221001
काशी अनाथालय में कांग्रेसजनों ने अनाथ बच्चों संग मनाई दीपावली
Varanasi, Uttar Pradesh:जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आयोजन में काशी अनाथालय (वनिता आश्रम), लहुराबीर चौराहे पर कांग्रेसजनों ने अनाथ बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें स्मरण किया गया। कांग्रेसजनों ने बच्चों के बीच मिठाइयाँ और उपहार वितरित किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिरसा में राजस्थान के कलाकार दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य तैयारी से भक्तों में उत्साह
Sirsa, Haryana:एंकर रीड नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर सिरसा में तैयारियां जोरों पर हैं। मां दुर्गा के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सिरसा में राजस्थान से आए कलाकार मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक मूर्तियां तैयार करने में जुटे हुए हैं। कलाकार अपनी कला और मेहनत से मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मूर्तियों को आकर्षक रंगों और बारीक कलाकारी से सजाया जा रहा है, ताकि नवरात्रि के दौरान पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन सकें। राजस्थान के कलाकारों की पारंपरिक कला और मूर्तियां बनाने का हुनर देखते ही बनता है। मूर्तियों के निर्माण में कलाकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि समय रहते सभी प्रतिमाएं तैयार हो सकें। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और पंडालों में स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। ऐसे में सिरसा में तैयार हो रही ये भव्य मूर्तियाँ भक्तों की आस्था और कलाकारों की मेहनत का सुंदर संगम पेश कर रही हैं। वोल 1 नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर सिरसा में तैयारियां जोरों पर हैं। मां दुर्गा के भक्तों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों से लेकर बाजारों तक नवरात्रि की रौनक दिखाई देने लगी है। वहीं, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और पंडालों में स्थापना के लिए भव्य मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। सिरसा में राजस्थान से आए कलाकार अपने परिवार के साथ मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं。 वोल 2 राजस्थान के रहने वाले कलाकार लाला राम पिछले कई वर्षों से सिरसा में रहकर मां दुर्गा की मूर्तियां बनाने का काम कर रहे हैं। उनका परिवार भी इस काम में उनका सहयोग करता है। कलाकारों के हाथों से तैयार हो रही माता रानी की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तियों को सुंदर आकार देने से लेकर उन पर रंग भरने और बारीक कलाकारी करने तक हर काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ किया जा रहा है। वोल 3 मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकर्षक बनाने के लिए कलाकार विशेष ध्यान दे रहे हैं। माता के चेहरे की सुंदरता, आंखों की बनावट, वस्त्रों के रंग और आभूषणों की सजावट पर बारीकी से काम किया जा रहा है। मूर्तियों को अंतिम रूप देने के लिए कलाकार घंटों तक मेहनत करते हैं, ताकि श्रद्धालु अपने घरों और पूजा पंडालों में माता रानी की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित कर सकें। वोल 4 नवरात्रि का पर्व में मूर्तियों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। श्रद्धालु अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमाएं खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। कोई अपने घर में स्थापना के लिए मूर्ति ले जा रहा है, तो कोई सार्वजनिक पूजा पंडालों के लिए प्रतिमाएं खरीद रहा है। कलाकारों को उम्मीद है कि नवरात्रि के दौरान मूर्तियों की मांग में और तेजी आएगी। वोल 5 मूर्तिकार लाला राम का कहना है कि मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनाने में मेहनत बहुत ज्यादा लगती है, लेकिन इसके मुकाबले कमाई कम होती है। इसके बावजूद उनके लिए माता रानी की भक्ति सबसे ऊपर है। उनका कहना है कि जब बात मां दुर्गा की सेवा और भक्ति की हो, तो कमाई मायने नहीं रखती। माता रानी के प्रति श्रद्धा और विश्वास ही उन्हें इस काम को पूरी लगन से करने की प्रेरणा देता है। वोल 6 लाला राम के अनुसार, त्योहारों के सीजन में सिरसा पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग जाता है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने लायक होता है। ऐसे समय में मां दुर्गा की मूर्तियां बनाने का काम उनके लिए केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ कार्य भी है। कुल मिलाकर, सिरसा में तैयार हो रहीं मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं कलाकारों की कला, मेहनत और श्रद्धा को दर्शाती हैं। एक ओर जहां श्रद्धालु नवरात्रि के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर कलाकार अपनी कला के माध्यम से इस पावन पर्व की रौनक बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। मां दुर्गा की भक्ति और कलाकारों की मेहनत का यह संगम नवरात्रि के उत्साह को और भी खास बना रहा है।0
