Back
किशनगंज की Juhi Das ने UPSC में ऑल इंडिया रैंक 649 पाकर इतिहास रचा
ASAmit Singh
Mar 06, 2026 17:16:46
Kishanganj, Bihar
कभी-कभी जिंदगी में चुनौतियाँ इतनी बड़ी होती हैं कि इंसान हार मान लेता है... लेकिन कुछ लोग ऐसी हिम्मत दिखाते हैं जो इतिहास बन जाते हैं। बिहार के किशनगंज जिले के खगड़ा वार्ड की रहने वाली जूही दास ने ठीक यही किया है... UPSC Civil Services परीक्षा में जूही दास ने ऑल इंडिया रैंक 649 हासिल की है। यह सिर्फ एक रैंक नहीं, बल्कि साहस, लगन और पिता के सपनों को पूरा करने की मिसाल है। दरसल 13 फरवरी 2026 को उनके पिता निबारन दास का निधन हो गया, जो UPSC इंटरव्यू से महज 11 दिन पहले की घटना थी। जूही दो बहनों से है और जूही बड़ी बहन होने से उन्होंने ही खुद अपने पिता को मुखाग्नि दी। दुख के इस सबसे गहरे क्षण में भी जूही ने हिम्मत नहीं हारी। बस 11 दिन बाद, 24 फरवरी को उन्होंने UPSC का इंटरव्यू दिया और आज वह सफलता की मंजिल पर पहुंच गई हैं। जूही के पिता एक छोटी मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते थे, जबकि मां अन्निका दास एक न्यायमित्र हैं। घर की जिम्मेदारियाँ संभालते हुए जूही ने कभी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। घर बैठे ऑनलाइन नोट्स, सेल्फ-स्टडी और लगन से तैयारी की। यह उनका चौथा प्रयास था। पहले दो बार इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन मेरिट में नाम नहीं आया। इस बार मेहनत रंग लाई। जूही ने किशनगंज के बाल मंदिर स्कूल से मैट्रिक, विशाखापट्टनम से इंटर और कोलकाता से B.Tech की डिग्री हासिल की। शुरू से ही पढ़ाई में तेज, टास्क को समय पर पूरा करने वाली जूही की मेहनत आज फलीभूत हुई है। माँ और शिक्षकों का कहना है कि जूही हमेशा से मेहनती और लगनशील रही हैं। उनकी सफलता मेहनत और परिवार के सपनों का नतीजा है। जूही दास की यह कहानी हमें सिखाती है कि मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादा पक्का हो, सपने मजबूत हों और हिम्मत न छूटे, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। किशनगंज हो या पूरे बिहार और देश... जूही ने साबित कर दिया कि बेटियाँ सपनों को पूरा करने में किसी से कम नहीं है, जूही आज देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVaibhav Sharma
FollowMar 07, 2026 04:03:150
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 07, 2026 04:03:020
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 07, 2026 04:02:460
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 07, 2026 04:02:310
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 07, 2026 04:02:170
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 07, 2026 04:01:560
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 07, 2026 04:01:470
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 07, 2026 04:01:150
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 07, 2026 04:00:510
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 07, 2026 04:00:380
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 07, 2026 04:00:260
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 07, 2026 04:00:160
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 07, 2026 04:00:080
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 07, 2026 03:48:46Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सरकार ने भारत देश को उलझा दिया है विदेश नीति पर। देश के सभी साधु संत पूजनीय शंकराचार्य जी का समर्थन करें, यह सरकार डराकर काम कर रही है।
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 07, 2026 03:48:330
Report