Back
हिमाचल बजट से दूध-एमएसपी बढ़ोतरी, रोजगार और पर्यटन को मिलेंगे लाभ
MTManish Thakur
Mar 21, 2026 11:48:53
Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार के द्वारा अपना चौथा वार्षिक बजट पेश किया गया है। तो वही कुल्लू में भी लोगों ने सरकार के द्वारा जारी वार्षिक बजट की सराहना की है। वार्षिक बजट में सरकार के द्वारा जहां दूध के दामों में 10 रुपये बढ़ोतरी की गई। तो वही प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं, मक्की के एमएसपी में भी 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में लोगों ने इस बजट को आम जन का हितैषी बताया है। कुल्लू के रहने वाले घनश्याम शर्मा ने वार्षिक बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में दूध के दामों में वृद्धि से पशुपालन को लाभ मिलेगा। सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते मुख्यमंत्री सुक्खू ने गाय और भैंस के दूध के खरीद मूल्य में 10-10 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि से सीधे तौर पर उन हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। जिनकी आजीविका डेयरी फार्मिंग पर टिकी है। इससे न केवल पशुपालकों की आय बढ़ेगी। बल्कि ग्रामीण युवाओं का रुझान फिर से पशुपालन की ओर बढ़ेगा। इसके अलावा प्रदेश के इतिहास में पहली बार अदरक पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की गई है। एमएसपी 30 रुपये तय किया गया है। इसके अतिरिक्त, हल्दी का खरीद मूल्य 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। इन फैसलों से अदरक और हल्दी उत्पादों को बिचौलियों के शोषण से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपनी मेहनत का सही मोल मिल पाएगा। कुल्लू के रहने वाले सुभाष गौतम ने बताया कि सरकार के द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के द्वारा भी खोले हैं। पंचायत में खाली चल रहे सचिवों के पद भरने से ग्रामीण क्षेत्र के विकास को तेजी मिलेगी। इसके अलावा पंचायत चौकीदारों के खाली पद भरने की भी बजट में बात कही गई है। इसके अलावा पुलिस तथा लोक निर्माण विभाग में भी खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इससे प्रदेश में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के द्वारा खुलेंगे। कुल्लू के रहने वाले प्रेम कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा जो बजट पेश किया गया है। उसमें शिक्षा के लिए भी कई प्रावधान रखे गए हैं। इससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुल्लू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे निर्माण की भी बात कही गई है। जिसके लिए 80 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। प्रेम कुमार का कहना है कि कुल्लू में रोपवे लगने से यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सैलानी कुल्लू का भी रुख करेंगे। घाटी में पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowMar 21, 2026 12:50:18992
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 12:48:34904
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:45:44933
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 21, 2026 12:45:30924
Report
AJAnil Jain
FollowMar 21, 2026 12:33:34956
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 21, 2026 12:33:16910
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 21, 2026 12:17:21926
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 21, 2026 12:17:03Chandigarh, Chandigarh:ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੈਕਟਰੀ
1033
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 12:16:53929
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 12:01:301007
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 12:01:211035
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 21, 2026 11:52:53948
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 21, 2026 11:52:421035
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowMar 21, 2026 11:52:151033
Report