Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Darjeeling734101
BJP ने Darjeeling Town में अपना पहला पार्टी दफ्तर खोला; दिल्ली-दार्जीलिंग की दूरी घटेगी
KAKAYESH ANSARI
Feb 07, 2026 17:15:48
Darjeeling, West Bengal
BJP Open Their Party Office In Darjeeling Town For The First Time MP Raju Bista Said "This Office In Not Only For BJP But For Public Of Hills And This Office Will Bring Delhi And Darjeeling Closer" We Are With The Alliance In Darjeeling Hills But Coming Days Future Will Decide State Budge Is Useless As State Is In 8 Lakh Crore Deficiency. State Govt Given Madarsa Maximum Fund In BudgeWhen We Come In Rule We Will Give 3000/- To Every Women From last 2007 BJP getting the Seats from Darjeeling hills and from that period BJP party is in Alliance with the Darjeeling Regional Party. And till last Panchayat election BJP Don’t have their Own Party office in Hills. During the last MLA election one small Party Office was open outside the Darjeeling Town and it was close after the election. But today BJP had open their party office in heart of the Darjeeling Town. Where MP Raju Bista Had inaugurate the party office along with other leader of and supporter. Byte Of MP Raju Bista Our supporter had been increase in Darjeeling hills for which we have to open this party office and this is not only the BJP office but whole Darjeeling Public office and this office will bring Delhi and Darjeeling more closer. About the Budget this State Budge is Useless and in this Budget Madarsa Had Given More Fund than to general public. About the Laxmi Bhandar 500/- had been increase and that will by implement after election. But TMC will not come this time and we BJP will form Govt and after that we will Give 3000/- and that time we will change the Name.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 07, 2026 18:47:26
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में डीपीआरओ रिश्वत प्रकरण को लेकर प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सख्त रुख अपनाया है। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रिश्वतखोरी में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सरकार की छवि धूमिल करने वाले अधिकारी चाहे किसी भी पद पर हों, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है। उन्होंने जिलाधिकारी को पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।वहीं बख्तियारपुरा टोल प्लाजा को लेकर मिल रही अवैध संचालन की शिकायतों पर भी प्रभारी मंत्री ने संज्ञान लिया है।मंत्री ने टोल प्लाजा की जांच कर सभी मानकों की गहन परख कराने के आदेश दिए हैं।इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट विकास और आत्मनिर्भर भारत को नई ऊंचाई देगा।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और वह स्वयं डीएम से फीडबैक लेकर कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 18:46:19
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के जखनियां तहसील क्षेत्र में अराजक तत्वों ने हाईवे किनारे स्थित एक कबाड़ गोदाम को आग के हवाले कर दिया। एनएच-124डी पर धार हमीरपुर के पास ग्राम सभा कुर्ला निवासी संदीप कुमार के कबाड़ गोदाम में देर शाम अचानक आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठती आग की लपटें देखकर परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल शोर मचाया और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में कई टन स्क्रैप रखा था, यदि आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से जान-माल की बड़ी क्षति टल गई। आग बुझाने के दौरान कुछ ग्रामीण झुलस गए, जिनमें रवि कुमार, सोनू चौहान और शमसुद्दीन शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। गोदाम मालिक संदीप कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले दो संदिग्ध बाइक सवार नजर आए हैं।आगजनी से करीब 5 से 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तहरीर के आधार पर अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 07, 2026 18:46:09
Katihar, Bihar:संदेहास्पद परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार, ससुराल पक्ष फरार घटना शुक्रवार का है... मामला कुरसेला थाना क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत अंतर्गत मजदिया गांव का दामाद सहित उसके माता-पिता पर जहर देकर हत्या करने का आरोप मौजूद रहा पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को छिपाने की नीयत से गंगा नदी के उस पार ले जा कर गड्ढा खोदकर मिट्टी के अंदर छिपा दिया सरसों के खेत में छिपाकर रखे गए शव को खुदाई कर बरामद किया गया पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा कटिहार जिला के कुरसेला थाना क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत अंतर्गत मजदिया गांव में (25) वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान ममता देवी (25), पति दीवाना कुमार उर्फ कैला के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका की मां लिलम देवी, निवासी टिकापट्टी, जिला पूर्णिया ने अपने दामाद सहित उसके माता-पिता पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी क्रम में या तो महिला को जहर दिया गया अथवा पति से हुए विवाद के बाद महिला ने स्वयं जहर खा लिया। जहर खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पति दीवाना कुमार उर्फ कैला के माता-पिता शव को घर लाए। इसी दौरान मृतका की मां को घटना की जानकारी मिली और वह अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचीं। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को छिपाने की नीयत से गंगा नदी के उस पार ले जा कर गड्ढा खोदकर मिट्टी के अंदर छिपा दिया। