Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Godavari533289

మత్స్యకార వేషధారణలో ఎమ్మెల్యే

Jun 21, 2024 10:57:01
Narsapuram, Andhra Pradesh
మత్స్యకార వేషధారణలో నర్సాపురం ఎమ్మెల్యే బొమ్మిడి నాయకర్ శుక్రవారం వినూత్న రీతిలో అసెంబ్లీ సమావేశాలకు వచ్చారు. మత్స్యకార సామాజిక వర్గానికి చెందిన బొమ్మిడి నాయకర్ 2024 లో జరిగిన సార్వత్రిక ఎన్నికలలో జనసేన పార్టీ తరఫున పోటీ చేసి గెలుపొందారు. సాంప్రదాయ మత్స్యకారునిగా అసెంబ్లీలో జరగబోయే ప్రమాణ స్వీకారానికి హాజరయ్యారు. ఎమ్మెల్యే వెంట పలువురు స్థానిక నాయకులు పాల్గొన్నారు
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DSDurag singh Rajpurohit
Oct 19, 2025 10:49:06
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में दर्दनाक सड़क हादसा: दीपावली से पहले छाया मातम बाड़मेर। त्योहारों के इस मौसम में जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शनिवार दोपहर बाड़मेर के ग्रामीण थाना क्षेत्र में बस और बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर दुर्घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पदमा राम पुत्र श्रीराम निवासी चाड़ी गांव रामसर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पदमा राम बोलेरो कैंपर चला रहा था, तभी सामने से आ रही बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक पदमा राम के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंपा जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। दीपावली जैसे खुशियों के पर्व से पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन यातायात विभाग इस पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण और नियमित जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, गांव चाड़ी में पदमा राम की मौत से दीपावली से पहले ही मातम पसर गया है। परिवार के लोग इस गम में बेसुध हैं और पूरे इलाके में शोक की लहर है। बाइट : राजूराम, SHO ग्रामीण थाना
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Oct 19, 2025 10:48:52
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: देहरादून में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। पिछले साल कुट्टू आटे से हुई फूड पॉइजनिंग की घटना से सबक लेते हुए, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी मनीष सयाना ने विशेष अभियान शुरू किया है। बिकासनगर में कारोबारियों के साथ बैठक कर व्रत में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू आटे पर फोकस किया गया। विभाग ने अब तक 80 सैंपल लिए हैं, जिनमें 35 कुट्टू आटे के हैं। अधिकारी मनीष सयाना ने बताया कि राज्य सीमा पर आशारोड़ी, चौकी कुल्हाल बॉर्डर और दर्रारीठ बॉर्डर पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मिलावटी सामग्री बाजार में न पहुंचे। पिछले साल चैत्र नवरात्रि के दौरान मिलावटी कुट्टू आटे से देहरादून और हरिद्वार में 200 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए थे, जिसमें विकासनगर क्षेत्र में करीब 100 लोग प्रभावित हुए। इस बार विभाग व्यापारियों से अपील कर रहा है कि वे केवल प्रमाणित सामग्री बेचें, ताकि त्योहार सुरक्षित रहें। बाईट: मनीष सयाना (जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी)
0
comment0
Report
AAafssar alaam
Oct 19, 2025 10:48:43
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 19, 2025 10:48:34
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में पाठशाला रोड स्थित बिजली घर में ओवरलोड के कारण आग लग गई। इस घटना से बिजली घर की मशीनें जल गईं और पूरे खेकड़ा कस्बे में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आग लगने के बाद मशीनों से घना धुआं निकलने लगा और लपटें करीब 15 फीट तक ऊंची उठने लगीं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से विद्युत विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद से ही विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत विभाग के अधिकारी आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने में जुटे हुए हैं। दीवाली से ठीक पहले हुई इस घटना से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है ताकि त्योहार पर उन्हें बिजली मिल सके।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 19, 2025 10:48:24