0
Report
सीरही: संत त्रिवेणी गिरी महाराज हत्या केस में दो गिरफ्तार; गादी विवाद बना प्राथमिक कारण
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र में संत त्रिवेणी गिरी महाराज की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कब्बेश्वर महादेव मंदिर की गादी को लेकर चल रहा विवाद और आपसी रंजिश इस हत्याकांड की मुख्य वजह बनी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों श्रवण कुमार और तोलाराम उर्फ तुलसी गिरी को गिरफ्तार किया है। आखिर संत की हत्या की साजिश कैसे रची गई और पुलिस आरोपियों तक कैसे पहुंची? देखिए, हमारी इस खास रिपोर्ट में। संतों के बीच गादी को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार खूनी वारदात में बदल गया। मामला शिवगंज क्षेत्र के कब्बेश्वर महादेव मंदिर का है, जहां संत त्रिवेणी गिरी महाराज की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि श्रावण माह में संत त्रिवेणी गिरी महाराज और कोलीवाड़ा के तुलसी गिरी महाराज के बीच गुरु के पोस्टर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नागा बाबा होने को लेकर भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के चलते तुलसी गिरी ने बदला लेने की योजना बनाई। आरोपी तुलसी गिरी मोटरसाइकिल से Sumerpur पहुंचा, जहां से श्रवण कुमार और उसके साथी को अंदरूनी रास्तों से ले जाकर कानाकोलर गेट से पहले छोड़ दिया गया। इसके बाद दोनों पैदल कब्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। रात के समय आश्रम में सो रहे संत त्रिवेणी गिरी महाराज की हत्या कर दी गई। दोनों ने मिलकर आश्रम में सो रहे संत की हत्या की और वारदात के बाद उनके मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। मृतक संत का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है, ताकि वारदात की पूरी कड़ियां जोड़ी जा सकें। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में श्रवण कुमार, निवासी निचला थला ढेड़ मारिया, जिला उदयपुर और तोलाराम उर्फ तुलसी गिरी, निवासी कोठार, हाल कोलीवाड़ा, जिला पाली शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ साइबर सेल सिरोही तथा पिंडवाड़ा पुलिस का भी सहयोग रहा। कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह की विशेष भूमिका बताई गई है। इस खुलासे के बाद एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति से जुड़े पहलुओं की जांच अभी जारी है ताकि वारदात से जुड़ी सभी कड़ियां स्पष्ट हो सकें और अन्य पहलू सामने आ सके।0
0
Report
झालावाड़ में कांग्रेस ने विशाल जनसभा से चुनावी शंखनाद किया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ में जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों को लेकर जिले के भवानीमंडी कस्बे से कांग्रेस ने विशाल जनसभा कर चुनावी शंखनाद फूंक दिया। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन पेट्रोल आज 125 रुपए लीटर बिक रहा है, वही गैस सिलेंडर खुले बाजार में 2000 रुपए में मिल रहा है। डॉलर रुपया बराबर करने वाले लोगों ने डॉलर को 100 रुपए तक पहुचा दिए है । हर खाते में 15 लाख का दावा करने वालो ने खाते में 15 हजार भी साफ करवा दिए। भाजपाई गौ माता की बात करते थे, लेकिन आज बीफ एक्सपोर्ट में भारत दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर वोट मांगने वाले भगवान के मंदिर में चोरी कर रहे हैं। मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी दुगनी करने की बात कही थी, इधर हाल ये है कि किसानों को बीज खाद नहीं मिल रहा। वहीं समर्थन मूल्य पर फसल का दाम नहीं मिल पा रहा। खराबे के बाद किसानों को फसल का बीमा तक नहीं मिल पाता। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दादी व पिता देश की एकता अखंडता के लिए शहीद हो गए, लेकिन मोदी सरकार देश के युवाओं को जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करने देना चाहती है... ना उनकी बात सुनना चाहती है। जंतर मंतर पर मर्यादित आंदोलन कर रही हमारी बहन बेटियों के कपड़े फाड़ दिए गए, अभद्रता की गई। सरकार को शर्म आनी चाहिए पूरी दुनिया में हमारे देश की बदनामी हुई है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि देश के हालात आज इतने खराब है, कि विपक्षी सांसदों की आवाज को दबाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों को भी विरोध करने की अनुमति नहीं दी जा रही। यह सब संविधान के लिए खतरा है। बाद में पीसीसी चीफ डोटासरा ने कांग्रेस नेताओं से अपील की, कि परिवारवाद छोड़कर आम कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में दावेदारी का मौका दें। सब मिलकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करें और कांग्रेस का ही जिला प्रमुख, प्रधान और सरपंच जीत कर आए। बाइट 1_ गोविंद डोटासरा बाइट 2_ टीकाराम जूली0
