Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

बिलासपुर के नैनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की धूम, श्रद्धालुओं की भीड़

VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 21, 2026 10:49:45
Masanganj, Chhattisgarh
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने माँ दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना की और घर-परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने प्राचीन हवनकुंड के सामने आहुतियां दीं और माता रानी के आशीर्वाद की प्राप्ति की इच्छा जताई। मंदिर न्यास व प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बंदोबस्त किए हैं, और पंजाब, हिमाचल, हरियाणा व दिल्ली सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां नवरात्र पूजन के लिए पहुंचे। पुजारी ने कहा कि नवरात्र पूजन का मंदिर में खास महत्व है और भक्तजन लगातार पूजा अर्चना करते हैं ताकि माता की कृपा उनके परिवार पर बनी रहे।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ADAnkush Dhobal
Mar 21, 2026 12:01:30
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट गहरा गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। ‘वित्तीय अनुशासन’ के तहत मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक के वेतन का एक हिस्सा अगले 6 महीनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित (Defer) किया जाएगा। बजट में घोषणा के अनुसार, मुख्यमंत्री के वेतन का 50 प्रतिशत, उप-मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों का 30 प्रतिशत और विधायकों के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा 6 महीने के लिए रोका जाएगा। इसके अलावा सभी चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और राजनीतिक नियुक्त सलाहकारों के वेतन का 20 प्रतिशत भी इसी अवधि के लिए स्थगित रहेगा। प्रशासनिक स्तर पर भी यह लागू होगा। मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और सभी प्रधान सचिवों के वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा रोका जाएगा, जबकि सचिवों और विभागाध्यक्षों (HoDs) के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा स्थगित किया जाएगा। पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी इसका असर पड़ेगा। डीजीपी और एडीजीपी के वेतन का 30 प्रतिशत, जबकि आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर तक के अधिकारियों का 20 प्रतिशत वेतन स्थगित रहेगा। इसी तरह वन विभाग में PCCF और अतिरिक्त PCCF का 30 प्रतिशत तथा CCF, CF और DFO स्तर तक के अधिकारियों का 20 प्रतिशत वेतन रोका जाएगा। Group-A और Group-B अधिकारियों के वेतन का 3 प्रतिशत हिस्सा भी 6 महीने के लिए स्थगित किया जाएगा। हालांकि Group-C और Group-D कर्मचारियों को इससे पूरी तरह बाहर रखा गया है और उन्हें पूरा वेतन मिलता रहेगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि बोर्ड, निगम, PSU, स्वायत्त संस्थाएं, विश्वविद्यालय और वे संस्थाएं जो सरकार से अनुदान या बजटीय सहायता प्राप्त करती हैं, वे भी इस निर्णय को सरकार के अनुरूप लागू करेंगी। न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए सरकार ने आशा जताई है कि वर्तमान वित्तीय स्थिति को देखते हुए जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के स्तर पर 20 प्रतिशत तथा न्यायिक संस्थानों के Group-A और Group-B अधिकारियों के स्तर पर 3 प्रतिशत वेतन के अस्थायी स्थगन पर उच्च न्यायालय मार्गदर्शन और सहमति देगा। मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका से आग्रह किया है कि वे अपने विवेक से 30% तक वेतन डे फ़र्क करने पर विचार करें। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था टेम्परेरी है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर यह राशि वापस दी जाएगी।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Mar 21, 2026 12:01:21
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) शिलाई अवैध पेड़ कटान मामले में सड़कों पर उतरी भाजपा... एसडीएम के जरिए राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, शिलाई में चीड़ के पेड़ों का हुआ है अवैध कटान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बोले कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग बोले अवैध कटान मामले में कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण, शिलाई में अवैध पेड़ कटान को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शिलाई के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर पेड़ कटान मामले में दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। बलदेव तोमर ने कहा कि 5 मार्च को शिलाई में बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से पेड़ों का अवैध कटान हुआ है और पेड़ कटान मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस संभाले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि प्रदेश में लगातार हो रही अवैध पेड़ कटान के मामलों में रोक लग सके। शिलाई में 25 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी मगर यहाँ जाँच के दौरान 307 पेड़ मौके पर काटे पाए गए।
