icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
JAVED KHANJAVED KHANFollow11 Oct 2024, 03:34 am

वाराणसी AAP उत्तरी विधानसभा का संगठन निर्माण व आम सभा की खुली बैठक का कार्यक्रम सम्पन्न

Varanasi, Uttar Pradesh:

बैठक की अध्यक्षता रोहित मौर्या जिला सचिव /प्रभारी उत्तरी विधानसभा आप वाराणसी व संचालन प्रो. अखिलेश पाण्डेय जिला महासचिव आप वाराणसी ने किया l बैठक में गरिमामयी उपस्थिती ई. रामशंकर सिंह पटेल जिला अध्यक्ष आप वाराणसी, आर ए यादव प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ आप उत्तर प्रदेश,प्रो. अखिलेश पाण्डेय जिला महासचिव, आसिफ अहमद खान जिला मीडिया प्रभारी,एडवोकेट अब्दुल रकीब जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी दक्षिण विधानसभा, रोहित मौर्या जिला सचिव /प्रभारी उत्तरी विधानसभा की उपस्थिति रहीl 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झज्जर के सरकारी भवन में हुक्का-ताश: वीडियो वायरल, जांच के आदेश जारी

Jhajjar, Haryana:झज्जर के सरकारी भवन में हुक्का-ताश की महफिल, वीडियो वायरल हुआ डीएफओ कार्यालय के नजदीक ऑफिस टाइम में हुक्के की गुड़गुड़ाहट और ताश की बाजी की चर्चा हर सप्ताह उपले मंगाए जाने की भी बात वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में मची अफरातफरी मामले को लेकर डीएफओ का बयान आया सामने कहा: मामला संज्ञान में, जांच जारी जांच पूरी होने के बाद मामले की सच्चाई आएगी सामने जो भी दोषी हुआ उसके खिलाफ की जाएगी कार्रवाई झज्जर जिला फॉरेस्ट ऑफिस (डीएफओ) कार्यालय के नजदीक स्थित एक सरकारी भवन में कार्यालय समय के दौरान हुक्का चलने और ताश की बाजी लगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी भवन में ऑफिस टाइम के दौरान हुक्का चलने का सिलसिला रहता है। हुक्के के लिए हर सप्ताह उपले (गोसे) मंगाए जाने की भी चर्चा है। करीब सात रुपये प्रति उपले के हिसाब से बोरा भरकर उपले सरकारी भवन में पहुंचाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सरकारी भवन में ताश की बाजी लगने की भी चर्चा है हुक्के के साथ-साथ सरकारी भवन में ताश खेलने की बात भी सामने आई है। जिला मुख्यालय से सटे सरकारी परिसर में कार्यालय समय के दौरान इस तरह की गतिविधियों की चर्चा और वीडियो वायरल होने के बाद मामला ने तूल पकड़ लिया है। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि संबंधित सरकारी भवन जिला फॉरेस्ट कार्यालय के आसपास स्थित बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि कार्यालय समय में इस तरह की गतिविधियां हो रही थीं, तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। वायरल वीडियो के बाद निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है कि सरकारी भवन का इस्तेमाल कार्यालयीन कार्यों के बजाय अन्य गतिविधियों के लिए किस स्तर तक हो रहा था। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां इसी सरकारी परिसर की हैं और कार्यालय समय की हैं, तो इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ सकती है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सरकारी भवन में वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, जबकि यह स्पष्ट है कि जिस विभाग में सरकारी बिल्डिंग के अंदर हुक्का पीने और ताश की बाजी लगाने का वीडियो वायरल हुआ है उसकी जिम्मेदारी पर्यावरण को सुरक्षित रखने की है। इस मामले में अधिकारी कह रहे हैं कि मामाला संज्ञान में है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा कि मामले की सच्चाई क्या है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में एंबुलेंस दस्तावेज चेकिंग: 50 हजार जुर्माना, 17 हजार KGMU