0
Report
Advertisement
कटनी के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर लापरवाही के आरोप
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पाइल्स के ऑपरेशन के लिए अस्पताल पहुंचे अंशुल शुक्ला की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का दावा है कि बेहोशी की दवा का ओवरडोज दिए जाने से मौत हुई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित गुरु कृपा हॉस्पिटल का है। युवक की मौत से नाराज परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और अस्पताल के सामने शव रखकर धरना-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ मोड़िया महादेव बांध: जल वितरण को लेकर किसान हित में बैठक
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ मोड़िया महादेव बांध में उपलब्ध जलभराव के अनुसार सिंचाई व्यवस्था और नहर संचालन को लेकर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपलब्ध जल के आधार पर किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने तथा जल का समानुपातिक वितरण सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों को सुव्यवस्थित जल वितरण के निर्देश दिए गए। वहीं, उपखंड अधिकारी ने दौलतपुरा, बावड़ीखेड़ा, केल्जर और बस्सी के विद्यालयों में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीएचसी विजयपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों को व्यवस्थाएं सुचारू रखने तथा परिसर में साफ - सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
नाशिक के चांदवड में 14 साल की लड़की के साथ यौन शोषण, चचेरे भाई आरोपी
Yeola, Maharashtra:नाशिक के चांदवड में अल्पवयीन मुलीवर लैंगिक अत्याचाराचा गंभीर प्रकरण समोर आले आहे. अवघ्या 14 वर्षे 16 दिवस वयाच्या मुलीने नवजात बालिकेला जन्म दिल्याने परिसरात खळबळ उडाली आहे. वडनेर भैरव पोलीस ठाण्याच्या हद्दीत ही घटना घडली असून, पीडित मुलीच्या चुलत भावाने लग्नाचे आमिष दाखवून तिच्यावर वारंवार लैंगिक अत्याचार केल्याचा आरोप आहे. 9 जानेवारी ते 27 सप्टेंबर 2026 या कालावधीत अत्याचार झाल्याचे तक्रारीत नमूद करण्यात आले आहे. या प्रकरणी वडनेर भैरव पोलीस ठाण्यात पॉक्सो कायद्यांतर्गत गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. पोलीस उपनिरीक्षक अमोल बी. पवार या प्रकरणाचा पुढील तपास करत आहेत. अल्पवयीन मुलीच्या सुरक्षिततेचा आणि न्यायाचा प्रश्न या घटनेमुळे पुन्हा ऐरणीवर आला आहे.0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में भाकियू लोक शक्ति का प्रदर्शन; पुलिस से टकराव और बेरीकेडिंग हटाने का प्रयास
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर मे भाकियू लोक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन। कलक्ट्रेट मार्ग पर जाने वाले मार्गो पर पुलिस ने लगाई बेरीकेडिंग। कलक्ट्रेट मे जाने को लेकर पुलिस और भाकियू नेताओं मे हुआ टकराव। भाकियू के कार्यकर्ताओ द्वारा बेरीकेडिंग हटाने का किया गया प्रयास। पुलिस से हुई जमकर नोकझोंक।पुलिस के रोकने पर किसानों ने तोड़ीं बैरिकेटिंग। नोंकझोक के दौरान कुछ पुलिस कर्मी मामूली घायल। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने से रोकने पर बैरिकेटिंग लगाई गयी। थाना कोतवाली शहर के नुमाइश चौक का मामला。0
0
Report
हल्द्वानी: करणी सेना ने नीतू बिष्ट के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया
