713343
एडीपीसी के कुल्टी थाना के चौरंगी फाड़ी पुलिस की सफलता
Kulti, West Bengal:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना के चौरंगी फाड़ी पुलिस ने डिबूरडीह चेक पोस्ट पर नाका चेकिंग के दौरान एक बस से चार बंदूकें और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरिडीह से बाबुइघांटी जा रही बस में सलीम अंसारी नामक व्यक्ति के पास से ये हथियार पकड़े। एसीपी कुल्टी एस.के.जाबीद हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर में पंचायत चुनाव नामांकन तेज, दूसरे दिन भारी जमा पर्चे
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज, दूसरे दिन बड़ी संख्या में भरे पर्चे धौलपुर। जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट और उपखंड अधिकारी कार्यालयों में उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। जिला परिषद सदस्य पद के लिए दूसरे दिन 28 नामांकन हुए, जिससे कुल संख्या 30 हो गई है। नामांकन प्रक्रिया गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगी। जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा ने प्रत्याशियों से आवेदन लिए। कलेक्टरेट में नामांकन को लेकर उत्साह देखा गया। वहीं धौलपुर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बुधवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। यहां दो दिनों में कुल 14 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। उपखंड अधिकारी सुरेश राव ने आवेदन प्राप्त किए। इसी प्रकार सैंपऊ पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बुधवार को दूसरे दिन 30 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। यहां दो दिनों में कुल 31 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। उपखंड अधिकारी अनिल गोयल ने आवेदन लिए। जिले भर में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है0
0
Report
शुद्ध आहार मिलावट पर वार: पाली में चिकित्सा विभाग एक्शन मोड, दीपावली तैयारी तेज
Pali, Rajasthan:पाली आम उपभोक्ता को बाजार में स्वच्छ खाद्य सामग्री मिले इसलिए सरकार ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया है जिसको लेकर पाली में भी चिकित्सा विभाग एवं खाद सुरक्षा विभाग एक्शन मोड पर, दीपावली पर्व को लेकर विभाग की सक्रियता पर CMHO डॉ विकास मारवाल से खास बातचीत ।0
0
Report
पुलिस स्मृति दिवस पर डीजीपी ने वीर शहीदों को नमन
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH) RAJEEV KRISHNA (DGP, UTTAR PRADESH) ON POLICE COMMEMORATION DAY AND TRIBUTE TO SIX POLICE PERSONNEL WHO DIED IN THE LINE OF DUTY/ CM YOGI’S ANNOUNCEMENTS FOR POLICE WELFARE/ ARREST OF THREE ACCUSED IN SHIVA MURDER CASE FROM NAGPUR लखनऊ, उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने कहा, "पुलिस के अमर शहीदों की दिवंगत आत्माओं के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर के दिन पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। आज भी मुख्यमंत्री की उपस्थिति में और उनके संबोधन के साथ ये कार्यक्रम संपन्न हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी जाबाजी और कर्तव्यपरायणता के लिए जानी जाती है। गत वर्ष में उत्तर प्रदेश के 6 वीर जवानों और अधिकारियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हम सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से उनके प्रति कृतज्ञ भी हैं और उन्हें हृदय से नमन करते हैं। आज के इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जवानों और अधिकारियों के कल्याण के निमित कुछ घोषणाएं भी की गई हैं। मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश शासन का हमेशा से पुलिस फोर्स के लिए विशाल हृदय रहा है..." शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने कहा, "उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस और STF ने मिलकर नागपुर से 9 तारीख को जो गंभीर घटना हुई थी, उसके मुख्य आरोपियों को कल गिरफ्तार किया है... आगे की जांच प्राप्त सबूतों और उनसे बातचीत के आधार पर की जाएगी। अपराध में सम्मिलित कोई भी व्यक्ति नहीं बचेगा।"0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ की सेनेटरी दुकान में तीसरी चोरी, CCTV में पूरी घटना कैद
