271801
तेंदुए के हमले में 7 साल के बच्चे की मौत, गांव में आक्रोश
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, तेंदुए ने घर में घुसकर 7 साल के बच्चे को बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के आजमगढ़ पुरवा गांव में आज शाम 7 बजे एक ग्रामीण के घर में घुसकर तेंदुए ने 7 साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। घटना से लोगों में गहरा आक्रोश है। गांव निवासी राम विलास पटवा का 7 वर्षीय बेटा रघुवीर शुक्रवार की शाम को 7 बजे घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक घर में तेंदुआ घुस गया जो बच्चे पर हमला कर उसे जबड़े में दबोचकर गेंहू के खेत में घुस गया। तभी बच्चे को बचाने के लिए घर व आसपास के लोग हाका लगाते हुए दौड़ पड़े जिसपर तेंदुआ बच्चे को जान से मारकर गेंहू के खेत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बच्चे के क्षतविक्षत शव गन्ने के खेत से बरामद कर उसे तसल्ली के तौर पर पीएचसी सुजौली ले गए लेकिन बच्चा पहले ही दम तोड़ चुका था। बच्चे के गले और गर्दन पर गहरा घाव हुआ है। बच्चे की मौत से स्थानीय ग्रामीणों में वन कर्मियों के खिलाफ गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लगातार तेंदुए के हमले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन वन विभाग सुरक्षा के कोई कठोर इंतज़ाम नही कर रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने चौकी पर जीजा से हाथापाई
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक भाई अपनी बहन के प्रेम विवाह से इस कदर नाराज हुआ कि उसने कानून की भी परवाह नहीं की. मामला गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना चौपला पुलिस चौकी का है. दरअसल, एक युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका भाई बुरी तरह नाराज था.गुस्से से आगबबूला भाई ने जब अपने जीजा को देखा, तो उसने अपना आपा खो दिया और पुलिस चौकी परिसर में ही जीजा के साथ हाथापाई शुरू कर दी. देखते ही देखते मौके पर हंगामा खड़ा हो गया. गनीमत रही कि घटना पुलिस चौकी पर ही हो रही थी, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत दखल दिया और दोनों पक्षों को काबू में किया. पुलिस ने शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है. घटना से जुड़ा वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि किस तरह आवेश में आकर लोग पुलिस और कानून के खौफ को भी भूल जाते हैं. फिलहाल, इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.0
0
Report
बूंदी में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत के लिए डॉ. मिश्रा का दौरा सफल
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आरजीएचएस संयुक्त निदेशक एवं जिला प्रभारी डॉ. वासुदेव मिश्रा का तीन दिवसीय दौरा सफलतापर्वक सम्पन्न हुआ। दौरे के दौरान उन्होंने नेनवा, देई, कापरेन, हिंडोली सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, वहीं जहां कमियां मिलीं, उन्हें 7 दिवस में सुधारने के निर्देश दिए गए। डॉ. मिश्रा ने दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, जांच सेवाएं, हीटवेव से बचाव और मरीजों को त्वरित उपचार पर विशेष जोर दिया।0
0
Report
सोनभद्र के पटवध जल समूह योजना पर सवाल, 650 गांवों में महज 29 तक पानी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र की पटवध पेयजल समूह योजना, जो देश में जल जीवन मिशन की पहली बड़ी परियोजना मानी गई थी, पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल शिलान्यास किया था, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौके पर मौजूद रहे थे। लेकिन जमीनी हकीकत अब(r) इस मॉडल योजना की रफ्तार पर प्रश्न उठा रही है। हालात ऐसे कि खुद रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे को मौके पर उतरना पड़ा और अधिकारियों को जवाब-तलब करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों से जवाब मांगा और उन्हें पसीना छूटते देखा गया। यह निरीक्षण जनता की प्यास समझने के संकेत थे, न कि एसी अधिकारियों की मीटिंग्स। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जो अधिकारी योजना में लापरवाही करेंगे, उनका बोकला छोड़ दिया जाएगा और अगर दिसंबर 2026 तक 650 गांवों में पानी नहीं पहुंचेगा तो कार्यदाई कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 22 नवंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का वर्चुअल शिलान्यास किया था, जबकि मौके पर योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री मौजूद थे और इसे देश की पहली ऐसी परियोजना बताया गया था। लेकिन सेंचुरी एरिया से एनओसी में देरी और काम की धीमी रफ्तार ने योजना की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि दिसंबर 2026 तक हर गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा, लेकिन अब देखना होगा कि चेतावनी के बाद काम तेज होगा या नहीं।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में बंदरों के आतंक से सुबह मॉर्निंग वॉक पर हमला