Haldwani, Uttarakhand:एंकर : सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरने के लिए धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हल्द्वानी में हिंदूवादी संगठनों और करणी सेना ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि मां काली के स्वरूप को आपत्तिजनक और विकृत तरीके से प्रस्तुत कर एक वीडियो बनाया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इसी मामले को लेकर करणी सेना और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस को तहरीर सौंपते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। क्या है पूरा मामला? करणी सेना की महिला जिला अध्यक्ष योगिता बनोला के नेतृत्व में कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट ने हाल ही में एक रील/वीडियो बनाई, जिसमें मां काली के पवित्र स्वरूप को कथित तौर पर आपत्तिजनक और विकृत तरीके से प्रस्तुत किया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस स्वरूप में वह सार्वजनिक स्थानों पर घूमती नजर आईं, जिससे बच्चों और आम लोगों में भय का माहौल बना। संगठनों का कहना है कि यह महज पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, बल्कि इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदू समाज और करणी सेना लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। बाइट : जोगेंद्र राणा, गौ सेवक एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, करणी सेना बाइट : दीपांशु, जिला अध्यक्ष, करणी सेना0
0
Report
सिरसा में धान खरीद-उठान पर किसान नेता ने सरकार पर सवाल उठाए
Sirsa, Haryana:एंकर रीड जिला सिरसा में धान की खरीद और उठान को लेकर किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिरसा जिला की अनाज मंडियों में धान की खरीद नहीं होने और उठान की व्यवस्था प्रभावित होने से किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय किसान एकता ने नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। भारतीय किसान एकता के प्रदेश अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि धान के सीजन को देखते हुए सरकार की तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं। वोल 1 मीडिया से बातचीत करते हुए किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि प्रदेश की कई मंडियों में धान की खरीद नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं। वहीं, मंडियों में धान का उठान समय पर नहीं होने से जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से किसानों की फसल का हर दाना खरीदने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वोल 2 किसान नेता लखविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सिरसा जिले में धान की खरीद को लेकर खरीद एजेंसियां मनमानी कर रही हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। सरकार द्वारा जारी पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाने के बावजूद अनेक किसान अपनी उपज बेचने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। पोर्टल से जुड़ी समस्याओं और खरीद प्रक्रिया में आ रही बाधाओं के कारण किसानों को समय पर राहत नहीं मिल पा रही है। वोल 3 लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि इस बार सिरसा जिले में किसानों ने बारिश और पानी की किल्लत जैसी परिस्थितियों के बीच बड़ी मुश्किल से धान की फसल की बुआई और कटाई की है। किसानों को उम्मीद थी कि फसल तैयार होने के बाद सरकार की ओर से खरीद की उचित व्यवस्था की जाएगी, लेकिन मंडियों में सामने आ रही समस्याओं ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश की कुछ मंडियों में बारिश के कारण धान की फसल प्रभावित हुई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। वोल 4 किसान नेता ने धान की खरीद को लेकर सरकार द्वारा लगाई जा रही लिमिट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धान के सीजन में किसानों पर इस तरह की सीमाएं लगाना उनके लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम है। जब किसान पहले ही मौसम और खेती से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे समय में खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने की जरूरत है। वोल 5 लखविंद्र सिंह औलख ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे के दौरान भी हरियाणा की मंडियों में धान खरीद की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर खरीदने के दावे किए जा रहे हैं, तो मंडियों में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशान क्यों होना पड़ रहा है। वोल 6 भारतीय किसान एकता ने सरकार से मांग की कि मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाया जाए, खरीद एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखी जाए और धान का उठान जल्द करवाया जाए। साथ ही, पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर किसानों की फसल की खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
नवरात्र पर संभल की सत्यव्रत चौकी में हवन-पूजन, पुलिस-जनता का सामूहिक आहुति