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान शव को छिपाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद दरोगा सुनील कुमार पुलिस बल के साथ गंगा नदी के उस पार पहुंचे, जहां सरसों के खेत में छिपाकर रखे गए शव को खुदाई कर बरामद किया गया। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, घटना के बाद मृतका के पति के माता-पिता और भाई फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पिता ने अपने लिखित आवेदन में दामाद दीवाना कुमार उर्फ कैला तथा उसके माता-पिता पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मृतका के पति दीवाना कुमार उर्फ कैला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। मृतका की मां लिलम देवी ने बताया कि दो लाख तिलक देकर पन्द्रह वर्ष पूर्व शादी किया था। लेकिन लगातार मेरी पुत्री के साथ मारपीट करता रहता था। मेरी पुत्री मार पीट कर जान मार दिया। और शव को गंगा नदी के खेत में छिपा दिया। अब मेरी पुत्री के एक पुत्र का भरण पोषण कैसे होगा। इन आरोपी को सजा होनी चाहिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने मौखिक बताया कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके माता-पिता को भी आरोपी बनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
0
comment0
Report
GSGajendra Sinha
Feb 07, 2026 18:45:37
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के जयनगर थानाक्षेत्र के गडियाई (खरपोका) बिरहोर टोला से एक साथ लापता हुए आदिम जनजाति के 10 बच्चों को कोडरमा पुलिस ने सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल 1 फरवरी को गांव के करीब 70 लोग परसाबाद में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां से सभी बड़े लोग वापस लौट आए, लेकिन 10 बच्चे घर नहीं लौटे। इस मामले में 6 फरवरी को जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में आठ विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसमें 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के जवानों को शामिल किया गया। टीमों ने गया से आसनसोल और रांची तक रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट-बाजार और होटल-ढाबों में सघन खोजबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अलावे GRP, RPF, CWC व विभिन्न राज्यों के एनजीओ से लगातार संपर्क बनाए रखा। इसी दौरान कोडरमा पुलिस को यह सूचना मिली कि कुछ बच्चे गयाजी (बिहार) में मिले हैं, जिसके बाद कोडरमा पुलिस टीम बाल गृह पहुंची और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के समन्वय से पहचान कर सभी बच्चों को सुरक्षित कोडरमा लाया गया। अब उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर परिजनों को सौंपा जाएगा, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल है।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Feb 07, 2026 18:45:18
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के गांव खजुरी में मर्डर की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। देर शाम आपसी झगड़े में चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। मामला यमुनानगर के गांव खजुरी का है, जहां देर शाम नागल और खजुरी गांव के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा। इसी दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि चाकू निकल आए और दोनों ओर से चाकूबाजी शुरू हो गई। इस खूनी झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एक युवक के गले में तेजधार हथियार लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा जिसे मौके पर ही मौत हो गई, परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक की हालत भी नाजुक बताई जा रही थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया। इस तरह इस आपसी झगड़े ने दो परिवारों के घरों में मातम पसरा दिया। मृतक के दादा, मृतक के चचेरे भाई संजीव, मृतक का चाचा आदि के बयानों और जाँच अधिकारी के बयान के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और सीआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया गया है और बाकी पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। गांव खजुरी और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है और पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 18:40:07
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में डीपीआरओ को रिश्वत लेते हुए दिखाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने इटावा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि डीपीआरओ बनवारी सिंह का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिससे सरकारी तंत्र की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए डीपीआरओ को तत्काल पद से हटाने और निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। रामशंकर कठेरिया ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो वह जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को विवश होंगे। फिलहाल पूरा मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 18:23:04
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग चाइल्ड PGI में डॉक्टरों की लापरवाही से नाबालिग की मौत, हार्ट सर्जरी के बाद हुई मौत, डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप, बिना बताए बच्चे का पोस्टमार्टम करने का आरोप, बच्चे की उम्र ढाई वर्ष है! मृत बच्चे के पिता ने पीजीआई हॉस्पिटल के डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही और घूसखोरी के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।घटना के बारे में पता चलते ही संबंधित थाना पुलिस में फोर्स व अधिकारी गण मौके पर मौजूद है तथा उचित से उचित कार्रवाई की जा रही है इसमें जो भी दोषी पाया जाता है अधिकारियों कहना है उसके खिलाफ सबसे सख्त कारावाही की जाएगी। और अब देखने वाली बात है कि सीएमओ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं या फिर लीपापोती
