Back
चंबा में ईद-उल-फितर का पावन उत्साह, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
SPSomi Prakash Bhuveta
Mar 21, 2026 10:33:51
Chamba, Himachal Pradesh
चंबा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार
चंबा के चौगान नंबर पांच में सामूहिक तौर पर की गई नमाज़ अदा
चंबा। आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-फितर का पावन त्योहार चम्बा जिले में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चम्बा के चौगान नंबर-5 में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
त्योहार की खास बात यह रही कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर इस पर्व को मनाया और आपसी एकता की मिसाल पेश की। नमाज अदा करने से पहले जामा मस्जिद चम्बा के इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने उपस्थित लोगों को ईद-उल-फितर के महत्व के बारे में बताया और सभी को भाईचारे के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।
इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी आकर्षक परिधानों में सजे-धजे नमाज अदा करने पहुंचे, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। गौरतलब है कि ईद का त्योहार पूरे एक महीने के रोजों के बाद आता है, जिसमें लोग सुबह से शाम तक बिना खाए-पीए अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके बाद ईद का दिन खुशियां बांटने और एक-दूसरे को दावत देने का अवसर बनता है।
इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने बताया कि ईद-उल-फितर रोजों के समापन के बाद मनाया जाता है और इस दिन सभी लोग नमाज अदा कर देश में सुख-शांति और समृद्धि की दुआ मांगते हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जो यहां की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है।
वहीं, अंजुमन इस्लामिया के सदर इसरार अली शाह ने बताया कि चम्बा जिले में सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम है। उन्होंने कहा कि रमजान के पूरे महीने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और हिंदू भाइयों ने भी इफ्तार का आयोजन कर भाईचारे को मजबूत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि चम्बा का यह आपसी प्रेम और सौहार्द आगे भी इसी तरह कायम रहेगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 11:32:080
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 21, 2026 11:23:11929
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 21, 2026 11:22:21918
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 11:01:281081
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 21, 2026 10:49:45959
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 21, 2026 10:32:391013
Report
MSManish Sharma
FollowMar 21, 2026 10:32:111067
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 10:30:121086
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 10:20:471076
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 21, 2026 10:17:411038
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 21, 2026 10:17:09979
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 10:16:071087
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 21, 2026 10:15:55959
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 21, 2026 09:50:551039
Report