icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तलवार दिखाकर दहशत फैलाने का आरोप: गिरफ्तारियाँ, शहर में निकला जुलूस

Dhamtari, Chhattisgarh:तलवार लहराकर दहशत फैलाने का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शहर में निकला जुलूस गणेश विसर्जन की रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद कथित तौर पर तलवार निकलने और हमले की कोशिश तक जा पहुंचा... शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया... इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला, जहां वे अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है का नारा लगाते नजर आए... बाद में तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया... पुलिस के अनुसार बीती रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था... आरोप है इसी दौरान रितेश पेनडरिया, जतीस साहू और अमरचंद Patel ने तलवार निकालकर डीजे संचालकों को डराया-धमकाया और उन पर हमला करने की कोशिश की... शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया... वही मामले में आरोपों की अंतिम कानूनी स्थिति न्यायिक प्रक्रिया और अदालत के निर्णय से तय होगी।
0
0
Report

बिना ड्राइवर चली इलेक्ट्रिक कार से मचा हंगामा, CCTV फुटेज सामने

AKAtul KumarJust now
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिला - मैनपुरी घटना: जेल रोड, मैनपुरी में एक इलेक्ट्रिक कार अचानक बिना ड्राइवर के पीछे की ओर चलने लगी। कार को ऐसे चलते देख आसपास मौजूद लोग अफरा-तफरी में आ गए। गनीमत रही कि कार की चपेट में आने से बड़ा हादसा नहीं हुआ, पर कार में रखी चीज़ें कुछ लोग चपेट में आ गए। घटना 17 अक्टूबर की बताई जा रही है, CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। कार स्वामी ने कंपनी में शिकायत कर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। घटना मैनपुरी के जेल रोड की है, जहां वाहन स्वामी अपने वाहन में सामान बाहर निकालने के लिए गया था, इसी दौरान गाड़ी अचानक चलने लगी और दोनों लोग चपेट में आ गए। मौके पर हड़कंप मच गया और लोग भागने लगे, पर कार रुकी नहीं और सड़क पर चढ़ गई, एक बैरिकेड से टकराकर रोक गई। लाइव CCTV फुटेज सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
0
0
Report
Advertisement

कुचामन सिटी विजयादशमी महोत्सव: 51 फीट रावण समेत पुतलों का दहन और शोभायात्रा

Didwana, Rajasthan:कुचामन सिटी में इस बार विजयादशमी का पर्व भव्य और आकर्षक अंदाज में मनाया जाएगा। नगर परिषद की ओर से करीब 10 लाख रुपए की लागत से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में 51 फीट ऊंचे रावण और 31-31 फीट ऊंचे कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कारीगर पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। विजयादशमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हाथी, ऊंट और घोड़े शामिल होंगे। साथ ही आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। वहीं, दशहरा मैदान में जयपुर से आने वाले कलाकार अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा और इसके बाद रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। कुल मिलाकर, शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रोमांचक करतबों और आतिशबाजी के साथ कुचामन सिटी का विजयादशमी महोत्सव इस बार खास रहने वाला है। आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है。
0
0
Report

रीवा में 55 फीट रावण पुतला के साथ विजयादशमी की भव्य तैयारी

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में इस बार रावण का 55 फीट विशाल पुतला, 50 फिट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, कल धूमधाम से मनाया जाएगा विजयादशमी का आयोजन,.. रीवा। शहर के NCC ग्राउंड में आगामी दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम, तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात, श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक इंतजामों पर चर्चा की। रीवा में रावण दहन से पहले कई वर्षों की परंपरा है कि यहां के महाराजा पहले किले में विधि विधान अनुसार पूजा करते हैं। इसके बाद पूरे शहर का भ्रमण करते हुए एनसीसी ग्राउंड पहुंचेंगे, ठीक समय पर रावण दहन किया जाएगा.. जिसको लेकर तैयारियां अब लगभग पूरी कर ली गई हैं.. इस बार के आयोजन में जमकर आतिशबाजी देखने को मिलेगी। इस बार विशेष रूप से रावण का पुतला 55 फीट ऊंचा होगा, जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 50-50 फीट के होंगे, जो भव्य आतिशबाजी के साथ जलाए जाएंगे। जी मीडिया ने ग्राउंड से रिपोर्टिंग करते हुए वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। समिति के पदाधिकारी मोर्चों ने भी आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्थाओं में श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश-निकासी, पार्किंग और यातायात नियंत्रण को विशेष ध्यान दिया गया है ताकि आयोजन शांति और सुव्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। प्रशासन ने सभी विभागों को एकजुट होकर बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है। कल विजयादशमी के भव्य पर्व کو पूरे सीमान्त उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा और इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। निरीक्षित विभागों के अधिकारी और दशहरा उत्सव समिति के सदस्य भी मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में 17 वर्षीय किशोर ने पेड़ से फांसी लगाकर दी आत्महत्या, जांच जारी

