icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
263139
Vinod KandpalVinod KandpalFollow14 May 2025, 02:31 pm

Haldwani: डहरिया स्थित बाबा रामपाल का आश्रम सील, प्राधिकरण की नियमों के उल्लंघन का मामला

Haldwani, Uttarakhand:

हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र में स्थित बाबा रामपाल के आश्रम को प्रशासन ने सील कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के निर्देश पर आज भारी पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार, जिस भवन में आश्रम संचालित हो रहा था, वह आवासीय नक्शे के तहत पास कराया गया था, लेकिन उसमें अवैध रूप से कमरे बनाकर आश्रम का रूप दे दिया गया था, जो कि प्राधिकरण की बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन है। इससे पहले भी भवन को लेकर नोटिस जारी किया गया था। आश्रम में बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने के कारण जनसुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज यह कदम उठाया गया।

0
0
Report
Pinewz
263139
Vinod KandpalVinod KandpalFollow14 May 2025, 02:07 pm

Haldwani: भीमताल से शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा, पहले दल में 20 श्रद्धालु शामिल

Haldwani, Uttarakhand:

आदि कैलाश धार्मिक यात्रा आज से शुरू हो गई है। इस बार यात्रा की शुरुआत कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के भीमताल गेस्ट हाउस से की जा रही है। हल्द्वानी में जरूरी सुविधाएं न होने के कारण सभी श्रद्धालुओं का स्वागत भीमताल में ही किया जा रहा है। यात्रा के पहले दल में 20 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 13 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। इनमें से 7 उत्तराखंड, 7 तमिलनाडु और 6 महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। आज ये श्रद्धालु हल्द्वानी स्थित PWD गेस्ट हाउस से भीमताल के लिए रवाना हुए। भीमताल में इनका भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा भीमताल से शुरू होकर कैंची धाम, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश पहुंचेगी। श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

0
0
Report
Pinewz
263139
Vinod KandpalVinod KandpalFollow8 May 2025, 04:28 am

Nainital - ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

Bithoria No1, Uttarakhand:

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है, कल देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉक ड्रिल भी हुई. कल देर रात सुरक्षा एजेंसियों से सघन चेकिंग अभियान चलाया, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड की अलग - अलग टीमों ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के दृष्टि का चेकिंग की, ट्रेन के अंदर, भीड़ भाड़ वाली जगह पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, बाहर से आने जाने वाले लोंगो पर कड़ी नजर रखी जा रही है, पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के दृष्टिगत जिले की सीमा और बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए हैं।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top