Back
नशे के खिलाफ सिरमौर में जन जागरण यात्रा पांवटा साहिब पहुंची
GPGYAN PRAKASH
Jan 24, 2026 14:30:53
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
नशे के खिलाफ सिरमौर जोड़ो यात्रा पहुंची पांवटा साहिब
यहां युवाओं ने औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक। दून पहाड़ी संगठन सहित सैकड़ो_local लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यहां यात्रा के संयोजकों ने नशा माफिया से आग्रह किया कि अब इस जानलेवा व्यापार को बंद करें। उन्होंने पुलिस प्रशासन सहित सरकार से भी अनुरोध किया कि नशे के खिलाफ जन जागरूक को सहयोग करें।
"नशे पर अंतिम प्रहार, सिरमौर है तैयार" स्लोगन के साथ नशा माफिया के खिलाफ सिरमौर जिले में ऐतिहासिक जन जागरण यात्रा शुरू हुई है। सैंकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया है। पांच दिवसीय पैदल यात्रा के तीसरे दिन यह यात्रा पांवटा साहिब पहुंची। इससे पहले शिलाई क्षेत्र के क्यारीगुडाहां गांव से जिला मुख्यालय नाहन तक 121 किलोमीटर की पैदल यात्रा पिछली रात सतोन गांव पहुंची थी। सतोन में यात्रा को स्थानीय लोगों का अपार समर्थन मिला। यहां सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ सतोन बाजार जन जागरण यात्रा निकाली। दरअसल सीमावर्ती क्षेत्र सिरमौर जिले में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों तक पांव पसार लिए हैं संख्या युवा जानलेवा नशे की जंगल में फंस गए हैं। नशे के को रोकने में पुलिस प्रशासन और सरकार के प्रयास न कही साबित हो रहे हैं लिहाजा क्यारीगुंडाहां पंचायत के युवाओं ने पांच दिवसीय जन जागरण यात्रा शुरू की है। उधर, पांवटा साहिब में गोविंदपुर में स्थानीय लोगों ने दून पहाड़ी संगठन सहित स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यहां यात्रा के संयोजक कपिल शणकवान ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यह यात्रा 26 जनवरी को जिला मुख्यालय नाहन में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है। यात्रा को यह अपार जनसमर्थन भविष्य में क्षेत्र से नशे को समाप्त करने में सहायक साबित होगा। उन्होंने चिट्टा माफिया से आग्रह किया कि अब इस क्षेत्र में जहर बेचना बंद करें। अब क्षेत्र के लोग जाग गए हैं। चिट्टा और नशे को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कमरिया बनाई जा रही हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से भी आग्रह किया कि चिट्टे के खिलाफ जन जागरण मुहिम में जनता का सहयोग करें। आयुष कौन है बताया कि इस यात्रा के बाद भी उनका जन जागरण कार्यक्रम जारी रहेगा।
यात्रा संयोजक
वॉयसओवर - बताते चलें कि कल यह यात्रा पांवटा साहिब क्षेत्र में जन जागरण करेगी 25 जनवरी को यात्रा का पड़ाव धोलाकुँवा में होगा। 26 जनवरी को यात्रा जिला मुख्यालय नाहन में समाप्त होगी।
ज्ञान प्रकाश, जी मीडिया, पांवटा साहिब
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowMar 13, 2026 10:38:590
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 10:37:310
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 10:35:360
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 13, 2026 10:35:020
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 13, 2026 10:33:170
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 13, 2026 10:22:2966
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 13, 2026 10:05:51187
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 13, 2026 09:53:33140
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 13, 2026 09:53:0590
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:52:3692
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 13, 2026 09:48:54130
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 09:47:41145
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 09:46:45159
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:45:57184
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 13, 2026 09:45:39113
Report