Dungarpur, Rajasthan:डूंगलरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के सामा घरा गाँव में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के ASI गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सामा घरा निवासी मोहनलाल ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका 17 वर्षीय भतीजा राजू के पिता की मौत 10 साल पहले हो चुकी थी | राजू कल देर शाम घर लौटा था। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद सभी सदस्य सोने चले गए। आज सुबह जब परिजन जागे, तो राजू घर के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और सीमलवाडा अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
0
0
Report

हिसार की 128 साल पुरानी रामलीला में रावणपुतला रोशन और आतिशबाजी से उत्सव

Hisar, Haryana:विजयदशमी के महापर्व को लेकर हरियाणा के ऐतिहासिक शहर हिसार में उत्साह चरम पर है, जहाँ श्री कटला रामलीला कमेटी पिछले 128 सालों से इस भव्य उत्सव की परंपरा निभाती आ रही है। कटला रामलीला मैदान में कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतले पहुँच चुके हैं और उन्हें पूरी शान के साथ खड़ा करने की तैयारियाँ जोरों पर हैं, जिसमें रावण का पुतला 55 फुट, मेघनाथ का 45 फुट और कुंभकर्ण का पुतला 40 फुट ऊँचा है। इस बार का उत्सव बेहद खास है क्योंकि रावण को विशेष राजसी पोशाक पहनाई गई है और उसकी आँखों में लाइटें लगाई गई हैं जो शाम को चमकती दिखेंगी, साथ ही उत्तर प्रदेश से आई विशेष आतिशबाजी टीम लगभग एक घंटे तक आसमान में भव्य आकृतियाँ उकेरकर अद्भुत नजारा पेश करेगी। 128 साल पुरानी इस ऐतिहासिक विरासत के साथ हिसार एक बार फिर बुराई के अंत और धर्म की जीत के गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है
0
0
Report
Advertisement

हांसी की हर्षा यादव बनी ETO, IAS सपनों की उड़ान जारी

Hansi, Haryana:हांसी की बेटी हर्षा यादव बनी ETO, 3 नंबर से चूकी थी पिछली बार, अब IAS बनने का लक्ष्य 18 घंटे पढ़ाई कर हासिल की सफलता, दिल्ली यूनिवर्सिटी से की बीएससी और एमएससी; परिवार में खुशी का माहौल हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा HCS परीक्षा की फाइनल लिस्ट में हांसी की बेटी हर्षा यादव ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षा का चयन ETO यानि एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद पर हुआ है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। हर्षा के पिता बिजली बोर्ड में फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं। हर्षा के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में शुरू से ही मेहनती रही है। उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले HPSC की परीक्षा में हर्षा महज तीन नंबर से चयनित होने से रह गई थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आखिरकार उसे सफलता मिल गई।परिजनों के अनुसार, हर्षा प्रतिदिन करीब 18 घंटे पढ़ाई करती थी। उसका अगला लक्ष्य IAS अधिकारी बनना है। ETO के पद पर चयन के बाद भी वह अपनी तैयारी जारी रखते हुए बड़े लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। हर्षा की मां कुसुम यादव ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उसकी मेहनत रंग लाई है और परिवार के लिए यह बेहद खुशी का पल है। वहीं, दादी कमला देवी ने कहा कि हर्षा ने अपनी मेहनत से परिवार का नाम रोशन कर दिखाया है। हर्षा के दादा मान यादव पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। परिवार के सदस्यों और परिचितों की ओर से हर्षा को बधाइयां दी जा रही हैं। उसकी सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो असफलता के बाद दोबारा मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं।
0
0
Report

पटना में रामलीला महोत्सव 2026: 80 फीट रावण के साथ सुरक्षा चाकचौबंद

Patna, Bihar:पटना Anchor श्री रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया जा रहा है.. श्री दशहरा कमिटी की ओर से आयोजित इस आस्था,संस्कार और संस्कृति के कार्यक्रम में मंगलवार को रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा.. 80 फीट का रावण, और 70-70 फीट का कुम्भकरण, मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार है.. सुरक्षा जांच यहां का किया जा रहा है, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है, स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर समेत, एक्सपोसिव डिटेक्टर के साथ सुरक्षाकर्मियों ने इन पुतलों और आयोजन स्थल का सुरक्षा जायजा लिया .. कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार इस आयोजन में अहम भूमिका निभाती है, तैयारीयां का जायजा लिया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top