Back
चूड़धार चोटी पर बर्फबारी से इलाके में ठंड और यात्रा प्रतिबंध जारी
GPGYAN PRAKASH
Mar 21, 2026 11:52:15
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
चूड़धार की चोटी पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, दो दिनों बाद मौसम साफ
समुद्र तल से 11,985 फुट की ऊंचाई पर स्थित शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार में दो दिनों तक लगातार हुई भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद আজ मौसम साफ रहा। बर्फबारी के बाद चूड़धार की चोटियां दूर-दूर तक सफेद चादर में लिपटी बेहद मनमोहक दिखाई दे रही हैं।
वीओ - पिछले दो दिनों के दौरान हुई भारी बर्फबारी से चूड़धार की ऊंची चोटियों पर तीन से चार फुट तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया था। इस दौरान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही और पानी की पाइपें जम जाने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बर्फबारी का असर पूरे गिरिपार क्षेत्र में देखने को मिला, जहां मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि और अधिकतर क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। इसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया, जो मौसम साफ होने के बावजूद अभी भी बरकरार है। चूड़धार में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नौहराधार और हरिपुरधार में अधिकतम तापमान 6 डिग्री व न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बर्फबारी के असर से निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। नौहराधार, शिलाई, कफोटा, श्री रेणुका जी, संगड़ाह और हरिपुरधार समेत आसपास के इलाकों में जहां लोगों ने गर्म कपड़े उतारने शुरू कर दिए थे, अब उन्हें फिर से ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।
प्रशासन और चूड़ेश्वर सेवा समिति ने खराब मौसम और फिसलन को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर के कपाट खुलने तक यात्रा न करें। फिलहाल 30 नवंबर से अप्रैल तक यात्रा पर रोक लागू है।
वहीं दूसरी ओर, मैदानी इलाकों में इस बारिश ने गर्मी से राहत दी है। जहाँ पहले गर्मी ने दस्तक दे दी थी, वहीं अब मौसम सुहावना हो गया है। किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है।
स्थानीय किसानों के अनुसार यह मौसम लहसुन, मटर, आलू, गेहूं और जौ जैसी फसलों के लिए लाभकारी है, जबकि सेब, नाशपाती, आड़ू और प्लम के पौधों को भी इससे काफी फायदा मिल रहा है। बता दे की कुल मिलाकर, बर्फबारी और बारिश के बाद साफ हुआ मौसम जहां प्राकृतिक सुंदरता को निखार रहा है, वहीं ठंड ने एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है।
वाईट रिकू पुंडीर स्थानीय निवासी
ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowMar 21, 2026 12:50:18992
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 12:48:34904
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:45:44933
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 21, 2026 12:45:30924
Report
AJAnil Jain
FollowMar 21, 2026 12:33:34956
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:33:16910
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 21, 2026 12:17:21926
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 21, 2026 12:17:03Chandigarh, Chandigarh:ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੈਕਟਰੀ
1033
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 12:16:53929
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 12:01:301007
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 12:01:211035
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 21, 2026 11:52:53948
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 21, 2026 11:52:421035
Report
MTManish Thakur
FollowMar 21, 2026 11:48:531007
Report