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में सेनेटरी दुकान में चोरी की तीसरी वारदात, 5 लाख का सामान पार किशनगढ़ के खोड़ा गणेश जी रोड स्थित शर्मा एंटरप्राइजेज में चोरों ने एक बार फिर हाथ साफ कर दिया। बीती रात चोर दुकान का पिछला गेट तोड़कर अंदर घुसे और करीब 5 लाख रुपये का कीमती सेनेटरी सामान चोरी कर फरार हो गए। खास बात यह है कि इस बार पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। दुकान मालिक के अनुसार, दुकान में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले हुई चोरी में चोर CCTV कैमरे तक ले गए थे, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। करीब डेढ़ महीने पहले भी दुकान को निशाना बनाया गया था। अब लगातार तीसरी वारदात से व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले की घटनाओं के बावजूद चोरों के दोबारा वारदात को अंजाम देने से पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती है।0
0
Report
अलवर में दो बीघा जमीन के विवाद में 5 घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Alwar, Rajasthan:अलवर में दो बीघा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, सरियों और फरसियों से हमले में पांच लोग घायल अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दो बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ सरियों, फरसियों और पाइपों से मारपीट करने का आरोप है। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है。 खेत की जुताई के दौरान हुआ विवाद घायल ललित शर्मा ने बताया कि वे अपने दो बीघा खेत में जुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान उमाशंकर, अमित, दिनेश, रवि, सुनील, सुनीता और नीतू सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़ित के अनुसार, इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उषा, मूलचंद, गोपाल राम और प्रेमलता सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर सरियों, फरसियों और पाइपों से हमला कर दिया। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी घटना के बाद घायलों को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 फिलहाल पुलिस जमीन को लेकर हुए विवाद और मारपीट के आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。 बाइट:पीड़ित घायल0
0
Report
ओझर-पिंपळगाव मार्ग पर शिरपूर-नाशिक बस हादसा; चालक नियंत्रण खोया, डिवाइडर से टकराकर खंभे टूटे
Niphad, Maharashtra:ओझर-पिंपळगाव महामार्गावर शिरपूर-नाशिक बसचा भीषण अपघात! चालकाचे नियंत्रण सुटले; बसची डिव्हायडरला जोरदार धडक बसने विजेचे अनेक खांब तोडले; अनेक प्रवासी जखमी अपघाताची माहिती मिळताच आमदार दिलीप बनकर घटनास्थळी दाखल अपघातामुळे महामार्गावर वाहतूक कोंडी; मदतकार्य सुरू नाशिकच्या ओझर-पिंपळगाव महामार्गावर शिरपूर-नाशिक बसचा भीषण अपघात झालाय. पुलावरून जात असताना चालकाचे नियंत्रण सुटल्याने बसने विजेचे अनेक खांब तोडत डिव्हायडरला जोरदार धडक दिली. या अपघातात अनेक प्रवासी जखमी झाल्याची प्राथमिक माहिती आहे。 अपघाताची माहिती मिळताच आमदार दिलीप बनकर यांनी घटनास्थळी धाव घेतली. जखमींना उपचारासाठी रुग्णालयात हलविण्यात आले असून, अपघातामुळे महामार्गावर वाहतुकीची मोठी कोंडी झाली आहे. पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले असून, मदतकार्य सुरू आहे。0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग पुलिस का अवैध पटाखों पर शिकंजा पुलिस ने पटाखों से भरे गोदाम पर मारा छापा पुलिस की छापेमारी मे भारी मात्रा मे पटाखे बरामद पटाखों का भंडारण करने का आरोपी पराग गिरफ्तार पुलिस ने पटाखों को कब्जे मे लेकर किये सील 25 लाख रूपये क़ीमत के है अवैध पटाखे थाना नई मंडी पुलिस ने बरामद किये पटाखे0
0
Report
