Back
फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान वरिंदर घुम्मन की मौत, 4 डॉक्टरों के खिलाफ FIR
KSKapil sharma
Mar 21, 2026 11:32:08
Noida, Uttar Pradesh
जालंधर: इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान की मौत हो गई थी। इस मामले में अमृतसर पुलिस ने 4 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घुम्मन के भाई रब्बी ने बताया कि एक दिन पहले ही मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द मामले को लेकर सच सामने आएगा और सच सामने आया भी है। रब्बी ने कहा कि जांच के दौरान एफआईआर में अन्य धाराएं भी जल्द पुलिस द्वारा जोड़ी जाएगी और जल्द दोषी सलाखों के पीछे होंगे। इस मामले में आने वाले समय में अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के आर्थोपैडिक सर्जन डाक्टर तपिश शुक्ला, कंसलटेंट एनाथिसिया डाक्टर अलका तिवाड़ी, एनथिसिया डिपार्टमेंट की हेड डाक्टर राजेन्द्र कौर तथा कार्डियोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डाक्टर अरूण कुमार चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस मामले में आने वाले समय में ओटी स्टाफ सहित अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। परिवार का कहना है कि उनके पास भाई की मौत के दौरान कई सबूत है, जो सामने लाए जाएगे और उस मामले में भी कार्रवाई होगी। रब्बी के अनुसार, अक्सर बॉडी बिल्डर को अक्सर हार्ट अटैक सहित अन्य टैग लगा दिए जाते है, लेकिन उनका भाई तो लोगों को अवेयर कर रहा था और लोगों का रोल मॉडल था। अगर भाई की मौत होनी थी तो एक दम कैसे हो गई। वह क्विंटल से अधिक वेट उठाता था। परिवार ने कहा कि भाई की मौत को लेकर इंसाफ पाने के लिए भले ही समय लगा है, लेकिन सच लोगों के सामने आया है। इस मामलें में अभी अन्य खुलासे आने वाले समय में होंगे। परिवार को उम्मीद है कि अस्पताल के खिलाफ सख्त से sख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि एफआईआर में स्पष्ट लिखा गया कि वरिंदर घुम्मन की मौत अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डाक्टरों की लापरवाही से हुई है। इस मामले में अमृतसर पुलिस द्वारा फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के अधीन लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AJAnil Jain
FollowMar 21, 2026 12:33:340
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:33:160
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 21, 2026 12:17:21802
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 21, 2026 12:17:03Chandigarh, Chandigarh:ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੈਕਟਰੀ
860
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 12:16:53781
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 12:01:30983
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 12:01:21998
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 21, 2026 11:52:53939
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 21, 2026 11:52:42925
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowMar 21, 2026 11:52:15946
Report
MTManish Thakur
FollowMar 21, 2026 11:48:531007
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 21, 2026 11:23:111018
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 21, 2026 11:22:211021
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 11:01:281093
Report