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब लोगों का सड़क पर सुरक्षित चलना भी दूभर हो गया है. ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के राधापुरी इलाके का है, यहां बंदरों के एक झुंड ने मॉर्निंग वॉक पर गए एक व्यक्ति पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया. घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि सुबह एक व्यक्ति मॉर्निंग वॉक के लिए गली से गुजर रहा था. तभी छत की दीवार पर बैठे बंदरों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया. बंदरों ने व्यक्ति को नीचे गिरा दिया और उसे बुरी तरह नोचने लगे. व्यक्ति ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बंदरों की आक्रामकता इतनी अधिक थी कि वह जमीन पर गिर पड़ा. बंदरों के इस हमले में वह काफी जख्मी घायल हुआ है. नगर कोतवाली क्षेत्र के राधापुरी में हुई इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी डर और रोष है. लोगों का कहना है कि प्रशासन और नगर पालिका की अनदेखी के कारण बंदरों की संख्या और उनका हिंसक व्यवहार लगातार बढ़ता जा रहा है. बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना भी खतरे से खाली नहीं है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब देखना यह होगा कि नगर पालिका प्रशासन इन बेकाबू बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कदम उठाता है या नहीं.0
0
Report
फाफामऊ प्रयागराज में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, FIR के लिए पति पर टंकी चढ़ाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, पति के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर महिला का ड्रामा, पुलिस के मुताबिक महिला का विवादों से रहा है संबंध, पहले भी पति और पत्नी एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए गए केस, महिला पर कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर वसूली का भी आरोप लगा है। फाफामऊ इलाके में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। पति से विवाद के बाद महिला ने पानी की टंकी पर चढ़कर पति पर एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की। पुलिस फिलहाल महिला को समझाने-बुझाने में जुटी है। महिला के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं; पूर्व में बलात्कार के आरोप में कई लोगों के खिलाफ महिला एफआईआर दर्ज कराकर धनउगाही कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि महिला और उसके पति ने भी एक दूसरे के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
बैतूल में नेशनल हाईवे-47 पर ट्रक में भीषण आग, चालक-कलिनर सुरक्षित
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में नेशनल हाईवे-47 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। घटना शुक्रवार रात करीब 4 बजे चिचोली के पास गवासेन इलाके की है, जहां मक्का पाउडर से भरा ट्रक धू-धू कर जल उठा। जानकारी के अनुसार ट्रक छिंदवाड़ा से मक्का पाउडर लेकर गुजरात जा रहा था। इसी दौरान गवासेन के पास अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चालक और क्लीनर ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रक में भरा पूरा मक्का पाउडर जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चिचोली नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इंजन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
उड़ीसा से बस्तर तक गांजा तस्करी: 11 किलोग्राम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:उड़ीसा से बस्तर के रास्ते गांजा तस्करी का मामला सामने आया है, 10 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया, नगरनार थाने की पुलिस ने छत्तीसगढ़ उड़ीसा सीमाक्षेत्र में स्थित धनपुंजी फारेस्ट नाका में दोनों संदिग्ध तस्करों को पकड़ा, पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा सीमा तक टैक्सी से पहुंचे थे यहां से आरोपी जगदलपुर की ओर जाने हेतु वाहन की तलाश में थे, इसी बीच पुलिस ने आरोपी अखिल मोहम्मद और संतोष शंकरराव बावणकर निवासी चंद्रपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया , आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तकरीबन 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 5,47,600/ रूपये आंकी गई है, आरोपी गांजा को उड़ीसा से चंद्रपुर महाराष्ट्र ले जा रहा थे, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया。0
