icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
263139
Vinod KandpalVinod KandpalFollow20 Aug 2024, 10:25 am

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला अपराधों के विरोध में रक्षाबंधन पर मौन उपवास रखा

Bithoria No1, Uttarakhand:

उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में हल्द्वानी में रक्षाबंधन के दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास रखा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ता अम्बेडकर पार्क में उपवास पर बैठे। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उपवास के बाद यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं और राजधानी देहरादून में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टोंकड़ा के गुर्जर समाज ने दीपावली पर सदियों पुरानी श्राद्ध परंपरा निभाई

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के निकटवर्ती गांव टोंकड़ा में गुर्जर समाज की ओर से दीपावली पर्व पर पूर्वजों के स्मरण और श्राद्ध की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने गांव स्थित तालाब पर एकत्रित होकर विधि-विधान से पूर्वजों का तर्पण किया और परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूर्वजों को भोग अर्पित कर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। परंपरा के अनुसार समाज के लोगों ने तालाब किनारे बेल पकड़कर पूर्वजों का स्मरण किया और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की। इसके बाद सभी ने भगवान श्री देवनारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। एडवोकेट राजेश गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज सदियों से दीपावली पर श्राद्ध मनाने की परंपरा निभाता आ रहा है। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले समाजबंधु भी अपने गांव पहुंचकर इस परंपरा में भागीदारी निभाते हैं। आयोजन में हरदेव गुर्जर, श्रवण गुर्जर, विश्राम गुर्जर, रामदेव गुर्जर, श्योजीराम गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, रामलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top