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 07, 2026 18:15:58
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि किसी भी आपराधिक मामले में ट्रायल कोर्ट या निचली अदालतें जांच एजेंसी को यह निर्देश नहीं दे सकतीं कि जांच किस特 तरीके से की जाए। जांच की दिशा और प्रक्रिया तय करना पूरी तरह से पुलिस व जांच एजेंसी का विशेषाधिकार है। अदालत केवल कानून के तहत आगे की जांच (धारा 173(8) सीआरपीसी) का आदेश दे सकती है, लेकिन यह नहीं बता सकती कि कौन-सा साक्ष्य कैसे एकत्र किया जाए। जस्टिस संदीप शाह की एकलपीठ ने चित्तौड़गढ़ निवासी महावीर सेठिया की आपराधिक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अहम टिप्पणी की। याचिका में चित्तौड़गढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा पारित उन आदेशों को चुनौती दी गई थी, जिनमें पुलिस को हस्ताक्षरों की एफएसएल जांच कराकर एक विशेष तरीके से जांच करने के निर्देश दिए गए थे। मामले के अनुसार परिवादी अजय राज सिंह ने महावीर सेठिया और उनके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद नकारात्मक अंतिम रिपोर्ट पेश की, जिसके विरुद्ध परिवादी ने विरोध याचिका दायर की। इस पर मजिस्ट्रेट ने अंतिम रिपोर्ट स्वीकार करने से इनकार करते हुए आगे की जांच का आदेश दिया और साथ ही एफएसएल जांच कराने के निर्देश भी दिए। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता उमेश कांत व्यास ने दलील दी कि निचली अदालतों ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर जांच एजेंसी को जांच का तरीका निर्देशित किया है। हाईकोर्ट ने इस तर्क से सहमति जताते हुए कहा कि जांच की मॉनिटरिंग और जांच का संचालन दो अलग-अलग बातें हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने निचली अदालतों के आदेशों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया और स्पष्ट किया कि पुलिस स्वतंत्र रूप से कानून के अनुसार आगे की जांच कर सकती है, लेकिन अदालत जांच का तरीका तय नहीं कर सकती।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Feb 07, 2026 18:15:42
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में शनिवार देर शाम धरने पर बैठे वकीलों पर ट्रैक्टर सवार युवकों द्वारा हमला किए जाने से एक बारगी माहौल गर्मा गया। जानकारी के अनुसार एडीजे कोर्ट और नए न्यायालय भवन की मांग को लेकर वकील पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि धरना स्थल के पास से मलबा भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। इसी दौरान साइड देने को लेकर ट्रैक्टर सवार युवकों और वहां मौजूद वकीलों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ट्रैक्टर में सवार करीब आधा दर्जन युवक मौके पर पहुंचे तथा वकीलों पर कस्सी और ईंटों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से धरना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हमला में करीब चार से पांच वकील घायल हो गए। घटना के बाद मौजूद वकीलों ने हिम्मत दिखाते हुए कुछ हमलावरों को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घटना से नाराज वकील सिटी थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। वकीलों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। पुलिस देर रात तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी रही।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Feb 07, 2026 18:15:30
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 18:11:20
Milak, Uttar Pradesh:Milak: सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त पुलिस अधीक्षक के साथ डीएम ने तहसील मिलक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार, कानूनगो, उपजिलाधिकारी न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, कम्प्यूटर कक्ष सहित तहसील के समस्त पटलों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न अभिलेखों एवं पत्रावलियों की गहन समीक्षा की। रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर अलमारियों को खोलकर एक वर्ष से अधिक अवधि से लंबित वादों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई, जिनका निस्तारण संतोषजनक पाया गया। इसके उपरान्त आर0के0 कक्ष में पहुँचकर परवाना रजिस्टर, सीलबंद रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों में कुछ कमियाँ पाए जाने पर सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 07, 2026 18:02:36
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग – बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपए की हुई क्षति. घटना रोशना थाना क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत के महादेवपुर गांव का. शनिवार की देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगलगी की घटना में लाखों रुपए नुकसान होने का अनुमान लगाया गया. कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड के रोशना थाना क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत के महादेवपुर गांव निवासी टुनटुन भगत की घर शनिवार की देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई. उक्त घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उसके बाद रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी पुलिस दलबल के साथ अग्निशामक टीम को लेकर मौके पर पहुंचे. अग्निशामक टीम के द्वारा भी आग को बुझाया गया. आग पीड़ित ने मौखिक बताया कि घर में रखे बोरा प्लास्टिक का डब्बा, कुर्सी, टेबुल, पलंग इत्यादि सामान जलकर राख हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने आगलगी की घटना में लाखों रुपए नुकसान होने का अनुमान लगाया है. वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं. उक्त घटना से आगल पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top