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरीश द्विवेदी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके दिवंगत माता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए और दिवंगत माता के आशीर्वाद की कामना के साथ कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। सम्राट चौधरी ने कहा कि भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन स्वर्ग से उनका आशीर्वाद हमें मिलता रहे, यही उनकी कामना है। बस्ती के तेलियाजोत में श्राद्ध कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, और मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस बीच उनका यह संदेश परिवारिक संवेदना और श्रद्धा से जुड़ा रहा।0
0
Report
Tiger Shroff FIRING केस: अरविंद सावंत की 14-दिन हिरासत पर प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ARVIND SAWANT (UBT MP) ON 14-DAY CUSTODY OF ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE / SAMBIT PATRA’S STATEMENT ON GAURAV DAS मुंबई, महाराष्ट्र: टाइगर श्रॉफ के मामले पर शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत कहते हैं, "ये लोग लोगों को गुमराह करने में माहिर हैं। इन्हें तो गुमराह करने की कला में PhD की डिग्री दे देनी चाहिए... कल उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में बताया था कि सबसे बड़ा पाप क्या है—भ्रम पैदा करना—और इस मामले में तो इनका कोई सानी नहीं है... गोली कैसे चल गई? बिश्नोई इन हमलों को कैसे अंजाम दे रहा है? ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। आज सलमान खान बिना सुरक्षा के कहीं आ-जा नहीं सकते; रोहित शेट्टी पर भी हमला हुआ था। बॉलीवुड महाराष्ट्र की एक बहुत बड़ी ताकत है। देश की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री यहीं मुंबई में है। रोजगार और अर्थव्यवस्था इसी पर टिकी है। जब ऐसी जगह पर खतरा मंडरा रहा हो, तो सरकार क्या कर रही है?... देश के गृह मंत्री और राज्य के गृह मंत्री को शर्म आनी चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे बच्चों के साथ पुलिस ऐसा बर्ताव कर रही है..."0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने अंतराज्य वाहन चोर गैंग पर शिकंजा, 3 कार बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर पुलिस का अंतराज्य वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा पुलिस ने दो कार चोरों को खंडर से गिरफ्तार गिरफ्तार चोरों अंक्षित व शुभम से 3 कार बरामद चोरों से थार ब्रेज़ा व शिफ़्ट कार हुई बरामद दोनों शातिर चोर अंतराज्य वाहन चोर गिरोह के सदस्य दोनों के खिलाफ एक दर्जन मुक़दमे दर्ज थाना बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा0
0
Report
सीजेपी नेताओं सौरव दास और अशुतोष रंका जमानत पर रिहा, कोर्ट का आदेश
Noida, Uttar Pradesh:DELHI CJP LEADERS SAURAV DAS & ASHUTOSH RANKA BROUGHT TO MANDIR MARG POLICE STATION FOR HEARING, COURT ORDERS RELEASE OF CJP LEADERS ABHIK CHIMNI ADVOCATE & RATNA SINGH S/B दिल्ली: वकील अभिक चिमनी कहते हैं, "जैसा कि आप जानते हैं, 19 तारीख को उन्हें दो दिन की कस्टडी में भेजा गया था, और आज वे दो दिन पूरे हो गए हैं। कई कारण बताते हुए उन्हें और कस्टडी में रखने की अर्जी दी गई थी। हमने कोर्ट को समझाने की कोशिश की कि ये कारण काफी नहीं हैं और हम इनसे सहमत नहीं हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, कोर्ट ने हमारी ओर से ज़मानत (surety) मांगी और उसके आधार पर रिहाई का आदेश जारी कर दिया। अभी तक आदेश की कॉपी नहीं मिली है, इसलिए मैं इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सकता। इसमें एक अंडरटेकिंग बॉन्ड (एक सामान्य प्रक्रिया) है, जिसमें हमने भरोसा दिलाया है कि हम कानून-व्यवस्था नहीं तोड़ेंगे—वैसे भी हमारा ऐसा कोई इरादा कभी था ही नहीं। हमने यह भी कहा है कि हम अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे। जहाँ तक रिहाई के समय की बात है—तो यह आज ही होनी चाहिए। रिहाई का वारंट जारी हो चुका है; हालाँकि मैं पक्का समय तो नहीं बता सकता, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही रिहाई हो जाएगी।0
0
Report