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा/वृंदावन: बाँके बिहारी मंदिर के तोशखाने से मिला खजाना, सोने-चांदी की छड़ें और पुराने सिक्के बरामद वृंदावन, मथुरा: विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बाँके बिहारी मंदिर के ऐतिहासिक तोशखाने (खजाने) में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित हाई पावर कमेटी का सर्च ऑपरेशन जारी है। लगभग 54 साल बाद खुले इस तोशखाने के अंदर से कई बेशकीमती और ऐतिहासिक वस्तुएं मिली हैं, जिसने भक्तों और स्थानीय लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। क्या-क्या मिला तोशखाने में? कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार, तोशखाने के भीतर रखे एक बक्से को खोलने पर उसमें से पुराने सिक्के और नग बरामद हुए हैं। इसके अलावा, बक्से में 3 चांदी की छड़ें और 1 सोने की छड़ी भी मिली है। माना जा रहा है कि यह सभी वस्तुएं भगवान बाँके बिहारी जी के विशेष श्रृंगार और उनसे जुड़ी प्राचीन पूजा-विधियों में उपयोग होती थीं। कमेटी द्वारा सभी वस्तुओं की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और एक विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। हाई पावर कमेटी सदस्यों की बाइट: इस मामले पर हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनеш गोस्वामी ने बताया, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तोशखाने की वीडियोग्राफी और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आज बक्से के अंदर से पुराने सिक्के और भगवान के श्रृंगार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण वस्तुएं मिली हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की जा रही है।" एक अन्य सदस्य शैलेन्द्र गोस्वामी ने बताया, "यह तोशखाना वर्षों से बंद था और यह एक ऐतिहासिक पल है। जो सामान मिला है, वह ठाकुर जी की विरासत और वैभव को दर्शाता है, जिसमें सोने-चांदी की छड़ें भी शामिल हैं। आगे की जाँच में और भी महत्वपूर्ण वस्तुएं मिलने की उम्मीद है।" सर्च ऑपरेशन के चलते मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। तोशखाने की पूरी जांच होने के बाद ही खजाने की सही कीमत और पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।
0
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Oct 19, 2025 10:48:12
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जीआरपी पुलिस ने कृषक एक्सप्रेस से एक कुंतल अवैध पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह के नेतृत्व में रूटीन चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ़्तार आरोपी की पहचान देवरिया जिले के सलेमपुर निवासी गोविंद प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रमाकांत प्रसाद के रूप में हुई है। वह सलेमपुर से अवैध पटाखे लेकर गाजीपुर के दुल्लहपुर जा रहा था। जीआरपी क्षेत्राधिकारी सबिरत्न गौतम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लक्ष्मी निवास मिश्र और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया अनुभाग सविरत्न गौतम के निर्देश पर दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर मऊ रेलवे स्टेशन पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ज्वलनशील पदार्थों की तस्करी को रोकना है। इसी क्रम में कृषक एक्सप्रेस से यह अवैध खेप पकड़ी गई। आरोपी गोविंद प्रसाद को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। बाइट - क्षेत्राधिकारी सवि रत्न गौतम
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Oct 19, 2025 10:47:33
Delhi, Delhi:गोपाल राय, पूर्व पर्यावरण मंत्री दिल्ली में AQI की जो स्थिति है उसमें लगभग वेरी पुअर कैटेगरी की तरह बढ़ रहा है। सरकार को अलर्ट होने की बहुत जरूरत है, सरकार की जो कार्य पद्धति है वह लेट लतीफ कर रही है। निष्क्रिय स्थिति में सरकार बैठी हुई है ऐसा लग रहा है भगवान भरोसे हैं। 12 ऐसी जगह है दिल्ली में जहां वेरी पुअर कैटेगरी में AQI का लेवल बना हुआ है। आनंद विहार में इतना AQI पहुंच गया कि वह सीवियर कैटेगरी की तरफ बढ़ रहा है। हर साल विंटर एक्शन प्लान 1 अक्टूबर को लागू हो जाता था 15 दिन सरकार क्यों सोई रही। प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है दिवाली पर और बढ़ाने की उम्मीद है, हवा की गति धीमी हो जाती है बारिश नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। आर्टिफिशियल रेन एक इमरजेंसी मेजर है उसका असर वैज्ञानिक को कहना है कि हो सकता है। हमारी सरकार के दौरान हमने प्रयास किया था कि उसका एक्सपेरिमेंट हो लेकिन बीजेपी सरकार ने परमिशन नहीं दी थी। केंद्र में बीजेपी की सरकार थी भाजपा सरकार कई दिल्ली सरकार का सहयोग नहीं किया। केंद्र सरकार के ऐसे योग के बावजूद हमने सक्रियता के साथ ग्राउंड पर उतरकर हमने काम किया। दिल्ली में 14 हॉटस्पॉट प्रदूषण के हैं उसमें से 12 जगह पर प्रदूषण खराब श्रेणी में पहुंच गया है।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Oct 19, 2025 10:47:13