0
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Mar 21, 2026 11:52:53
Fazilka, Punjab:पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान कल जलालाबाद आ रहे हैं । जलालाबाद की अनाज मंडी में बड़ा टेंट लगाते हुए हजारों की संख्या में कुर्सियां लगाई गई है । जहां सीएम मान न सिर्फ नई सड़कों के निर्माण सहित अन्य विकास प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखेंगे । बल्कि रैली के रूप में पहुंचने वाले इलाके के लोगों को संबोधित भी करेंगे । विधायक गोल्डी कंबोज ने अपना वीडियो जारी कर इलाके के लोगों को इस रैली में पहुंचने की अपील की है । जानकारी देते हुए जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि कल 22 मार्च रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान स्थानीय अनाज मंडी में आ रहे है । जिसके लिए उन्होंने इलाके के लोगों को पहुंचने की अपील की है । विधायक ने कहा कि आप लोगों को पता लगे कि अगर सरकार की नीयत हो तो सरकारें क्या कुछ कर सकती है । विधायक ने बताया कि सीएम मान अनाज मंडी में पहुंचेंगे और उनके द्वारा 300 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण और 350 किलोमीटर पुरानी सड़कों की मरम्मत के कार्यों का नींव पत्थर रखा जाएगा । इतना ही नहीं रैली के रूप में पहुंचे वाले लोगों को सीएम मान संबोधित करेंगे । विधायक कंबोज का कहना है कि हजारों की संख्या में कुर्सी लगाई गई है । हर तरह के प्रबंध किए गए है । जबकि पुलिस के मुताबिक पुलिस सुरक्षा तत्पर है । चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है । ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके ।
828
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Mar 21, 2026 11:52:15
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:चूड़धार की चोटी पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, दो दिनों बाद मौसम साफ समुद्र तल से 11,985 फुट की ऊंचाई पर स्थित शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार में दो दिनों तक लगातार हुई भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद আজ मौसम साफ रहा। बर्फबारी के बाद चूड़धार की चोटियां दूर-दूर तक सफेद चादर में लिपटी बेहद मनमोहक दिखाई दे रही हैं। वीओ - पिछले दो दिनों के दौरान हुई भारी बर्फबारी से चूड़धार की ऊंची चोटियों पर तीन से चार फुट तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया था। इस दौरान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही और पानी की पाइपें जम जाने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बर्फबारी का असर पूरे गिरिपार क्षेत्र में देखने को मिला, जहां मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि और अधिकतर क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। इसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया, जो मौसम साफ होने के बावजूद अभी भी बरकरार है। चूड़धार में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नौहराधार और हरिपुरधार में अधिकतम तापमान 6 डिग्री व न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के असर से निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। नौहराधार, शिलाई, कफोटा, श्री रेणुका जी, संगड़ाह और हरिपुरधार समेत आसपास के इलाकों में जहां लोगों ने गर्म कपड़े उतारने शुरू कर दिए थे, अब उन्हें फिर से ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। प्रशासन और चूड़ेश्वर सेवा समिति ने खराब मौसम और फिसलन को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर के कपाट खुलने तक यात्रा न करें। फिलहाल 30 नवंबर से अप्रैल तक यात्रा पर रोक लागू है। वहीं दूसरी ओर, मैदानी इलाकों में इस बारिश ने गर्मी से राहत दी है। जहाँ पहले गर्मी ने दस्तक दे दी थी, वहीं अब मौसम सुहावना हो गया है। किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार यह मौसम लहसुन, मटर, आलू, गेहूं और जौ जैसी फसलों के लिए लाभकारी है, जबकि सेब, नाशपाती, आड़ू और प्लम के पौधों को भी इससे काफी फायदा मिल रहा है। बता दे की कुल मिलाकर, बर्फबारी और बारिश के बाद साफ हुआ मौसम जहां प्राकृतिक सुंदरता को निखार रहा है, वहीं ठंड ने एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। वाईट रिकू पुंडीर स्थानीय निवासी ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब
824
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 21, 2026 11:48:53
