दिया गया आश्वासन
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा में 4 हजार रिश्वत लेने वाले कलेक्ट्रेट कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े गये: ट्रेप की कार्रवाई

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने कलेक्ट्रेट स्थित आदिवासी विकास विभाग में कार्रवाई करते हुए कर्मचारी ललित अहिरवार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान आरोपी ने रकम लिफाफे में रखकर कूलर के नीचे छिपा दी थी. टीम ने तलाशी लेकर लिफाफा बरामद कर लिया. केमिकल टेस्ट के दौरान आरोपी के हाथों पर भी रंग आ गया. शिकायतकर्ता सौरभ मिश्रा ने बताया कि नवगांव में छात्रावास की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए टेंडर जारी हुआ था। टेंडर प्रक्रिया में 52 में से 24 टेंडर पिछले छह महीनों में निरस्त किए गए थे। इसी प्रक्रिया के तहत उनकी 28 हजार रुपए की ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) राशि वापस होनी थी. आरोप है कि यह रकम वापस दिलाने के बदले विभाग में पदस्थ ललित अहिरवार ने उनसे 4 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक, पिछले करीब डेढ़ महीने से ईएमडी की राशि को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा था. करीब 1 महीने पहले भी इस संबंध में बातचीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने लोकायुक्त से शिकायत की. शिकायत की पुष्टि के बाद मंगलवार को टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त की टीम कलेक्ट्रेट स्थित ट्राइबल विभाग में दस्तावेजों की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report

पलवल पुलिस ने दीपावली सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड, नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई

Palwal, Haryana:दीपावली के त्योहार को देखते हुए पलवल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस के कमांडो मुस्तैदी से तैनात हैं और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पलवल पुलिस के कमाण्डो इंचार्ज खजान सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस का विशेष ध्यान इस बात पर है कि कोई भी असामाजिक तत्व त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश न करे। उन्होंने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और सड़कों पर पटाखों की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पलवल पुलिस हर समय अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
0
0
Report

नरसिंहपुर के समनापुर में फूड प्वाइजनिंग से 37-38 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 37 से 38 बच्चे समनापुर प्राथमिक शाला में फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। पीड़ित बच्चों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बच्चों के बेहतर और त्वरित इलाज के सख्त निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

डुमरियागंज में आधार कार्ड न बनने से दिव्यांग रामसूरत ने वॉटर टैंक पर प्रदर्शन

Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में आधार कार्ड न बनने से नाराज बेदौला निवासी दिव्यांग रामसूरत वॉटर टैंक पर चढ़ा डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज स्थित वॉटर टैंक पर चढ़ा दिव्यांग व्यक्ति। तीन महीने से आधार कार्ड नहीं बनने का लगा रहा आरोप। लगातार दौड़ाए जाने और सुनवाई नहीं होने से नाराज है दिव्यांग। दिव्यंग की मांग- सहज जनसेवा केंद्र संचालक हर्ष को मौके पर बुलाया जाए, तभी नीचे उतरूंगा। डुमरियागंज पुलिस दिव्यांग रामसूरत को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी। हर्ष को बुलाने की मांग पर अड़ा दिव्यांग, मौके पर मचा हड़कंप।
0
0
Report
Advertisement

स्वीप के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने को निम्बाहेड़ा में रैली और जागरूकता अभियान

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर – पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में निम्बाहेड़ा ब्लॉक स्वीप टीम की ओर से जावदा गांव में रैली निकाली गई। वहीं रंगोली और नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत, बीडीओ फूलचंद सोनी, सीबीईओ शशि कुमार उपाधाय, सीडीपीओ दिलीप सिंह राठौड़, एसीबीईओ रविन्द्र सिंह सिसोदिया, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर हीरालाल लौहार, हरीश तानान, बंशीलाल सुथार और अरुण खटीक सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report

जेन-जी के साथ 80 पार दादी ने मतदान केंद्र पर लोकतंत्र की भागीदारी निभाई

Dholpur, Rajasthan:जेन-जी संग बुजुर्ग ने निभाई लोकतंत्र में भागीदारी धौलपुर में पंचायती राज चुनाव के दौरान लोकतंत्र की बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई, जहां एक जेन-जी युवती अपनी 80 पार बुजुर्ग दादी का हाथ थामे मतदान केंद्र तक पहुंची। यह नजारा धौलपुर के नयागांव बूथ का है। लाठी के सहारे चल रही बुजुर्ग महिला की आंखों में वोट डालने का ऐसा उत्साह था कि वहां मौजूद हर कोई उन्हें देखता रह गया। पोती के एक हाथ में दादी का हाथ और दूसरे में वोटर पर्ची थी। बूथ पर दोनों एक साथ कतार में लगीं और गांव की सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाई। इस मार्मिक क्षण को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने खुद तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - जेन-जी के साथ अस्सी पार बुजुर्ग की जमीनी लोकतंत्र में भागीदारी दादी ने कहा, मैं हर चुनाव में वोट डालती हूं, यह मेरा अधिकार है। पोती बोली, दादी के अनुभव और हमारी ऊर्जा से ही गांव बदलेगा। दो पीढ़ियों के संगम की यह तस्वीर पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है
0
0
Report

नजफगढ़ गोदाम से गायों के अवशेष मिले, चार संदिग्ध हिरासत में; अवैध निर्माण ध्वस्त

New Delhi, Delhi:दिल्ली के नजफगढ़ में एक गोदाम में गौकशी किए जाने की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और गोदाम का पता लगाकर रेड की। इसके बाद दिल्ली पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बतायागया है कि गोदाम के एक कमरे से गायों के कटे हुए कई अवशेष बरामद हुए। इसकी जानकारी फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान गोदाम के कंपाउंड में खड़ी एक गाड़ी में भी लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए द्वारका जिले के डीसीपी सहित कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है। वहीं, आज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उस जगह पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया, जहां कथित तौर पर गौकशी की जा रही थी। प्रशासन का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद अवशेषों की भी जांच कराई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top