Back
पंजाब सुरक्षा पर सवाल: मान सरकार पर भाजपा का हमला
SSSanjay Sharma
Jan 24, 2026 13:35:09
Noida, Uttar Pradesh
आप सरकार के कार्यकाल में असुरक्षित हुआ पंजाब – शर्मा
-मान–केजरीवाल का कथित “मॉडल” गैंगस्टरों और धमाकों के सामने ढह गया – अश्वनी शर्मा
- सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुए धमाके ने साबित किया कि मान सरकार के पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम सिर्फ़ विज्ञापनों तक सीमित हैं – अश्वनी शर्मा
चंडीगढ़, 24 जनवरी — भगवंत मान–अरविंद केजरीवाल का कथित “मॉडल” आज वास्तव में असुरक्षित पंजाब, कमजोर सुरक्षा व्यवस्थाओं और भय के माहौल का प्रतीक बन चुका है। यह आरोप पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुए आरडीएक्स धमाके को लेकर लगाया। इस घटना में मालगाड़ी के ड्राइवर के घायल होने और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचने से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं。
अश्वनी शर्मा ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से ठीक पहले हुआ यह धमाका सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही और प्रशासन की विफलता को उजागर करता है। कानून-व्यवस्था कोई विज्ञापन अभियान नहीं, बल्कि सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है, लेकिन मान सरकार इस कर्तव्य को निभाने में विफल रही है。
शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टरवाद बेलगाम हो चुका है, नशों ने युवाओं को बर्बाद कर दिया है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके विपरीत सरकार ज़मीनी स्तर पर सख्त कदम उठाने के बजाय केवल विज्ञापनों और दावों तक सीमित है。
अश्वनी शर्मा ने भगवंत मान सरकार से तुरंत जवाबदेही तय करने, उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था को लेकर तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो भाजपा इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएगी。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VKVarun Kaushal
FollowJan 24, 2026 15:04:370
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 24, 2026 15:03:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 24, 2026 14:34:38Noida, Uttar Pradesh:BANI, KATHUA (J&K): BANI RECEIVES FRESH SNOWFALL
0
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowJan 24, 2026 14:30:530
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 24, 2026 14:19:350
Report
KSKapil sharma
FollowJan 24, 2026 14:17:250
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowJan 24, 2026 14:01:300
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowJan 24, 2026 13:50:280
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowJan 24, 2026 13:50:130
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowJan 24, 2026 13:49:430
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 24, 2026 13:45:390
Report
98
Report
NSNaresh Sethi
FollowJan 24, 2026 13:34:350
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 24, 2026 13:34:040
Report