icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262309
LALIT MOHAN BHATTLALIT MOHAN BHATTFollow20 Jun 2024, 07:50 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत चुनावी रैली में भाजपा सरकार पर तीखा हमला

Sikar, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव: गोविंद सिंह डोटासरा ने करी चुनावी जनसभा, भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला खबर सीकर जिला के लोसल में पंचायती राज चुनाव री सरगर्मियां जोर पकड़ ली है. इण क्रम में ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिला परिषद वार्ड नंबर 12 रा कांग्रेस प्रत्याशी अर पंचायत समिति सदस्य पद का प्रत्याशी जिताण सारू एक बड्ढी जनसभा ने संबोधित करी है.जनसभा में भारी संख्या में पूग्या कार्यकर्ता अर गांव-ढाणी रा लोगां ने संबोधित करता थकां डोटासरा सा’ब भाजपा सरकार री नीतियां पर जम’र निशाना साध्यो अर तीखा जुबानी हमला बोल्या. उण कह्यो के आज री सरकार री जनविरोधी नीतियां ऊं आम जनता त्रस्त हो चुकी है अर पंचायती राज चुनाव में जनता इणरो करारा जवाब देवैला.डोटासरा सा’ब सभा में पूरा विश्वाश जतावता थकां दावा कियो है के सीकर जिला परिषद में कांग्रेस रो ही जिला प्रमुख बणैला अर धोद पंचायत समिति में कांग्रेस रो ही प्रधान चुण्यो जावैला. उण स्थानीय मतदाता सांघा अरज करी के सगळा जणा एकजुट हो’र कांग्रेस रा अधिकृत प्रत्याशी जिताण सारू वोट देवो, ताकै इण क्षेत्र में विकास रा काम तेज गति ऊं हो सकै.
0
0
Report

ललितपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

AKAshok KumarFollowJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार ललितपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन हेतु अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने अभियान की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी विभागों ने अपनी कार्ययोजना के अनुसार कार्य किया है। साफ-सफाई और लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव के निर्देश जिला मलेरिया अधिकारी श्री अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विभागवार विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने हाई रिस्क गांवों की सूची संबंधित विभागों को उपलब्ध कराते हुए अवगत कराया कि इन गांवों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई (जैसे गड्ढों को मिट्टी से भरना, झाड़ियों की कटाई, रुके पानी की निकासी, नालियों की सफाई) और लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। इसके लिए सभी ब्लॉकों और तीनों नगर पंचायतों को 10-10 लीटर लार्वानाशक दवा टेमीफॉस उपलब्ध करा दी गई है, जिसका छिड़काव पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों द्वारा कराया जाएगा। लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई, माइक्रोप्लान के अनुसार हो कार्य मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए सफाई कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि संपादित किए गए सभी कार्यों की फोटोयुक्त आख्या (रिपोर्ट) मय लिस्ट अगली बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। सभी विभाग अपनी गतिविधियों से संबंधित माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य सुनिश्चित करें, जिससे जनपद का फीडबैक और रैंकिंग राज्य स्तर पर उच्च स्थान पर बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से नोडल वी.बी.डी. डॉ. आर.एन. सोनी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवप्रकाश, जिला सूचना अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षक, सहायक मलेरिया अधिकारी, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक एवं मलेरिया निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report

इ Indore में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2-4 नवंबर तय

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक एंकर –राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 2, 3 और 4 नवंबर को इंदौर में आयोजित होने जा रही है। इस तीन दिवसीय बैठक बैठक को लेकर आज इंदौर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील जी आंबेकर ने मीडिया को बैठक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस होने वाली बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत जी एवं सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी शामिल होंगे वीओ – इंदौर के डेली कॉलेज परिसर स्थित DCBM में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील जी आंबेकर ने आगामी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक की जानकारी साझा की। यह बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में आयोजित होगी। बैठक में संघ के विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे。 पत्रकार वार्ता के दौरान बैठक के स्वरूप और इसमें होने वाली चर्चा को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी गई।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर के बसेड़ी में मतदान रंगोली से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर बसेड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान रंगोली के जरिए मजबूत लोकतंत्र का महत्व समझाया गया। बसेड़ी पंचायत समिति के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतदान रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेंडर 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ एसवीईपी बसेड़ी द्वारा किया गया। विविध विभागों के समन्वयन से आयोजित इस कार्यक्रम में आगामी पंचायतीराज चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया गया। बसेड़ी क्षेत्र के सभी पीईईओ, प्रधानाचार्य, कॉलेज शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास और राजीविका के सहयोग से छात्र-छात्राओं और कार्मिकों ने मतदान रंगोली बनाकर शत-प्रतिशत और स्वस्थ मतदान का संदेश दिया।
0
0
Report

