209862
उन्नावः लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के विरोध में लेखपाल संघ ने निकाला कैंडल मार्च
Netua Grameen, Uttar Pradesh:बरेली में लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के विरोध में लेखपालों ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के उन्नाव ज़िला अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने आरोपियों पर जल्द कार्यवाही क़र न्याय दिलाने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री के नाम CDO प्रेम प्रकाश मीणा को ज्ञापन सौंपा। आए दिन राजस्व कार्यों के दौरान लेखपालो के साथ हो रही घटनाओं पर भी जल्द कार्यवाही की मांग उठाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायगढ़ के तालगांव बस्ती में हाथी हमला, महिला की मौत
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, रायगढ़ जिले के कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में हाथी का आतंक। आज सुबह करीब 4 बजे हाथी ने बस्ती में घुसकर मचाया उत्पात। जान बचाकर दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से भाग रही महिला पर हाथी ने किया हमला। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, बच्चा सुरक्षित घायल महिला को कापू अस्पताल में कराया गया भर्ती। इलाज के दौरान महिला की मौत। घटना के बाद हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला किया। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद। ग्रामीणों में दहशत का माहौल، धरमजयगढ़ वनमंडल के कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती का मामला। वन विभाग ने जंगल की ओर न जाने की किया है मुनादी।0
0
Report
रायपुर में स्वतंत्रता दिवस: सुरक्षा-ट्रैफिक योजनाओं के साथ शानदार राष्ट्रीय समारोह
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे होगा राज्य स्तरीय समारोह परेड, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय 7 से 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यक्रमों में होगा 'वंदे मातरम्' का गायन जिला और तहसील स्तर के समारोहों के लिए जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश0
0
Report
जौनपुर विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके ने हत्या का आरोप, जांच जारी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लक्षनपुर तरती गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के पास अमरूद के पेड़ से लटका मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है。 मृतका की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी 22 अप्रैल 2023 को सिकरारा थाना क्षेत्र के उगापुर अवरैला निवासी शोभनाथ गौड़ की पुत्री के रूप में अमन से हुई थी। दंपति की एक वर्ष की बेटी शिवानी भी है。 पति अमन का कहना है कि देर रात करीब तीन बजे उसकी नजर घर के बाहर अमरूद के पेड़ पर पड़ी, जहां शांति फंदे से लटकी हुई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए。 वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या करार दिया है। शांति की छोटी बहन सरिता का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। सरिता ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे शांति ने फोन कर अपनी जान का खतरा बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी। इसके कुछ घंटे बाद तड़के उसे फोन कर बहन के घर बुलाया गया। मौके पर पहुंचने पर शांति मृत अवस्था में मिली。 सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी और नेवढ़िया थाना प्रभारी निखिलेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
रोहिणी के EWS एपार्टमेंट: जर्जर इमारतें, डर, संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली के रोहिणी में इमारत गिरने की घटना के बाद भी प्रशासन सबक लेता नजर नहीं आ रहा है। द्वारका सेक्टर-16बी स्थित EWS न्यू आदर्श अपार्टमेंट में रहने वाले सैकड़ों परिवार जर्जर इमारतों के बीच डर के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। करीब 980 फ्लैटों वाली इस सोसायटी में कई फ्लैटों की दीवारों और छतों से प्लास्टर व सीमेंट के बड़े-बड़े हिस्से टूटकर गिर रहे हैं। कई जगह दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवारों और छत से मलबा गिरने की वजह से कई निवासी पहले भी घायल हो चुके हैं। खेलते समय बच्चों को भी चोटें लगी हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि हर दिन इस डर के साथ गुजरता है कि कहीं कोई दीवार या छत का हिस्सा गिरकर किसी की जान न ले ले। बताया जाता है कि यह फ्लैट केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के पुनर्वास के लिए उपलब्ध कराए गए थे। अब वर्षों बाद इन इमारतों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पूरे अपार्टमेंट का तत्काल स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराया जाए, जर्जर भवनों की मरम्मत या पुनर्निर्माण किया जाए और किसी बड़े हादसे से पहले प्रभावी कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो रोहिणी जैसी घटना यहां भी दोहराई जा सकती है।0
0
Report
