209801
गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद के बारासगवर थाना क्षेत्र के डोडिया खेड़ा में गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, किसुनी खेड़ा निवासी गुड्डू त्रिपाठी पुत्र शिव कुमार त्रिपाठी गंगा स्नान के लिए डोडिया खेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते युवक गंगा की धारा में लापता हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार और बारासगवर थाना पुलिस पहुंच गई। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।एनडीआरएफ के जवान गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई है और परिजन युवक के मिलने की आस लगाए हुए हैं।हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल डोडिया खेड़ा में एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीओ बीघापुर प्रदीप कुमार और बारासगवर थाना पुलिस मौके पर मौजूद हैं। युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।0
0
Report
209801
गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव/शुक्लागंज। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्नाव जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर की पहली किरण के साथ ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्लागंज के आनंद घाट, मिश्रा कॉलोनी घाट, शिव पंडाडा घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं घाटों के आसपास लगे मेले में बच्चों ने झूलों और खिलौनों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद एवं पूजन सामग्री की खरीदारी की। लोगों ने दुर्गा मंदिर पहुंचकर भी दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई। कोतवाली पुलिस की टीमें घाटों और मेला क्षेत्र में गश्त करती रहीं। पश्चिमी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाटों पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा और मेले का माहौल बना रहा। वहीं नगर पालिका गंगा घाट द्वारा मेले में कराई गई साफ सफाई व्यवस्था की भी श्रद्धालुओं ने सराहना की0
0
Report
209801
28 नवंबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज करेंगे कथा वाचन
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां 28 नवंबर को विधायक पंकज गुप्ता के कैंप कार्यालय से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय का आयोजन शहर के रामलीला मैदान में 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 तक परम पूज्य शांतिदूत धर्मरत्न श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कथा के शुभारंभ अवसर पर 28 नवंबर को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करेंगे। कलश यात्रा आईबीपी चौराहा स्थित विधायक के कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दे कि आयोजन के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जनपदवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। विधायक पंकज गुप्ता द्वारा अनाथ बेटियों के विवाह और बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा जैसे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के साथ इस धार्मिक आयोजन की परंपरा को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान की अमृतमयी धारा का लाभ लेने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
209801
कांग्रेस ऑब्जर्वर ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, SIR के बहाने वोट काटने का आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां हरियाणा सरकार की पूर्व मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ऑब्जर्वर गीता भुक्कल सोमवार शाम 5 बजे उन्नाव पहुंचीं। उन्होंने भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकारों की है। विपक्ष जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता के दौरान गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन 'वोट बचाओ, देश बचाओ' और 'संविधान बचाओ' अभियान के जरिए लोगों के बीच जा रहे हैं। प्रदर्शन, आंदोलन और चौपालों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूक जनता किसी भी राजनीतिक ताकत का मुकाबला कर सकती है। राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता का समर्थन मिलने पर राजनीतिक हालात बदल सकते हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस मृत मतदाताओं और एक से ज्यादा जगह दर्ज दोहरे वोटों को नियम के मुताबिक हटाने के खिलाफ नहीं है। लेकिन इस प्रक्रिया की आड़ में पात्र और जीवित मतदाताओं के नाम काटना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिए मतदाताओं के नाम काटने और जोड़ने में मनमानी हो रही है। इससे लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर भी कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। गीता भुक्कल ने कहा कि निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, जिसका दायित्व निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना है। यदि देशभर में उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए। कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष सड़कों पर इसलिए है, क्योंकि उसकी मांगों और सवालों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। गीता भुक्कल ने बताया कि कांग्रेस संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को लखनऊ सहित विभिन्न राज्यों की राजधानियों में संविधान रक्षा मार्च आयोजित करेगी। इसके माध्यम से संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की। गीता भुक्कल को कांग्रेस हाईकमान ने लखनऊ और उन्नाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वह हरियाणा में पांच बार विधायक रह चुकी हैं और पूर्व में शिक्षा, समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व संभाल चुकी हैं। प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर संवाद हुआ। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे, आराधना मिश्रा और राजेंद्र गौतम सहित अन्य नेताओं का भी उल्लेख किया गया।0
0
Report
209801
उन्नाव में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू, जिला मुख्यालय समेत सभी तहसीलों में बने प्रदर्शन केंद्र
Unnao, Uttar Pradesh:20 नवंबर से चुनाव अधिसूचना जारी होने तक चलेगा अभियान, दो-दो प्रशिक्षित ट्रेनर देंगे ईवीएम की कार्यप्रणाली की जानकारी उन्नाव। मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली से परिचित कराने और मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक प्रदर्शन केंद्र पर दो-दो प्रशिक्षित ट्रेनरों की तैनाती की गई है। ये ट्रेनर आईटीआई के अनुदेशक बताए जा रहे हैं, जो आमजन को ईवीएम के संचालन और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। अभियान के नोडल अधिकारी एसडीएम अजेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 20 नवंबर से शुरू होकर आगामी चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक सभी प्रदर्शन केंद्रों पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने नजदीकी प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर स्वयं ईवीएम के माध्यम से वोट डालने का अभ्यास करें और यह समझें कि मतदान के दौरान उनका वोट सही तरीके से दर्ज हो रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजी गई ईवीएम मशीनों पर पीले रंग का स्टीकर लगाया गया है, ताकि उनकी पहचान प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों के रूप में की जा सके। साथ ही प्रदर्शन केंद्रों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा चयनित ईवीएम मशीनों को ही प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए लगाया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाता मतदान से पहले ईवीएम की प्रक्रिया को समझें और किसी भी प्रकार की भ्रांति या आशंका के बिना जागरूक होकर मतदान में भाग लें। बाइट एस डी एम अजेंद्र सिंह नोडल अधिकारी0
0
Report
