Back
बरेली में घर के बाहर फायरिंग, बाइक सवार तीन युवकों की हरकत CCTV में कैद
Gulargojhi, Uttarakhand
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में गुरुवार देर रात उस समय दहशत फैल गई जब बाइक सवार तीन युवकों ने एक घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग कर दी। घटना के समय घर के अंदर परिवार के लोग टीवी पर मैच देख रहे थे। अचानक बाहर शोर-शराबा और दरवाजा पीटे जाने की आवाजें आने लगीं।
सर्वोदय नगर निवासी दीपेश पंत ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर मैच देख रहे थे। इसी दौरान बाहर कुछ लोगों के जोर-जोर से दरवाजा पीटने और गाली-गलौज करने की आवाजें सुनाई दीं। टीवी की आवाज तेज होने के कारण पहले उन्हें स्थिति का अंदाजा नहीं लग सका।
कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि तीन युवक बाइक पर बैठकर तेजी से वहां से भाग रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि ये युवक कुछ देर तक दरवाजा पीटते रहे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे।
घटना के बाद परिवार के लोगों ने घर के पास जमीन पर पड़ा एक कारतूस देखा। इससे अंदाजा लगाया गया कि बदमाशों ने मौके पर फायरिंग भी की है। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड मिली।
सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक बाइक से आते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे पहले घर के बाहर रुकते हैं, फिर दरवाजा पीटते हैं और गाली-गलौज करते हैं। कुछ देर बाद उनमें से एक युवक कमर से तमंचा निकालकर दरवाजे की ओर फायर करता है और इसके बाद तीनों बाइक से मौके से फरार हो जाते हैं।
पीड़ित परिवार ने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले एक परिचित व्यक्ति का दीपेश के छोटे भाई से विवाद हुआ था, जिसके चलते यह घटना कराई गई हो सकती है।
सूचना मिलने पर सीबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 17:18:57Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने केरल के Marian College में छात्रों के साथ प्राचीन मार्शल आर्ट कलारी को आज़माया
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 17:18:260
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 06, 2026 17:18:070
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 06, 2026 17:17:520
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 06, 2026 17:17:370
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 06, 2026 17:17:240
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 06, 2026 17:17:100
Report
ASAmit Singh
FollowMar 06, 2026 17:16:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 06, 2026 17:15:260
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 06, 2026 17:15:130
Report
0
Report