Lucknow, Uttar Pradesh:एंकर - लखनऊ में मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है... RTO की टीम ने अस्पतालों और शहर के अलग-अलग इलाकों में एंबुलेंस की जांच की तो कई चौंकाने वाली कमियाँ सामने आईं... कहीं फिटनेस फेल मिली, कहीं इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिला... सबसे बड़ा खुलासा KGMU की एक एंबुलेंस को लेकर हुआ, जिसकी फिटनेस करीब 10 साल से फेल थी... अब RTO ने ऐसी एंबुलेंसों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है... वी ओ - सड़क पर दौड़ती ये एंबुलेंस मरीज एक मरीज के लिए अस्पताल पहुंचने की उम्मीद होती हैं... लेकिन अगर यही एंबुलेंस फिटनेस और जरूरी दस्तावेजों के बिना सड़क पर दौड़ रही हों तो सवाल मरीजों की सुरक्षा पर उठता है... इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए परिवहन विभाग ने एंबुलेंस के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया... वी ओ - RTO की टीम ने लखनऊ में कुल 16 एंबुलेंस की जांच की... जांच के दौरान 11 एंबुलेंस में दस्तावेजों से जुड़ी खामियां सामने आईं... कई एंबुलेंस में फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा जैसे जरूरी दस्तावेजों की स्थिति सही नहीं मिली... वी ओ - सबसे चौंकाने वाला मामला KGMU से जुड़ी एंबुलेंस का सामने आया... जांच में पता चला कि KGMU रजिस्ट्रार के नाम दर्ज एक एंबुलेंस की फिटनेस 2017 से फेल थी... यानी करीब एक दशक से फिटनेस अपडेट नहीं हुई थी... इसके बावजूद एंबुलेंस का इस्तेमाल मरीजों को लाने-ले जाने में किया जा रहा था...इस मामले में परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 17 हजार रुपये का चालान किया है... वी ओ - सिर्फ KGMU ही नहीं...जांच के दौरान चरक हॉस्पिटल, हर्ष अस्पताल की एक एंबुलेंस भी बिना फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा के मिली... इसे सीज करने की कार्रवाई की गई... वहीं अन्य एंबुलेंस के दस्तावेजों में कमी मिलने पर चालान किया गया... वी ओ - अलग-अलग क्षेत्रों में कई एंबुलेंस के चालान किए गए और कुल जुर्माना करीब 50 हजार रुपये तक पहुंचा... सबसे ज्यादा 17 हजार रुपये का चालान KGMU से जुड़ी एंबुलेंस का हुआ। बाइट— RTO प्रवर्तन हमने एंबुलेंस की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की है। जिन वाहनों में कमियां मिली हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

दौसा में सेवा ज्योति यात्रा: मोदी सरकार के विकास पर भाजपा-कार्यकर्ताओं की बहस

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा विकसित भारत संकल्प के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन उद्योग मन्त्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा नेता अशोक परनामी,बांदीकुई विधायक भागचंद टाकडा,लालसोट विधायक रामबिलास मीणा,भाजपा नेता प्रणवेन्द्र शर्मा,कन्हैयालाल मीना,जगमोहन मीणा , शंकर शर्मा,महिला मोर्चा प्रदेश महामन्त्री मूर्ति मीना,जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला रही कार्यक्रम में मौजूद दौसा जिला प्रभारी व उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा- जब से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला तब से कांग्रेस राष्ट्र विरोधी काम कर रही है। भाजपा भी विपक्ष में रही है, लेकिन रचनात्मक तरीके से मुद्दे उठाने का काम किया था। मंत्री राठौड़ बुधवार को दौसा में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत विकसित हो रहा है, तब से राहुल गांधी को कष्ट हो रहा है। भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो सबसे पहले राहुल गांधी सवाल पूछते हैं। सेना द्वारा अंडमान-निकोबार में रणनीतिक बेस बनाने पर भी राहुल गांधी सवाल उठाते हैं। मंत्री ने कहा- जब न्यायपालिका देशहित का कोई फैसला लेती है तो सबसे पहले विपक्ष सवाल उठता है। कोरोना के वक्त लोगों की जान बचाने के लिए लगाई जा रही वैक्सीन को राहुल गांधी ने भाजपा की वैक्सीन बताया था। भारतीय टीम द्वारा एशियाई गेम में कई पदक जीतने के बावजूद राहुल गांधी द्वारा बधाई संदेश नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की से राहुल गांधी के पेट में दर्द होता है। जब वायनाड में चुनाव जीतते हैं तो वाहवाही करते हैं, लेकिन दूसरी जगह चुनाव हारने पर सवाल खड़े करते हैं। वे देश के दुश्मनों के साथ मिलकर संवैधानिक संस्थाओं का विरोध कर रहे हैं। बाइट कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जिला प्रभारी मंत्री राजस्थान सरकार
0
0
Report
Advertisement

बारापुल्ला फेज़-3 विवाद: प्रवेश वर्मा पर 2015 में 1000 करोड़ खर्च का सवाल

Noida, Uttar Pradesh:बारापुल्ला फ़ेज़-3 विवाद पर मंत्री प्रवेश वर्मा क्या दिल्ली सरकार 2015 में इसे सिर्फ़ दो साल के लिए बनाने पर जनता का 1,000 करोड़ रुपया खर्च कर रही थी? आज जब भी कोई इमारत या फ़्लाईओवर बनाया जाता है, तो उसे अगले 50 से 100 सालों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। ट्रैफ़िक स्टडी से यह पता लगाया जाता है कि 2015 में कितना ट्रैफ़िक और आबादी है, और 10 साल बाद यह दोगुनी हो जाएगी, और 20 साल बाद यह और भी दोगुनी हो जाएगी। उसी के हिसाब से उसका साइज़ तय किया जाता है। लेकिन जब सरकार ने कंसल्टेंट से कहा कि इसे इसी साइज़ का बनाना है, तो कंसल्टेंट ने उसी के हिसाब से डिज़ाइन तैयार किया।
0
0
Report

यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण ए सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात की जिम्मेदारी भगवान एस श्रीवास्तव अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाए गए कुमार अनुपम सिंह पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ रवीना त्यागी पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी बनाई गई संजय कुमार सैन नायक 4वी वाहिनी पीएसी ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती बनाए गए कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बने कमलेश बहादुर पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालयबने ईरज राजा पुलिस अधीक्षक बलिया बनाए गए अर्पित विजयवर्गीय पुलिस उपयुक्त लखनऊ बनाए गए सर्वेश कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ बनाए गए विनय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाए गए सूरज कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर बनाए गए चिराग जैन पुलिस अधीक्षक नगर बरेली बनाए गए मानस पारीक पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाए गए आलोक राज नारायण अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाए गए पूर्णेन्दु सिंह पुलिस अधीक्षक बागपत बनाए गए मधुबन कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक हापुड़ बनाए गए सुरेश चंद्र रावत पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन बनाए गए
0
0
Report
Advertisement

पटना सड़कों पर बाइक हुड़दंग, कार्यक्रमों के बीच सुरक्षा-व्यवस्था पर उठे सवाल

Patna, Bihar:प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत मिलर हाई स्कूल में कार्यक्रम जारी है। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रमों से ठीक पहले पटना की सड़कों पर बाइक सवारों का हुड़दंग देखने को मिला। तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते और करतब दिखाते बाइकर्स नजर आए। बाइकर्स के इस हुड़दंग से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बना। मौके पर प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बड़े कार्यक्रमों के बीच ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल... आखिर सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
0
0
Report

सीवान महिला थाना में पिटाई का वीडियो वायरल, दारोगा ने पीड़िता को बचाया

Siwan, Bihar:सीवान के महिला थाना परिसर में महिला से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं एक महिला के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में थाना गेट के पास महिलाएं हाथ और चप्पल से महिला की पिटाई करती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान महिला थाना में पदस्थापित दारोगा राजन कुमार मौके पर पहुँचते हैं और महिलाओं को हटाकर पीड़ित महिला को बचाने का प्रयास करते नजर आते हैं।हालांकि ZEE मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।बताया जा रहा है कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए संबंधित युवक और दोनों महिलाओं को थाना बुलाया गया था। इसी दौरान थाना परिसर में मारपीट की घटना सामने आई।घटना के दौरान मौके पर कोई महिला पुलिस पदाधिकारी या महिला जवान नजर नहीं आती, जिसके बाद महिला थाना परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

दिल्ली से बिहार तक: राहुल गांधी पर FIR, संविधान की चर्चा तेज

Noida, Uttar Pradesh:दानिश अजाद अंसारी की बाईट राहुल गांधी पर हुए एफआईआर पर देखिए कल के पूरे घटनाक्रम को अगर आप देखेंगे तो हम सबको यह महसूस हुआ कि राहुल गांधी जी जो संविधान की हमारी जो सम्मानित किताब है। उस किताब को लेके वो घूमे तो बहुत लेकिन उस किताब को कभी खोल के पढ़ा नहीं उन्होंने। राहुल गांधी जी अगर देश के हमारे संविधान को समझते उसका सम्मान करते उसको पढ़ते उसको जानते बूझते तो निश्चित तौर पे जिस तरीके से वो देश को गुमराही के रास्ते पर धकेलना चाह रहे हैं। जिस तरीके से देश के संविधान को बार-बार वो तार कर रहे हैं। जिस तरीके से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की साजिश में राहुल गांधी जी शामिल ऐसा वो नहीं करते। आप देखिए देश के देश के लोकतांत्रिक ढांचे को लगातार राहुल गांधी जी कांग्रेस पार्टी विपक्ष के एक एक दल समाजवादी पार्टी कमजोर करने पर लगा हुआ है。 जिस तरीके से आप देश के जो अलग अलग संस्थान हैं उनके ऊपर एक अविश्वास का भाव जनता के अंदर पैदा कराना चाहते हैं ये लॉन्ग टर्म के लिए बहुत हानिकारक है। सत्ता की कुर्सी की लालच में आप इस कदर अंधे हो गए कि आप देश के संविधान के ऊपर उंगलियां उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। देश के संविधान को कमजोर करने से आप पीछे नहीं हट रहे हैं। देश के जो संविधानिक ढांचा है, उस ढांचे के ऊपर लगातार प्रहार कर रहे हैं आप। तो ये कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए इस कदर भूखी है कि वो चाह रही है कि देश को किस तरीके से गुमराही पे भटका के और हम सत्ता की कुर्सी पर बैठे। देखिए राज
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top