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार के द्वारा अपना चौथा वार्षिक बजट पेश किया गया है। तो वही कुल्लू में भी लोगों ने सरकार के द्वारा जारी वार्षिक बजट की सराहना की है। वार्षिक बजट में सरकार के द्वारा जहां दूध के दामों में 10 रुपये बढ़ोतरी की गई। तो वही प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं, मक्की के एमएसपी में भी 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में लोगों ने इस बजट को आम जन का हितैषी बताया है। कुल्लू के रहने वाले घनश्याम शर्मा ने वार्षिक बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में दूध के दामों में वृद्धि से पशुपालन को लाभ मिलेगा। सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते मुख्यमंत्री सुक्खू ने गाय और भैंस के दूध के खरीद मूल्य में 10-10 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि से सीधे तौर पर उन हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। जिनकी आजीविका डेयरी फार्मिंग पर टिकी है। इससे न केवल पशुपालकों की आय बढ़ेगी। बल्कि ग्रामीण युवाओं का रुझान फिर से पशुपालन की ओर बढ़ेगा। इसके अलावा प्रदेश के इतिहास में पहली बार अदरक पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की गई है। एमएसपी 30 रुपये तय किया गया है। इसके अतिरिक्त, हल्दी का खरीद मूल्य 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। इन फैसलों से अदरक और हल्दी उत्पादों को बिचौलियों के शोषण से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपनी मेहनत का सही मोल मिल पाएगा। कुल्लू के रहने वाले सुभाष गौतम ने बताया कि सरकार के द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के द्वारा भी खोले हैं। पंचायत में खाली चल रहे सचिवों के पद भरने से ग्रामीण क्षेत्र के विकास को तेजी मिलेगी। इसके अलावा पंचायत चौकीदारों के खाली पद भरने की भी बजट में बात कही गई है। इसके अलावा पुलिस तथा लोक निर्माण विभाग में भी खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इससे प्रदेश में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के द्वारा खुलेंगे। कुल्लू के रहने वाले प्रेम कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा जो बजट पेश किया गया है। उसमें शिक्षा के लिए भी कई प्रावधान रखे गए हैं। इससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुल्लू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे निर्माण की भी बात कही गई है। जिसके लिए 80 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। प्रेम कुमार का कहना है कि कुल्लू में रोपवे लगने से यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सैलानी कुल्लू का भी रुख करेंगे। घाटी में पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे。
875
comment0
Report
KSKapil sharma
Mar 21, 2026 11:32:08
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर: इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान की मौत हो गई थी। इस मामले में अमृतसर पुलिस ने 4 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घुम्मन के भाई रब्बी ने बताया कि एक दिन पहले ही मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द मामले को लेकर सच सामने आएगा और सच सामने आया भी है। रब्बी ने कहा कि जांच के दौरान एफआईआर में अन्य धाराएं भी जल्द पुलिस द्वारा जोड़ी जाएगी और जल्द दोषी सलाखों के पीछे होंगे। इस मामले में आने वाले समय में अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के आर्थोपैडिक सर्जन डाक्टर तपिश शुक्ला, कंसलटेंट एनाथिसिया डाक्टर अलका तिवाड़ी, एनथिसिया डिपार्टमेंट की हेड डाक्टर राजेन्द्र कौर तथा कार्डियोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डाक्टर अरूण कुमार चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस मामले में आने वाले समय में ओटी स्टाफ सहित अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। परिवार का कहना है कि उनके पास भाई की मौत के दौरान कई सबूत है, जो सामने लाए जाएगे और उस मामले में भी कार्रवाई होगी। रब्बी के अनुसार, अक्सर बॉडी बिल्डर को अक्सर हार्ट अटैक सहित अन्य टैग लगा दिए जाते है, लेकिन उनका भाई तो लोगों को अवेयर कर रहा था और लोगों का रोल मॉडल था। अगर भाई की मौत होनी थी तो एक दम कैसे हो गई। वह क्विंटल से अधिक वेट उठाता था। परिवार ने कहा कि भाई की मौत को लेकर इंसाफ पाने के लिए भले ही समय लगा है, लेकिन सच लोगों के सामने आया है। इस मामलें में अभी अन्य खुलासे आने वाले समय में होंगे। परिवार को उम्मीद है कि अस्पताल के खिलाफ सख्त से sख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि एफआईआर में स्पष्ट लिखा गया कि वरिंदर घुम्मन की मौत अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डाक्टरों की लापरवाही से हुई है। इस मामले में अमृतसर पुलिस द्वारा फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के अधीन लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
