Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

LoC Teetwal के शारदा मंदिर में नव्रात्रा उत्सव, 9 दिनों तक चला धार्मिक आयोजन

NJNaynee Jain
Mar 19, 2026 18:00:34
Noida, Uttar Pradesh
Navratra celebrated at Sharda temple LoC Teetwal Kashmir today. Save sharda Committee Kashmir Regd has greeted people on Navreh. Ist navratra and a hawan was performed with around 100 devotees on this occasion. Yatris from Bangalore, kerala and kashmiri pandits participated in the celebrations that will continue for 9 days. A special Puja & Abhishek was performed that concluded with Ganga arti at kishenganga river. On this occasion Ravinder Pandita, founder of save sharda Committee Kashmir Regd greeted people on Navreh.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAbhay Pathak
Mar 19, 2026 19:00:29
Anuppur, Madhya Pradesh:कोतमा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग मे कार और ट्रेक्टर की भिड़ंत, कार सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत दो की हालत गंभीर ... कोतमा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 43 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है… शहडोल से राजनगर जा रही एक चार पहिया वाहन ट्रैक्टर से टकरा गई… इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं… अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 पर देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जानकारी के अनुसार शहडोल से राजनगर की ओर जा रही एक चार पहिया आल्टो कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई… टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई… मृतकों की पहचान दुलारे शर्मा, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी राजनगर और गीता पनिका के रूप में की गई है… वहीं वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए… घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया है… घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है… फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 19, 2026 18:47:33
Azamgarh, Uttar Pradesh:सपा विधायक के समर्थक पर लगे गंभीर आरोप, अस्पताल में पिस्तौल निकाल कर मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद का वीडियो वायरल, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार। जनपद आजमगढ़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित एक निजी अस्पताल में आज शाम को जिले के गोपालपुर विधानसभा के सपा विधायक नफीस अहमद अपने समर्थन के साथ एक मरीज को देखने पहुंचे, उनके समर्थक पर आईसीयू के कर्मचारी सूरज मौर्य के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आजमगढ़ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित एक निजी अस्पताल में सूरज मौर्य आईसीयू ड्यूटी में तैनात रहा। पीड़ित के अनुसार जब सपा विधायक नफीस अहमद अपने एक मरीज को देखने आईसीयू में आये। काफी देर बाद जब आईसीयू से बाहर जाने को कहा तो सपा विधायक भड़क गये। इस मामले की शिकायत सपा विधायक नफीस अहमद ने अस्पताल के डॉक्टर सलमानी से की और कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी बदतमीजी कर रहा है ऐसे में इसको बाहर निकलिए। वहीं पीड़ित सूरज मौर्य ने बताया कि जब विधायक आईसीयू से गए तो कुछ देर बाद गुफरान नामक एक व्यक्ति आया और पिस्टल लहराते आईसीयू से निकालकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जहां तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह उसके साथ मारपीट की जा रही है और वह हाथ जोड़े खड़ा भी रहा। इस मारपीट की घटना की पुष्टि अस्पताल के डॉक्टर सलमानी ने भी किया। पीड़ित ने यह भी बताया कि गुफरान द्वारा धमकी दी गई और पिस्तौल निकाल कर मारपीट किए जाने के दौरान कोई बचाने भी नहीं आया। सूरज मौर्य, पीड़ित डॉ. वाई.एम.सलमानी, अस्पताल संचालक इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि सलमानी अस्पताल में कर्मचारी के साथ तीमादर की मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर वीडियो की जांच कर विधिक कार्रवाई करने की बात कही। पंजाम-शुभम तोदी, क्षेत्राधिकार-नगर, आजमगढ़
600
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 19, 2026 18:47:16
Jind, Haryana:जींद में एक फैक्ट्री पर रेड के मामले को दबाने के लिए जीएसटी अफसरों के की 60 लाख की डील। सीबीआई ने लिया बड़ा एक्शन जीएसटी के दो अधिकारी सहित तीन गिरफ्तार, 60 लाख की डील में रिश्वतखोरी का खुलासा। व्यापारी ने कहा पहले डराते हैं फिर ‘सेटिंग’ के नाम पर करते हैं वसूली जींद में जीएसटी अधिकारियों की कथित रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी के एक इंस्पेक्टर, एक सुपरिटेंडेंट और एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, और जबकि एक अन्य अधिकारी की तलाश जारी है। यह कार्रवाई पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद की गई। इस मामले में इंडिया ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजेश सैनी ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि 12 मार्च को जीएसटी रोहतक की टीम ने उनकी फैक्ट्री पर छापा मारकर दस्तावेज कब्जे में ले लिए। इसके बाद अधिकारियों ने पहले एक करोड़ रुपए का जुर्माना बताकर दबाव बनाया और बाद में 60 लाख रुपए में मामला “सेट” करने की बात कही। राजेश सैनी के अनुसार, 13 मार्च को ही उनसे 20 लाख रुपए वसूल लिए गए 8 लाख सुबह और 12 लाख शाम को। बाद में उन्हें रोहतक कार्यालय बुलाकर कुल 24 लाख रुपए और देने का दबाव बनाया गया। व्यापारी ने पहले विजिलेंस से संपर्क किया फिर CBI से। चंडीगढ़ CBI टीम ने योजना बनाकर एक अधिकारी को ड्राइवर बनाकर साथ भेजा और पूरी बातचीत रिकॉर्ड की। योजना के तहत जब एक स्थानीय व्यक्ति परमानंद पांच लाख रुपए लेने फैक्ट्री पहुंचा तो CBI ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जीएसटी के सुपरिटेंडेंट अनिल और इंस्पेक्टर अखिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सुपरिटेंडेंट हंसराज फरार हैं, जिन्हें तलाश जारी है। राजेश सैनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जीएसटी अधिकारी पहले व्यापारियों पर कार्रवाई का डर बनाते हैं और फिर उसी से राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर तीसरा व्यापारी इस तरह की वसूली से परेशान है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई के बाद उन्हें लगातार धमकाइयाँ मिल रही हैं और फंसाने की चेतावनी दी जा रही है, जिसकी जानकारी CBI को दे दी गई है। जींद में सामने आया यह मामला जीएसटी सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार की गंभीर तस्वीर पेश करता है। CBI की कार्रवाई से जहां एक ओर हड़कंप मचा है, वहीं व्यापारियों में उम्मीद जगी है कि अब ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होगी।