उत्तर प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को एशियाई पैरा खेल 2026 में सम्मानित किया गया

Bareilly, Uttar Pradesh:बीएल एग्रो और उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने एशियाई पैरा खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इन खेलों का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में किया गया था। बरेली स्थित बीएल एग्रो स्टेडियम में आयोजित इस सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के समर्पण, संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के 13 पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने एथलेटिक्स, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट, पैरा आर्चरी, पैरा टेबल टेनिस और पैरा बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, लगन, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं। साथ ही, उन्होंने अपने-अपने जिलों और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
0
0
Report

लखनऊ में बिजली तार लूटने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ ब्रेकिंग सरोजनीनगर में बिजली तार लूटने वाला अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा गया पुलिस ने गैंग के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया दरोगाखेड़ा स्थित निर्माणाधीन महिला बटालियन से हुई थी डकैती सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर गोदाम का ताला तोड़ा था 50 बंडल बिजली तार और 69 हजार रुपये बरामद बरामद बिजली तार की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी वारदात में इस्तेमाल दो कारें भी पुलिस ने बरामद कीं दोनों बरामद कारों की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी गोसाईगंज और सुशांत गोल्फ सिटी की वारदातें भी खुलीं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई जिलों में मुकदमे दर्ज पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला
0
0
Report
Advertisement

केलां गांव की पत्थरबाजी के मामले में ग्रामीणों के सामूहिक क्षमायाचना की खबर

Bikaner, Rajasthan:केलां गांव की पत्थरबाजी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने माफी मांगी। भाजपा नेता फैयाज हुसैन की अगुवाई में ग्रामीण विधायक डॉ. विश्वनाथ से मिले और इसके बाद पुलिस अधीक्षक को सामूहिक माफीनामा सौंपा गया, जिसमें घटना पर खेद प्रकट करते हुए सामूहिक क्षमायाचना की गई। पंचायत चुनाव परिणाम सामने आने के बाद केलां गांव में हुई पत्थरबाजी घटना के मामले में यह नया घटनाक्रम है। ग्रामीणों ने माफीनामे के जरिए अफसोस जताते हुए मामले में सुलह की कोशिश की है, जबकि लोगों की निगाह पुलिस कार्रवाई और आगे की स्थिति पर बनी है।
0
0
Report

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत ललितपुर पुलिस का जागरूकता अभियान

AKAshok Kumar SenFollow4m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।* अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों/ एंटी रोमियो टीमों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा बाजारों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से *महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, महिला संबंधी कानूनों की जानकारी, यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, छेड़छाड़ एवं पीछा करने (Stalking) से बचाव, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोगिता, कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम आदि* से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया। *साइबर सुरक्षा* के संबंध में जागरूक करते हुए फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल **1930** पर कॉल करने एवं राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। _*☎️ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर*_ **1090** – महिला हेल्पलाइन | **112** – आपातकालीन सेवा | **108** – एम्बुलेंस सेवा | **1098** – चाइल्ड हेल्पलाइन | **181** – महिला हेल्पलाइन | **1930** – राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन
0
0
Report
Advertisement

जालौन के हारदोई गूजर गांव में लाखों की जुए की बाजी, पुलिस पर सवाल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गांव के अंदर खुलेआम सजी जुआरियों की महफिल, दर्जनों जुआरी जुए का फड़ सजाकर लगा रहे लाखों की हारजीत की बाजी, दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही जगह-जगह सजने लगे जुए के फड़, जुआरियों का खुलेआम जुआ खेलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गांव में बड़े पैमाने पर लगाई जा रही लाखों की हारजीत की बाजी, लाखों रुपए की बाजी के साथ ताश के पत्तों पर दांव लगाते नजर आ रहे दर्जनों जुआरी, जुए खेले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जिले में जुआं रोकने में नाकाम हो रही जिले की SOG टीम व थाना पुलिस, जालौन के एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव का मामला。
0
0
Report