966
comment0
Report
ASAvtar Singh
Mar 21, 2026 11:23:11
Gurdaspur, Punjab:ਹੜਾ ਕਾਰਨ ਟੁੱਟੇ ਸੜਕ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਨਿੱਤ ਦਿਨ ਬਣ ਰਹੇ ਨੇ ਸੜਕੀ ਹਾਦਸਿਆ ਦਾ ਕਾਰਨ ਅੱਜ ਮੁੜ ਹੋਇਆ ਸੜਕੀ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ ਇਕੱਤਰ ਕੀਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਇਕ ਕਾਰ ਤੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਦੀਨਾਨਗਰ ਵਾਲੀ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਸਨ ਜਦ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਰਾਮਪੁਰ ਤੋਂ ਥੋੜਾ ਪਿੱਛੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਕਾਰ ਦਾ ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜਨ ਕਾਰਨ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਕਾਰ ਇੱਕ ਦਰੱਖਤ ਨਾਲ ਟਕਰਾਉਣ ਉਪਰੰਤ ਹਾਦਸਾਗਸਤ ਹੋ ਗਈ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਦੋਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ ਪਰ ਉਥੇ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਅੰਕੁਸ਼ (20) ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਦੂਜਾ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਇਨਾ ਖਤਰਨਾਕ ਸੀ ਕਿ ਕਾਰ ਦੇ ਪਰਖੱਚੇ ਉੱਡ ਗਏ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਇਕਲੋਤਾ ਪੁੱਤ੍ਰ ਸੀ
1018
comment0
Report
KBKulbir Beera
Mar 21, 2026 11:22:21
Bathinda, Punjab:ਗੈਸ ਸਲਿੰਡਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਪੈਟਰੋਲ ਵੀ ਹੋਇਆ ਮਹਿੰਗਾ 1 ਰੁਪਏ 97 ਪੈਸੇ ਮਹਿੰਗਾ.. ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਨਹੀਂ ਹੈ ਇਸ ਦਾ ਅਸਰ ਕੁਝ ਖਾਸ ਹੀ ਇਸ ਤੇਲ ਨੂੰ ਪਵਾਉਂਦੇ ਸਨ ਆਪਣੇ ਵਹੀਕਲਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਡਲ ਈਸਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜੰਗ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਘਰੇਲੂ ਗੈਸ ਸਿਲਿੰਡਰਾਂ ਦੇ ਰੇਟ ਵਧੇ ਉਥੇ ਹੀ ਹੁਣ ਪ੍ਰੀਮੀਅਮ ਪੈਟਰੋਲ ਦੇ ਇਕ ਰੁਪਏ 97 ਪੈਸੇ ਰੇਟ ਵਧਿਆ ਜਦ ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਵੱਲੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਇੱਕ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਰੇਟ ਵਧਣ ਦਾ ਕਿਸੇ ਤੇ ਵੀ ਕੋਈ ਅਸਰ ਦਿਖਾਈ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਿਹਾ ਸੀ ਭਾਵੇਂ ਦੋ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਰੇਟ ਵਧਿਆ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਪ੍ਰੀਮੀਅਮ ਤੇਲ ਦਾ ਰੇਟ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਆਮ ਪੈਟਰੋਲ ਨਾਲੋਂ ਛੇ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਰੇਟ ਵੱਧ ਸੀ ਪਰ ਹੁਣ 8 ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਰੇਟ ਵਧ ਗਿਆ ਹੈ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦਾ ਸਾਡੇ ਦੇ ਕੋਈ ਫਰਕ ਨਹੀਂ ਪੈਂਦਾ ਕਿਉਂਕਿ ਅਸੀਂ ਤਾਂ ਨਾਰਮਲ ਤੇਲ ਹੀ ਆਪਣੇ ਵਹੀਕਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਵਾਉਂਦੇ ਹਾਂ ਉਧਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੰਪ ਵਾਲੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਤੇਲ ਤਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਲੱਗਦਾ ਸੀ ਪਰ ਰੇਟ ਵਧਣ ਨਾਲ ਨਾ ਤਾਂ ਗਰਾਕ ਦੇ ਉੱਪਰ ਕੋਈ ਫਰਕ ਪਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਪੰਪ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸਾਰਾ ਕੁਝ ਨੋਰਮਲ ਹੀ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਵਾਕ ਥਰੂ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ。
978
comment0
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
Mar 21, 2026 10:33:51
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार चंबा के चौगान नंबर पांच में सामूहिक तौर पर की गई नमाज़ अदा चंबा। आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-फितर का पावन त्योहार चम्बा जिले में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चम्बा के चौगान नंबर-5 में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। त्योहार की खास बात यह रही कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर इस पर्व को मनाया और आपसी एकता की मिसाल पेश की। नमाज अदा करने से पहले जामा मस्जिद चम्बा के इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने उपस्थित लोगों को ईद-उल-फितर के महत्व के बारे में बताया और सभी को भाईचारे के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी आकर्षक परिधानों में सजे-धजे नमाज अदा करने पहुंचे, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। गौरतलब है कि ईद का त्योहार पूरे एक महीने के रोजों के बाद आता है, जिसमें लोग सुबह से शाम तक बिना खाए-पीए अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके बाद ईद का दिन