686
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 19, 2026 18:46:34
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :-हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र केअवसर की विधिवत पूजा-अर्चना। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर कसा तंजा। बोले कांग्रेस ने फिर इतिहास दोहराया। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा आज हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां भद्रकाली के दर्शन कर वि​धिवत पूजा अर्चना की। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आज के पावन दिन पर मां भद्रकाली की पूजा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस शक्तिपीठ में आने से एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव होता है, जो मन को शांति और ऊर्जा से भर देती है। कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मां भद्रकाली से सभी के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। वहीं, उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गुटबाजी से भरा रहा है और एक बार फिर वही स्थिति देखने को मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है, जिसके कारण उनके वोट एकजुट होकर नहीं पड़ते। बाइट : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
588
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 19, 2026 18:46:15
Panipat, Haryana:ईद पर घर लौट रहे मजदूरों के साथ दर्दनाक हादसा, कार में लगी आग पानीपत। हरियाणा के पानीपत में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक इको कार (Eco) और अन्य वाहन की टक्कर के बाद हालात और भयावह हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दो गाड़ियों के बीच आपस में टक्कर हुई, जिसके बाद इको कार ने दोबारा सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के समय कार में सवार कई लोग बाहर निकल चुके थे, लेकिन कुछ लोग—जिनमें एक बुजुर्ग, एक युवती और अन्य रिश्तेदार शामिल थे—अभी भी अंदर फंसे हुए थे। उनके सिर में चोटें आई थीं और वे लगातार अस्पताल ले जाने की गुहार लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने तेज रफ्तार में इको कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दूर तक घिसट गई और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी रिज़वान, जो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के अलीगंज का रहने वाला है, ने बताया, "पहले गाड़ियों में हल्की टक्कर हुई थी, फिर दूसरी बार इको ने टक्कर मारी। तभी पीछे से रोडवेज बस आई और जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई।" मजदूर परिवार जा रहा था घर जानकारी के मुताबिक, इको कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 6 वयस्क और 2 बच्चे शामिल थे। ये सभी पानीपत के इंडो फार्म क्षेत्र में मजदूरी का काम करते थे और ईद के मौके पर अपने घर बरेली लौट रहे थे। बताया गया कि रास्ते में चालक ने 3-4 अन्य सवारियां भी बैठा ली थीं, जिससे गाड़ी में यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी। एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद रुखसार ने बताया कि हादसे के समय कुछ लोग पहले ही गाड़ी से उतर चुके थे, लेकिन रोडवेज बस की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। कुछ को बचाया गया, कई लापता स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें दो बच्चे और दो युवक शामिल थे। हालांकि, चार अन्य लोगों के बारे में देर शाम तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी。 पुलिस जांच में जुटी मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पहले दो गाड़ियों के बीच टक्कर हुई थी, जिसके बाद रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मारी। पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीसीआर टीम हमसे पहले मौके पर पहुंच गई थी। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी में कुल कितने लोग सवार थे और हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं। बच्चों के झुलसने की सूचना की भी पुष्टि की जा रही है।" फिलहाल पुलिस मामला की जांच कर रही है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे ने पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
493
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 19, 2026 18:45:18
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के बवाना में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल, एक में बच्चा शामिल. आउटर नॉर्थ जिला बवाना के हरेवाली गांव में दिनदहाड़े फायरिंग. बाइक पर आए बदमाशों ने गांव के बीचो-बीच बनी किराने की दुकान पर कई राउंड फायरिंग की. मौके पर DCP ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है. मृतक का नाम रवि है, उम्र करीब 30 साल. घायल हुए मृतक के पिता अनिल, भांजा और पड़ोसी भारद्वाज हैं. हमलावर तीन थे, बाइक पर सवार होकर आए और घटनास्थल से हरियाणा की तरफ फरार हो गए. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. मौके पर डीसीपी Outer North District दिल्ली पुलिस ने कहा कि सरेआम दिनदहाड़े घटी गोलीकांड से गांव में दहशत और नाराजगी बनी है. मृतक और उसके परिवार का किसी से विवाद नहीं है. मौके पर घायल परिवार के परिजन और चश्मदीदों ने कहा. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और क्राइम/फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है. आरोपियों की पहचान के लिए फुटेज की तसवीरें देखी जा रही हैं.
519
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 19, 2026 18:33:27
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - प्लास्टिक बैग (सैक) फैक्ट्री में लगी भीषण आग - शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, देखते ही देखते विकराल हुई लपटें - सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड, आग बुझाने में जुटीं दमकल कि कई गाड़ियां - आग पर काबू पाने के लिए लगातार चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन - प्लास्टिक बोरा लाइन की कंपनी बताई जा रही फैक्ट्री, - आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान, आंकलन जारी - मौके पर पहुंची मुग़लसराय कोतवाली पुलिस, स्थिति को सम्हालने में जुटी - पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर तैनात, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं - आग लगने के कारणों की जांच में जुटा प्रशासन - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज-1 की घटना।
990
comment0
Report
Advertisement
Back to top