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल हिंसा के बाद देश भर में चर्चा में रही सत्यव्रत पुलिस चौकी से अनोखी तस्वीर सामने आई है। नवरात्र के पावन मौके पर विवादित जामा मस्जिद / हरिहर मंदिर के सामने मंत्र गूंजे, घंटा-घड़ियाल बजे और खाकी ने हवन-पूजन किया। खाकी के हवन पूजन की यह अनोखी तस्वीरें संभल कोतवाली क्षेत्र की सत्यव्रत पुलिस चौकी की हैं। ये वही चौकी है जो संभल हिंसा के बाद विवादित जामा मस्जिद के सामने बनाई गई थी। देश भर में सुर्खियों में रही इस चौकी में जिला कंट्रोल रूम और एटीएस यूनिट भी स्थापित की गई थी, सत्यव्रत पुलिस चौकी को संभल की सबसे बड़ी और हाईटेक चौकी माना जाता है। नवरात्र के मौके पर आज इस चौकी में पुलिस परिवार की ओर से भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। इस दौरान चौकी परिसर में फूल-मालाओं से सजावट की गई थी। हवन-पूजन में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी समेत पुलिस के सभी आला अधिकारी और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने खुद हवन में आहुति दीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नई चौकी में पहली नवरात्रि पर ये आयोजन पुलिस और जनता के बीच आपसी सौहार्द और संभल में सुख शांति के लिए किया गया है।0
0
Report
राजसमंद में डोडा-पोस्ट तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, स्कॉर्पियो और 3 लाख 8 हजार जब्त
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले की दिवेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा-पोस्ट तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, स्कॉर्पियो और 3 लाख 8 हजार रुपये नकद जब्त राजसमंद पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिवेर थाना पुलिस ने डोडा-पोस्ट तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में यह कार्रवाई नणाणा गांव में गश्त के दौरान हुई जिसमें पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त की जा रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने कब्जे में लिया साथ ही वाहन से 3 लाख 8 हजार 900 रुपये की नगद राशि भी जब्त की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की लेकिन दो अन्य संदिग्ध मौके से फरार होने में कामयाब हो गए पुलिस की शुरुआती जांच में वाहन की संदिग्ध स्थिति का खुलासा हुआ है। स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान अंदर से अलग-अलग नंबरों की 3 प्लेटें बरामद की गई इसके अलावा गाड़ी के चेसिस नंबर भी घिसे हुए मिले हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस वाहन का इस्तेमाल लंबे समय से अवैध गतिविधियों और पहचान छुपाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह प्रतिबंधित डोडा-पोस्ट मध्य प्रदेश से खरीदकर लाया जा रहा था0
0
Report
बंदा सिंह बहादुर कम्युनिटी सेंटर के बेसमेंट में पानी, पुनः शुरू की मांग तेज
Hansi, Haryana:नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता करतार सिंह दलाल ने बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर कम्युनिटी सेंटर के बेसमेंट में भूजल भरने से पानी मौजूद रहता है। यह सेंटर कई सालों तक शादी समारोहों, सामाजिक आयोजनों के लिए शहर की पहली पसंद था, पर अब लगभग एक साल से बंद है। बेसमेंट में पानी भरने के कारण पूरी इमारत उपयोग के बाहर हो गई है और स्थायी समाधान न मिलने से शहरवासियों को शिकायतें आ रही हैं। इस सेंटर में दस कमरे, एयर कंडीशनर हॉल, गीजर व पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जुलाई 2022 में इसका उद्घाटन किया गया था। नगर निगम और जिला प्रशासन नेBasement में पानी रोकने के लिए कदम उठाने का भरोसा दिया है ताकि सेंटर को फिर से शुरू किया जा सके और शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके।0
0
Report
Advertisement
अलवर-जयपुर मार्ग पर तेल टैंकर पलटा, लोग बाल्टी-डिब्बे लेकर तेल चुराते दिखे
Alwar, Rajasthan:अलवर-जयपुर मार्ग पर सरसों के तेल से भरा टैंकर पलटा, तेल लूटने के लिए बाल्टी-डिब्बे लेकर उमड़े लोग वीडियो वायरल राजस्थान के अलवर-जयपुर मार्ग पर थानागाजी क्षेत्र के मालूताना स्थित डेहरा मोड़ पर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर अचानक पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से सरसों का तेल सड़क पर फैलने लगा। तेल बहने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाल्टियां, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग सड़क पर फैल रहे तेल को बर्तनों में भरकर अपने घर ले जाते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सरसों के तेल से भरा टैंकर अलवर से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मालूताना के डेहरा मोड़ पर अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक टैंकर पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद उसमें से