उज्ज्वल रमन सिंह एवं इमरान मसूद: डेमोक्रेसी लूटी जा रही है, इंपीचमेंट जनता की अदालत में

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस MP उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा, “लोग उनका (ज्ञानेश कुमार) इंपीचमेंट चाहते हैं। जिस तरह से पार्लियामेंट में रुकावट डाली जा रही है, विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है और विपक्ष के नेता का माइक्रोफ़ोन बंद कर दिया जा रहा है, उससे पता चलता है कि सरकार का डेमोक्रेसी पर भरोसा कमज़ोर हो गया है। इसीलिए हम आज लोगों की अदालत में आए हैं। इंपीचमेंट लोगों की अदालत में ही होगा, जहाँ लोगों की भावना, लोगों की भावनाएँ और उनकी चिंताएँ ज़ाहिर की जाएँगी। ज्ञानेश कुमार को ज़रूर इस्तीफ़ा देना चाहिए।” दिल्ली: INDIA ब्लॉक के पीपुल्स इंपीचमेंट प्रोग्राम पर कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा, "हम यहां जिस मकसद से बैठे हैं, वह पूरे देश में एक मैसेज भेजना है: डेमोक्रेसी को लूटा जा रहा है, और हम इस मुश्किल में फंसी डेमोक्रेसी को बचाने के लिए यहां आए हैं। अगर BJP को हमारे लेवल पर ला दिया गया है, तो क्या इसका मतलब यह नहीं हैं? कि हम जीत गए हैं? BJP घुटनों पर है—बस इंतज़ार करो और देखो आगे क्या होता है! और उन्होंने पहले क्यों नहीं बोला? क्या तब उनके मुंह पर ताला लगा था?"
0
0
Report

धार में 8 खेतों से 45 क्विंटल गांजा जब्त: 4 आरोपी हिरासत में, पुलिस का बड़ा कदम

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मनावर क्षेत्र के उमरबन चौकी के ग्राम बढ़िया पटेलपुरा में आठ खेतों में दबिश देकर गांजे की अवैध खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अब तक करीब 45 क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गांजे के हरे पौधों का वजन किया जा रहा है और कार्रवाई जारी है। चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है कि इस अवैध खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है। लोकेशन – धार, मध्यप्रदेश।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा लागू कर दी

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले में चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिलेभर में सुरक्षा और निगरानी गतिविधियां चल रही हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकायती प्रकोष्ठ हवा सिंह और त्वरित अनुसंधान सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरिराज मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने थाना सैंपऊ और थाना कौलारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों और पंचायतों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस टीमों ने सखबारा, बहराबती, राजपुर, दौनारी, कौलारी, रजौरा खुर्द, झीलरा, भदियाना, खरगापुर, निधेरा खुर्द और निधेरा कलां सहित विभिन्न गांवों में भारी पुलिस जाप्ते के साथ पैदल march कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने या मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। आमजन से किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन या भय में आए बिना स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गई। पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का वातावरण स्थापित करना है। इस दौरान वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ मनोहर मीणा, थानाधिकारी कौलारी हरिनारायण मीणा, थानाधिकारी सैंपऊ अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस और आरएसी के जवान मौजूद रहे
0
0
Report

तीसरे चरण के चुनाव से पहले जेरोली गांव की सड़कों पर दिखी बदहाली

Bagheri Kalan, Rajasthan:तीसरे चरण के चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दलों के दावेदार और संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे हैं। कोई विकास के दावे कर रहा है तो कोई क्षेत्र की तस्वीर बदलने का भरोसा दिला रहा है। लेकिन इन दावों के बीच जमीनी हकीकत क्या है, इसकी पड़ताल करने जी मीडिया पहुंचा तिजारा क्षेत्र की बड़ी पंचायत जेरोली गांव में, तिजारा कस्बे से महज 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जेरोली गांव में ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान विकास की तस्वीर कुछ और ही नजर आई। गांव की टूटी फूटी सड़कें और बदहाल रास्ते ग्रामीणों की परेशानियों को बयां कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी मातृभाषा में गांव की समस्याओं को खुलकर सामने रखा। ग्रामीणों का कहना है कि जेरोली एक बड़ी पंचायत है, इसके बावजूद सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तीसरे चरण के चुनाव से पहले गांव में विकास के मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि इस बार मतदान करते समय केवल दावों और वादों को नहीं, बल्कि गांव में हुए वास्तविक विकास कार्यों को ध्यान में रखा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top