Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mirzapur231304
नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी रूप में विंध्यवासिनी की आराधना से भक्तों में उत्साह
RMRAJESH MISHRA
Mar 19, 2026 17:30:48
Danti, Uttar Pradesh
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन आदिशक्ति के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना का विशेष महत्व है। माता विंध्यवासिनी के धाम विंध्याचल में आज भक्त माँ के इसी तपस्विनी रूप का पूजन कर रहे हैं। मान्यता है, माँ ब्रह्मचारिणी साधना, त्याग और तप की प्रतीक हैं, जो हर प्राणी को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। सफेद वस्त्र धारण किए, एक हाथ में कमंडल और दूसरे में जपमाला लिए माँ का यह स्वरूप अत्यंत शांत, दिव्य और कल्याणकारी माना जाता है। एक रिपोर्ट—VO-1 :- आदि अनादिकाल से आस्था के केंद्र रहे विंध्य क्षेत्र में विंध्य पर्वत और पावन गंगा नदी के तट पर विराजमान माँ विंध्यवासिनी का आज ब्रह्मचारिणी रूप में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जा रहा है। यहाँ माँ को बिंदुवासिनी के नाम से भी जाना जाता है, जो अपने भक्तों के कष्टों का नाश करती हैं। नवरात्र के नौ दिनों में माँ के विभिन्न स्वरूपों की पूजा का विधान है, जिसमें दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माँ ने कठोर तपस्या की थी, इसी कारण उन्हें ब्रह्मचारिणी या तपस्याचारिणी कहा गया। षोडशोपचार विधि से पूजन और जप करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं तथा उन्हें संयम, धैर्य और साधना का आशीर्वाद प्राप्त होता है। Bite 1 :-pं. राजन मिश्र (विद्वान आचार्य) VO-2 :- नवरात्र के दूसरे दिन माँ विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए भक्त माँ के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक विंध्याचल में ही ठहरकर माँ की आराधना करते हैं। उनका विश्वास है कि सच्चे मन से की गई पूजा से माँ प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करती हैं। वहीं, मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं को लेकर भी भक्त संतुष्ट नजर आ रहे हैं। Bite 2 :- महेश त्रिपाठी (श्रद्धालु) FVO :- नवरात्र के नौ दिनों में माँ के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर भक्त अपने सभी kष्टों से मुक्ति पाते हैं। माँ ब्रह्मचारिणी के दर्शन मात्र से ही मन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मबल का संचार होता है। विंध्या धाम में माँ के दिव्य और मनोहारी दर्शन कर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं और “जय माँ विंध्यवासिनी” के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SJSantosh Jaiswal
Mar 19, 2026 18:33:27
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - प्लास्टिक बैग (सैक) फैक्ट्री में लगी भीषण आग - शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, देखते ही देखते विकराल हुई लपटें - सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड, आग बुझाने में जुटीं दमकल कि कई गाड़ियां - आग पर काबू पाने के लिए लगातार चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन - प्लास्टिक बोरा लाइन की कंपनी बताई जा रही फैक्ट्री, - आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान, आंकलन जारी - मौके पर पहुंची मुग़लसराय कोतवाली पुलिस, स्थिति को सम्हालने में जुटी - पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर तैनात, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं - आग लगने के कारणों की जांच में जुटा प्रशासन - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज-1 की घटना।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 19, 2026 18:16:21
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली… - Zee Media कि खबर का असर.. - रेलवे ओवर ब्रिज स्लैब गिरने का मामला - डीएम चंद्र मोहन गर्ग व एसपी आदित्य लांग्हे ने किया मौके का निरीक्षण - डीएम ने कहा, हादसे में कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला - जांच के लिए टीम गठित, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई - सेतु निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जेई गौतम कुमार निलंबित - सेतु निगम के एई अविनाश कुमार आर्या व प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश - पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर को विस्तृत जांच के डीएम ने दिया निर्देश - घटना को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोषियों को बख्शने के मूड में नहीं. - बुधवार कि देर रात हावड़ा दिल्ली रेल रूट पर बन रहे ओवर ब्रिज का एक स्लैब हुआ था धरासाई - घटना में एक मजदूर हुआ था घायल - सदर तहसील क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव का मामला.
910
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 19, 2026 18:16:04
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां दाल बाजार स्थित श्रीराम मिष्ठान भंडार पर खाद्य विभाग ने छापा मार कार्रवाई की है. घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग को लेकर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. दरअसल, खाद्य विभाग की टीम ने दाल बाजार स्थित श्रीराम मिष्ठान भंडार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए मौके से 7 खाली और 3 भरे घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि मिष्ठान भंडार और हलवाई की दुकानों पर धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है. इस कार्रवाई के पीछे जनसेवक अनंत शर्मा की शिकायत अहम बताई जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया था कि जहाँ एक तरफ आम घरेलू उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए परेशान है, वहीं दूसरी ओर दुकानों में खुलेआम घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग हो रहा है.
820
comment0
Report
Advertisement
Back to top