दिल्ली: SEM कोर्ट आदेश के बाद CJP नेताओं सौरभ दास आशुतोष रांका तिहाड़ जेल पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: SEM कोर्ट आदेश के बाद CJP नेताओं सौरभ दास आशुतोष रांका तिहाड़ जेल पहुँचे0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ के मारवाड़ी परिवार की दशहरे पर रावण पूजा क्यों चर्चा में
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में एक परिवार ऐसा भी है जिसके दशहरे पर राम की नहीं बल्कि रावण की पूजा की जाती है, यहां लंका के राजा रावण को मारा नहीं जाता बल्कि पूजा जाता है, उस परिवार का कहना है की रावण की पूजा से मिलती है सुख शांति और समृद्धि, जी हां यह मानना है बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले के एक मारवाडी परिवार की है, इस परिवार में सदियों से होती चली आ रही है रावण की पूजा। जahan पूरे देश में विजयादशवीं पर भगवान श्रीराम द्वारा लंकापति रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है, वही टीकमगढ़ जिले में एक ऐसा परिवार है जिसके यहाँ विजयादशमीं पर विधि विधान से रावण का पूजन कर उनसे सुख शांति समृद्धि की कामना की जाती है, मारवाड़ी परिवार के लोगों का कहना है की यह पूजा उनके यहां सदियों से चली आ रही है, परंपरानुसार दशहरे पर राम की नहीं पूरे विधि विधान और हर्षोल्लास के साथ रावण को पूजा जाता आ रहा है, इस दिन घर की साफ सफाई के अलावा पूरे घर की लिपाई पुताई की जाती है और रात में पूरे परिवार के लोग पूर्ण शुद्धता के साथ एक साथ बैठकर घर के चौक में रावण का चित्र बनाकर विधि विधान के साथ उसकी पूजा अर्चना करते हुये सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते है, उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाता है।0
0
Report
रोहतक के सांपला में 240 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा, गड्ढे में दबा डाला
Rohtak, Haryana:रोहतक जिले के सांपला कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 240 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा। यह पनीर मेवात से आई एक ईको गाड़ी में रखा हुआ था। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कस्बे के कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। विभाग की टीम ने मौके से पनीर के सैंपल लिए और पकड़े गए पनीर को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर दबा दिया। इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने जांच के लिए पनीर के सैंपल लिए है।0
0
Report
जामिया मिलिया इस्लामिया के विरोध में भूख हड़ताल जारी, मांगों पर अड़े छात्र
Noida, Uttar Pradesh:जामिया प्रोटेस्ट का आज दसवां दिन 10 दिन बाद भी स्टूडेंट अपनी मांगों पर अड़े जामिया प्रशासन ने बनाई हाई लेवल कमिटी स्टूडेंट और कमेटी के बीच कई बार हो चुकी है मीटिंग बे नतीजा निकली स्टूडेंट का आरोप कमेटी मनमाने तरीके से अपनी बात मनवाना चाहती है जामिया मिलिया इस्लामिया पिछले 10 दिन से लगातार विरोध प्रदर्शन चालू है छात्रों की मांग है जामिया मिलिया समय 20 साल से बंद स्टूडेंट यूनियन को दोबारा से शुरू किया जाए और नया चुनाव कराया जाए जामिया प्रशासन कोर्ट का हवाला देकर हर बार मन करता है लेकिन इस बार छात्रों ने भूख हड़ताल का रास्ता चुना और पिछले 10 दिन से चार छात्र भुखरताल पर बैठे हैं इनमें से कई छात्रों की तबीयत इसके तीन से चार दिन से लगातार खराब हो रही है छात्रों का आरोप है कोई मेडिकल सुविधा छात्रों को प्रशासन की तरफ से नहीं दी गई छात्रा अपनी तरफ से ही मेडिकल सुविधा ले रहे हैं कल जब एक छात्र की तबीयत ज्यादा खराब हुई तब जामिया की तरफ से मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई जामिया कैंपस में चल रहा है विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को जामिया गेट नंबर 7 के बाहर तैनात किया गया है कल रात इंफ्लुएंसर कैफ जामिया छात्रों का साथ देने पहुंचे थे जिनको रात में Detal किया गया हालांकि सुबह उनको छोड़ दिया गया जामिया के इन छात्रों को अब अलग-अलग छात्र संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है कांग्रेस नेता और एआईएमआईएम नेता समेत कई छात्र संगठन इन छात्रों के समर्थन में कैंपस पहुंच रहे हैं0
0
Report
Advertisement
