Back
हिमाचल सरकार का बड़ा वित्तीय फैसला: छह महीने के लिए वेतन रोकना
ADAnkush Dhobal
Mar 21, 2026 12:01:30
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट गहरा गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। ‘वित्तीय अनुशासन’ के तहत मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक के वेतन का एक हिस्सा अगले 6 महीनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित (Defer) किया जाएगा। बजट में घोषणा के अनुसार, मुख्यमंत्री के वेतन का 50 प्रतिशत, उप-मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों का 30 प्रतिशत और विधायकों के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा 6 महीने के लिए रोका जाएगा।
इसके अलावा सभी चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और राजनीतिक नियुक्त सलाहकारों के वेतन का 20 प्रतिशत भी इसी अवधि के लिए स्थगित रहेगा। प्रशासनिक स्तर पर भी यह लागू होगा। मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और सभी प्रधान सचिवों के वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा रोका जाएगा, जबकि सचिवों और विभागाध्यक्षों (HoDs) के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा स्थगित किया जाएगा।
पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी इसका असर पड़ेगा। डीजीपी और एडीजीपी के वेतन का 30 प्रतिशत, जबकि आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर तक के अधिकारियों का 20 प्रतिशत वेतन स्थगित रहेगा। इसी तरह वन विभाग में PCCF और अतिरिक्त PCCF का 30 प्रतिशत तथा CCF, CF और DFO स्तर तक के अधिकारियों का 20 प्रतिशत वेतन रोका जाएगा।
Group-A और Group-B अधिकारियों के वेतन का 3 प्रतिशत हिस्सा भी 6 महीने के लिए स्थगित किया जाएगा। हालांकि Group-C और Group-D कर्मचारियों को इससे पूरी तरह बाहर रखा गया है और उन्हें पूरा वेतन मिलता रहेगा।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि बोर्ड, निगम, PSU, स्वायत्त संस्थाएं, विश्वविद्यालय और वे संस्थाएं जो सरकार से अनुदान या बजटीय सहायता प्राप्त करती हैं, वे भी इस निर्णय को सरकार के अनुरूप लागू करेंगी।
न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए सरकार ने आशा जताई है कि वर्तमान वित्तीय स्थिति को देखते हुए जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के स्तर पर 20 प्रतिशत तथा न्यायिक संस्थानों के Group-A और Group-B अधिकारियों के स्तर पर 3 प्रतिशत वेतन के अस्थायी स्थगन पर उच्च न्यायालय मार्गदर्शन और सहमति देगा। मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका से आग्रह किया है कि वे अपने विवेक से 30% तक वेतन डे फ़र्क करने पर विचार करें। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था टेम्परेरी है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर यह राशि वापस दी जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowMar 21, 2026 12:50:18992
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 12:48:34904
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:45:44933
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 21, 2026 12:45:30924
Report
AJAnil Jain
FollowMar 21, 2026 12:33:34956
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:33:16910
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 21, 2026 12:17:21926
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 21, 2026 12:17:03Chandigarh, Chandigarh:ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੈਕਟਰੀ
1033
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 12:16:53929
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 12:01:211035
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 21, 2026 11:52:53948
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 21, 2026 11:52:421035
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowMar 21, 2026 11:52:151033
Report
MTManish Thakur
FollowMar 21, 2026 11:48:531007
Report