0
Report
AIMIM नेता हड्डी उर्फ दिलशाद का हथियार के साथ वीडियो वायरल,पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: कार के बोनट पर हथियार रख कर दहशत फैलाते ,AIMIM के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी का वीडियो वायरल। AIMIM के नेता दिलशाद कुरैशी उर्फ हड्डी ने कार के बोनट पर हथियार रखकर बनवाई रील। आधुनिक हथियार की वीडियो अपने ही इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट की। बुलंदशहर की सदर सीट से AIMIM का प्रत्याशी रह चुका है खुर्जा निवासी दिलशाद हड्डी।0
0
Report
भवानीखेड़ा में 16 परिवारों को 5 मई तक मकान खाली करने का नोटिस, भूमिहीनों में उथल-पुथल
Bhiwani, Haryana:भिवानी एसडीएम कार्यालय पहुंचे कस्बा बवानी खेड़ा के मजदूर व भूमिहीन लोग,तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन -नगर पालिका ने 5 मई तक मकान खाली करने का दिया है नोटिस भिवानी। बवानीखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर 7 का एक हिस्सा ऐसा है। जहां नगर पालिका की भूमि पर लोगों ने अवैध आवास बनाकर कब्ज़ा कर रखा है। करीब 40 साल बाद नगरपालिका की नींद एकाएक उचट गई और उन्होंने नगरपालिका भूमि पर रह रहे करीब 16 परिवारों को 5 मई तक जगह खाली करने के नोटिस जारी कर दिए। वहीं लोगों का कहना हैं कि पिछले 40 वर्षों से वे यहां रह रहे हैं। इस प्रकार की कार्रवाई से वे बेघर हो जाएंगे और उनके लिए जीवन यापन दूभर हो जाएगा। नोटिस जारी होने के बाद परेशान लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे व मकान न तोड़ने तथा अन्य जगह भूमि प्रदान किए जाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौंपा। इस मौके पर लोगों व अधिवक्ताओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि से भेंट करने का प्रयास किया, लेकिन विधायक से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। थक हारकर, इन लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर राहत की मांग की और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें भी आवास उपलब्ध कराने की मांग की ताकि वे सुरक्षित जीवन यापन कर सकें।उन्होंने बताया कि 16 परिवारों के मकान तोड़कर वहां पार्क बनाया जाना है ,ऐसे में उनका कहना था ,उन्हें अन्य भूमि उपलब्ध करवाई जाए या फिर मकान न तोड़ें।उन्होंने कहा कि कल वें वार्ड 7 में धरना देंगे। बाइट : अधिवक्ता राजेश सिंधु,मीना चोपड़ा व भूमिहीन लोंगों की।0
0
Report
Advertisement
महाबोधी इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर में बौद्ध अवशेषों के उद्घाटन के दौरान ध्यान-योग सत्र शुरू
Aram Pora, Ganderbal, The Mahabodhi International Meditation Centre (MIMC) commenced a meditation & Yoga session in connection with the ongoing exposition of the Holy Relics of Tathagata Buddha. The session was held under the Venerable Bhikku Sanghasena, founder President of MIMC . Dr I.V Bassavarddi , formal Director of Maroji Desai Institute, led the yoga session. The session witnessed the participation of monks, devotees, and members of the local community, and students of Mahabodha as well as from the army who gathered in a peace and spiritually uplifting atmosphere to engage in meditation and prayer. The initiative aimed to promote mindfulness, inner peace, and spiritual reflection during the sacred occasion.0
0
Report
बूंदी वन मंडल में 24 घंटे की वन्यजीव गणना, जैव विविधता में उन्नति
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी वन मंडल में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 5 रेंज के 37 वाटर होल पर 24 घंटे की विशेष वन्यजीव गणना सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। यह अभियान 1 अप्रैल शाम 5 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल शाम 5 बजे तक लगातार चलाया गया, जिसमें वन विभाग के 84 वनकर्मियों के साथ स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.....इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग उपवन संरक्षक आलोक नाथ गुप्ता द्वारा की गई, जिससे कार्य की पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हुई। गणना के दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए 60 कैमरा ट्रैप लगाए गए, जिनके माध्यम से वन्यजीवों की प्रजाति और लिंग की सटीक पहचान की जा सकेगी.... गणना के दौरान लेपर्ड, सियार, लोमड़ी जैसे मांसाहारी वन्यजीवों के साथ-साथ चिंकारा, नीलगाय और खरगोश जैसे शाकाहारी वन्यजीवों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो क्षेत्र में समृद्ध जैव विविधता और बेहतर वन प्रबंधन का सकारात्मक संकेत है।0