Delhi, Delhi:दिल्ली दिवाली के स्वागत में जगमग है. चांदनी चौक, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, इंडिया गेट पर अलग ही रंग नजर आ रहा है. दिल्ली के चांदनी चौक में भी दिवाली मेले की गजब रौनक देखने को मिल रही है. अलग अलग जगहों से लोग खरीदारी करने पहुंच रहे है. चांदनी चौक एशिया के बड़े बाजारों में एक है. यहां पर कपड़े, ज्वेलरी और इलेक्ट्रिक सामान और मेवे के लिए फेमस है. अलग अलग हिस्सों से लोग यहां दिवाली की शॉपिंग करने पहुंचते है. दिल्ली के अलग-अलग कोनों से लोग यहां पहुंचे है. दिल्ली के जहांगीरपुरी से आए युवक ने कहा कि स्काई शॉट लिए हैं, प्रदूषण ज्यादा है ऐसे में कम से कम पटाखे जलाएंगे। पटाखे फोड़ने की 8 से 9 साल बाद मंजूरी मिली है. चांदनी चौक ग्रीन पटाखे लेने भी लोग पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रिक सामान लिया है यहां पर सस्ता मिलता है गाजियाबाद से आए हुए लोगों ने कहा है. मुजफ्फरनगर से भी यहां आए लोग उनका कहना की शॉपिंग करने और यहां घूमेंगे भी। दिवाली के टाइम पर यहां पर रौनक देखने को मिलती है इसलिए भी यहां आए हैं。
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 19, 2025 10:46:59
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର କେନ୍ଦୁଝର ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ଜବତ ଯାନ ବାହାନ ଓ ମୋବାଇଲ ଫେରସ୍ତ ଉତ୍ସବ ପାଳିତ ହୋଇଯାଇଛି । ସମସ୍ତ ଜବତ ବାଇକ ଓ ମୋବାଇଲ ର କାଗଜ ପତ୍ର ଯାଞ୍ଚ କରାଯାଇ ମାଲିକ ମାନଙ୍କୁ ଡକାଯାଇ ଆଜି ଦିନ ପ୍ରାୟ ଗୋଟାଏ ସମୟରେ ଏସପି ଙ୍କ କାର୍ୟାଳୟ ପରିଷରରେ ଏସପି , ଡିଏଫଓ ଏବଂ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ ସହ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ପୋଲିସ ଅଧିକାରୀଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତ ରେ ଜିଲ୍ଲା ର ବିଭିନ୍ନ ଥାନା ରେ ଜବତ ହୋଇଥିବା ୫୦୦ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଦ ବାଇକ ଓ ୧୦୦ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଦ ମୋବାଇଲ କୁ ମେଳା ମାଧ୍ୟମରେ ମାଲିକଙ୍କୁ ହସ୍ତାନ୍ତର କରାଯାଇଛି । ବାଇକ ଓ ମୋବାଇଲ ଫେରି ପାଇଥିବା ଲୋକ ମାନେ ହଜି ଯାଇଥିବା ଜିନିଷ ପାଇ ବେଶ ଖୁସି ବ୍ୟକ୍ତି କରିବା ସହ ପୋଲିସ ର ସଫଳତା କୁ ନେଇ ଖୁସି ବ୍ୟକ୍ତ କରିଛନ୍ତି । ଏପରିକି ୫ ବର୍ଷ ତଳେ ଜଣେ ବ୍ୟକ୍ତି ଙ୍କର ହଜି ଯାଇଥିବା ଏକ ସ୍କୁଟର ନେବା ପାଇଁ ତାଙ୍କ ପୁଅ ଓ ନାତି ବିହ୍ୱଳ ହୋଇ କହିଛନ୍ତିଆଜି ଆମା ଗହଣରେ ନାହାନ୍ତି; ହେଲେ ଆଜି ତାଙ୍କର ଏ ସନ୍ତକ ଟି ଫେରି ପାଇ ବହୁତ ଖୁସି ହେବା ସହ ପୋଲିସ ର ଏପରି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ସାଧାରଣ ରେ ମଧ୍ୟ ଭୁରି ଭୁରି ପ୍ରଶଂସା କରାଯାଇଛି ।
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Oct 19, 2025 10:46:44
Palwal, Haryana:पलवल सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : पलवल उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ पलवल उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पलवल की अनाज मंडी का किया निरीक्षण किसानों व आढ़तियों से की बातचीत किसानों के धान की नियमानुसार खरीद करने के मिलर्स को दिए निर्देश मंडी में पहुंचे धान के सैंपल लेकर मशीन से नमी और गुणवत्ता की जांच की अनाज मंडी में साफ-सफाई दुरूस्त रखने के दिए कड़े निर्देश इससे पूर्व उन्होंने मार्किट कमेटी पलवल के कार्यालय में किसानों तथा मिलर्स और आढ़तियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। जिला उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए गए अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के भी निर्देश भी दिए। मौके पर किसानों ने विशेष रूप से धान की खरीद प्रक्रिया को लेकर अपने अनुभव और व्यावहारिक कठिनाइयां उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार दिवाली पर्व से पहले किसान के धान की खरीद हर हाल में सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने कहा है कि दीवाली के त्योहार पर किसान अपने घर रहने के बजाय मंडियों में न रहें। इसके लिए खरीद एजेंसियां तत्काल प्रभाव से सभी किसानों के धान की फसल की खरीद करना सुनिश्चित करें। उन्होंने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे हरियाणा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप फसलों की खरीद सुनिश्चित करें। किसी भी किसान को मंडी में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और यदि कोई समस्या आती है तो उसका समाधान तत्काल प्रभाव से होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने किसानों और मिलर्स को भरोसा दिलाया कि उनके विषयों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने धान की नमी की मात्रा जांचने के लिए रैंडम तरीके से कुछ सैंपल उठाए और उन्हें मशीन पर परीक्षण कराया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया में वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, बारदाना उपलब्धता समेत तमाम व्यवस्थाएं करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और फसल का भुगतान समय पर किसानों के खातों में पहुंचे। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top