खुशियां बांटने और एक-दूसरे को दावत देने का अवसर बनता है। इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने बताया कि ईद-उल-फितर रोजों के समापन के बाद मनाया जाता है और इस दिन सभी लोग नमाज अदा कर देश में सुख-शांति और समृद्धि की दुआ मांगते हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जो यहां की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है। वहीं, अंजुमन इस्लामिया के सदर इसरार अली शाह ने बताया कि चम्बा जिले में सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम है। उन्होंने कहा कि रमजान के पूरे महीने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और हिंदू भाइयों ने भी इफ्तार का आयोजन कर भाईचारे को मजबूत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि चम्बा का यह आपसी प्रेम और सौहार्द आगे भी इसी तरह कायम रहेगा।
1065
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 21, 2026 10:32:11
Tarn Taran Sahib, Punjab:आप के कानूनी सलाहकार ने जारी की वीडियो, मंत्री पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप एंकर वेयरहाउस के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट मनदीप सिंह ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की तरफ से बयान जारी करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एडवोकेट मनदीप सिंह ने दावा किया कि गगनदीप सिंह रंधावा ने नियमों को दरकिनार करते हुए मंत्री के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर को टेंडर न देकर किसी अन्य कंपनी ‘बाबा नांगा एग्रो’ को वेयरहाउस का ठेका दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गईं。 इस पूरे मामले में एक वीडियो भी जारी की गई है, जिसमें कथित तौर पर गगनदीप सिंह 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने की बात स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है。 एडवोकेट मनदीप सिंह ने यह भी कहा कि सुखदेव सिंह भुल्लर की ओर से इस मामले की शिकायत वेयरहाउस के जीएम और पंजाब के खुराक मंत्री लालचंद कट्टरुचक्क को भी दी गई थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। मनदीप सिंह का कहना है कि जांच होने पर सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे और जिम्मेदार लोगों की पहचान हो सकेगी。 यह मामला अब राजनीतिक रंग भी ले रहा है और विपक्ष ने भी निष्पक्ष जांच की मांग तेज कर दी है। बाइट एडवोकेट मनदीप सिंह
1095
comment0
Report
KSKapil sharma
Mar 21, 2026 10:30:12
Noida, Uttar Pradesh:ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਸ਼ਰੂ ਹੋਈ ਇਸਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਗੈਂਗਸਟਰ ਵਲੋ ਫਿਰੌਤੀ ਦੇ murder ਹੋ ਰਹੇ ਸੀ ਜਾ ਇਸਤੋਂ ਬਾਦ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਮੌਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਹੁੰਦੀ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਕੱਲ ਜੇਕਰ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਮੰਨਦਾ ਤਾਂ ਉਸਨੂੰ ਆਤਮਦਾਹ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਰ ਹੋਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਉਸ ਬੰਦੇ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਮੈ ਲਾਲਜੀਤ ਭੁੱਲਰ ਦੇ ਡਰ ਕਰਨ ਸੁਸਾਇਡ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਥੇ ਮੰਤਰੀ ਆਏ ਅਤੇ ਚਲੇ ਗਏ ਪਰ ਅਜਿਹਾ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੋਲ ਨਹੀਂ ਸੀ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਹੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵੇਸ਼ਤਾ ਤੇ ਪੀਸੀ CM punjab ਦੀ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਕਤਲ ਦੀ ਜਾਂਚ CS ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਕਰਦੇ ਨਹੀਂ ਸੁਣਿਆ ਸੀ ਪਹਿਲਾ ਉਸਦੀ ਵੀਡਿਉ ਬਣਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਫਿਰ ਉਸਨੂੰ ਆਤਮਹੱਤਿਆ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਾ ਪਿਆ ਉਸਨੂੰ ਜ਼ਲੀਲ ਕੀਤਾ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸਨੇ ਆਪਣੀ ਹੱਤਿਆ ਕੀਤੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਧਰਤੀ ਤੇ ਬੋਜ਼ ਹੋਇਆ ਜਾ ਨਹੀ ਇਹ ਤਾਂ ਮੈਨੂੰ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਪਰ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਆਪਣੀ ਕੁਰਸੀ ਤੇ ਬੋਜ ਜਰੂਰ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਚੀਫ ਸੈਕਟਰੀ ਨਹੀਂ ਕਿਸੀ ਅਜ਼ਾਦ ਏਜੰਸੀ ਨੂੰ ਜਾਂਚ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ ਬੀਜੇਪੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਹਰ ਕਦਮ ਚੁुकਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹੈ ਜੌ ਵੀ ਸਾਨੂੰ ਕਰਨਾ ਪਵੇ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਅਸਤੀਫੇ ਨਾਲ ਕਦੇ ਵੀ ਕੋਈ ਮਾਮਲਾ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਜਾਂਦਾ
1086
comment0
Report
Advertisement
Back to top