तेल का रिसाव शुरू हो गया और बड़ी मात्रा में सरसों का तेल सड़क पर फैल गया। टैंकर पलटते ही तेल भरने के लिए उमड़े लोग सड़क पर सरसों का तेल फैलते देख आसपास के लोग बाल्टी, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग टैंकर से बह रहे तेल को बर्तनों में भरते और अपने घर ले जाते दिखाई दिए। घटनास्थल के वीडियो में बड़ी संख्या में लोग तेल भरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। क्रेन की मदद से सीधा कराया टैंकर, जनहानि नहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा कराया गया। थानागازي थाना प्रभारी महावीर सिंह के अनुसार, टैंकर अलवर से जयपुर की ओर जा रहा था। डेहरा मोड़ पर अचानक गाय सामने आने के कारण चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।0
0
Report
आमला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स: टेंडर बिना निर्माण और आवंटन में सवाल
Betul, Madhya Pradesh:एंकर बैतूल जिले की आमला जनपद पंचायत में बन रहा 25 दुकानों का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अब विवादों में घिर गया है। बिना टेंडर के कराए जा रहे 82 लाख के निर्माण से लेकर दुकानों के आवंटन और नीलामी तक पूरे मामले में भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप सीधे आमला जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव पर लग रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जनपद पंचायत परिसर के पास बन रहे इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण में नियमों को ताक पर रखकर काम कराया गया। इतना ही नहीं निर्माण कार्य में जनपद अध्यक्ष से जुड़ी दुकानों के लाखों रुपये के बिल लगाए जाने के भी आरोप हैं। मामला सिर्फ निर्माण तक सीमित नहीं है। दुकानों के आवंटन और नीलामी में भी गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निजी स्वार्थ के लिए दुकानों की संख्या बढ़ाई गई और पूरी प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई। सबसे गंभीर आरोप यह है कि 82 लाख रुपये के इस निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाई गई, बल्कि एक ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाकर काम कराया गया। मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शिकायत करने के बाद उन्हें दबाव में लेने के लिए झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश तक की गई। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि जनपद अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण पद पर हैं, जिसके चलते शिकायतों के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि इन तमाम आरोपों पर जनपद अध्यक्ष गणेश यादव का कहना है कि सभी काम नियमों के दायरे में रहकर किए जा रहे हैं। उनका दावा है कि दुकानों की नीलामी खुली प्रक्रिया के तहत की गई है और निर्माण कार्य जनपथ पंचायत में प्रस्ताव पारित कर कराया जा रहा है। निर्माण में लगाए गए बिलों को लेकर उनका कहना है कि जिन फर्मों से सामग्री खरीदी गई, उन्हीं के बिल लगाए गए हैं। वहीं जिला पंचायत की एसीओ के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद जांच दल गठित किया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल यही है क्या आमला जनपद के इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण और दुकानों के आवंटन में वाकई नियमों की अनदेखी हुई है।फिलहाल निगाहें जांच पर टिकी हैं, क्योंकि जांच रिपोर्ट ही तय करेगी कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे भ्रष्टाचार का खेल था या फिर पूरा मामला सिर्फ आरोपों तक सीमित है।0
0
Report
माकपा का SP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन; राजनीतिक दबाव में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच और वापसी की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:माकपा ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया: राजनीतिक दबाव में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच और वापसी की मांग हनुमानगढ़ में बुधवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर परिषद चुनाव 2026 के बाद राजनीतिक दबाव में आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने टाउन पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर सहित अन्य मामलों की निष्पक्ष जांच और राजनीतिक वजह से दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। माकपा ने एफआईआर में अपने कार्यकर्ता और वरिष्ठ वकील रघुवीर सिंह वर्मा को नामजद किए जाने पर आपत्ति जताई। पार्टी ने कहा कि नागरिकों को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