0
Report
जहानाबाद में ताड़ी उतारते समय पेड़ से गिरकर युवक की मौत
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में ताड़ी उतारने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ताड़ के पेड़ से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव की है। मृतक की पहचान महकार थाना अंतर्गत करपी-तकिया गांव निवासी पिंटू चौधरी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पिंटू चौधरी ताड़ी उतारने और बेचने का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की शाम वह ताड़ी उतारने के लिए तिर्रा गांव गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उनका कोई पता नहीं चला। आज शनिवार को तलाश के दौरान उनका शव तिर्रा गांव में एक ताड़ के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वही स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पिंटू चौधरी बेहद गरीब थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। इस हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
दानापुर के BS कॉलेज में नया CCTV वीडियो सामने, हंगामा-तोड़फोड़ की तस्वीरें
Danapur, Bihar:दानापुर के बीएस कॉलेज में बवाल का नया CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्र कॉलेज कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, धक्का-मुक्की और एक प्रोफेसर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कार्यालय कर्मियों के साथ भी बदसलूकी और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। छात्रों का आरोप है कि एक प्रोफेसर ने छात्र और छात्रा के साथ गाली-गलौज की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गाली-गलौज को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक हंगामे में बदल गया। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और प्रोफेसर के साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ छात्रों को हिरासत में लिया। इसके विरोध में अन्य छात्र सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और मामले को शांत कराया। अब पूरे प्रकरण में दो पहलुओं की जांच की मांग उठ रही है। एक ओर प्रोफेसर पर लगाए गए गाली-गलौज के आरोपों की सत्यता की जांच जरूरी बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर छात्रों द्वारा की हिंसा, तोड़फोड़ और अभद्र व्यवहार पर भी कार्रवाई की मांग हो रही है। पुलिस और कॉलेज प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।0
0
Report
बहू को राशन मांगने पर ससुराल ने बेरहमी से पिटाई, हाथ फैक्चर
Alirajpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू को केवल खाने के लिए राशन मांगना भारी पड़ गया। ससुराल के पति राजेश प्रजापति, देवर अजय प्रजापति और सास शिवकन्या प्रजापति ने बहू की बेरहमी से पिटाई की, जिससे बहु रानू प्रजापति के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उसका इलाज जिला चिकित्सालय आलीराजपुर में जारी है। घटना बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के चाचरिया की है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पीड़िता, रानु प्रजापति, आलीराजपुर जिले की रहने वाली हैं। 2016 में उनका विवाह राजेश प्रजापति से हुआ था; कुछ समय से पति पर शंका थी और उसने तलाक के नोटिस भी भेज दिया था। 26 अप्रैल को रानू राशन लेने सास के पास गईं तो ससुराल वालों ने मिलकर हमला किया, जिससे उनके पेट में चोटें आईं और खून भी निकलने लगा। गंभीर हालत में रानू को लाकर जिले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के दो छोटे बच्चे भी हैं जो राशन के लिए परेशान थे। आरोपी पति पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सेंधवा पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मीरगंज तहसील में भाकियू (टिकैत) का अनोखा प्रदर्शन, घुटनों के बल पहुंचकर सौंपा ज्ञापन—वीडियो वायरल
Pipramilak, Uttar Pradesh:बरेली के मीरगंज तहसील समाधान दिवस में भाकियू (टिकैत) का अनोखा प्रदर्शन। किसान नेता घुटनों के बल और रेंगते हुए जनसुनवाई कक्ष पहुंचे। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी, सौंपा गया ज्ञापन। कई शिकायतों पर कार्रवाई न होने से किसानों में भारी आक्रोश। जमीन विवाद, हाईटेंशन लाइन और अवैध खनन के मुद्दे उठाए। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद न होने का भी लगाया आरोप। स्मार्ट मीटर को बताया “जनता के लिए नुकसानदायक”। अवैध शराब बिक्री में पुलिस की मिलीभगत का आरोप। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन0
0
Report
Advertisement