यमुनोत्री हाईवे बंद, यातायात प्रभावित: स्यानाचट्टी में बड़ा हिस्सा टूटा, बायपास निर्माण जारी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में बारिश का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी में सड़क का बड़ा हिस्सा वासआउट हो गया जिससे यमुनोत्री यात्रा पर ब्रेक लग गया है। साथ ही स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे भवनों पर खतरा मंडराने लगा है, स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग पुरोला पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि समय रहते सिंचाई विभाग ने सुरक्षा के कार्य नहीं किए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी और नगुण में बार-बार बंद हो रहा है। साथ ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्यानाचट्टी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया है, जहां पर बायपास सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में नालूपानी और नगुण के पास पर्याप्त मशीनें रखी गई हैं और कुछ देर के लिए ट्रैफिक बंद हो रहा है। फिर मार्ग को सुचारू किया जा रहा है।0
0
Report
गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): CM Yogi Adityanath Holds Janta Darshan/Visuals0
0
Report
Advertisement
तबादला आदेश के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दिया
Sri Ganganagar, Rajasthan:तबादले पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विद्यालय पर जड़ा ताला रघुनाथपुरा पीईईओ रामकुमार साहू को यथावत रखने की मांग, ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू बीरमाना व रघुनाथपुरा पीईईओ एवं प्रधानाचार्य रामकुमार साहू के स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की तथा तबादला आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई。 आंदोलन में शामिल विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि रामकुमार साहू के नेतृत्व में विद्यालय का शैक्षणिक स्तर बेहतर हुआ है और विद्यालय में अनेक विकास कार्य हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक रामकुमार साहू को पुनः यथावत पदस्थापित नहीं किया जाएगा, तब तक विद्यालय की तालाबंदी और आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा。0
0
Report
पत्नी के सॉरी कहने पर युवक टॉवर से नीचे उतरा, ढाई घंटे का ड्रामा
Jaunpur, Uttar Pradesh:पत्नी से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पत्नी के 'सॉरी' कहते ही उतरा नीचे जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जफराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने करीब ढाई घंटे तक युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। युवक का कहना था कि पहले उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए, तभी वह टावर से नीचे उतरेगा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक की पत्नी को मौके पर बुलाया। पत्नी के पहुंचने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि पत्नी ने युवक से माफी मांगी और साथ चलने का भरोसा दिया। इसके बाद युवक शांत हुआ और स्वेच्छा से टावर से नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लगभग ढाई घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया。0
0
Report
आंगनबाड़ी केंद्र की छत गिरने से बच्चे बाल-बाल बचे, मरम्मत की मांग तेज
Barh, Bihar:बाढ़ प्रखंड में एकडंगा पंचायत के वार्ड नंबर 10 में आंधी-बारिश के बीच एक आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि कंक्रीट का मलबा ठीक उस जगह पर नहीं गिरा, जहां बच्चे बैठे थे। हादसे के दौरान आंगनबाड़ी में मौजूद दर्जनों मासूम बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। खस्ताहाल भवन को देखते हुए आंगनबाड़ी में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बंद कर दी गई है। हादसे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में 30 से 35 छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियां बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। आंगनबाड़ी के कमरे की छत के बीचों-बीच पहले से क्रैक था, जिसके कारण सावधानी बरतते हुए सभी बच्चों को बीच में न बैठाकर दीवार के किनारे बैठाया जाता था। संयोगवश, छत का वह भारी प्लास्टर ठीक उसी खाली पड़े बीच के हिस्से में जाकर गिरा। अगर बच्चे बीच में बैठे होते, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे ने विभागीय लापरवाही की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र का यह भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और इसकी दीवारें व छत कभी भी गिर सकती हैं। उनका कहना है कि जब तक जर्जर भवन की मरम्मत नहीं होती या आंगनबाड़ी केंद्र को कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक वे अपने बच्चों को यहां नहीं भेजेंगे। हादसे के बाद से आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटका है।0
0
Report
Advertisement
पटना में भारी बारिश के कारण मौसम बदला, 12 जिलों में येलो अलर्ट
Patna, Bihar:बिहार में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिससे राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर अभी भी बना हुआ है। मौस्म विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बीच मेघ गर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, अररिया, दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज समेत 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है राजधानी पटना की बात करें तो कल देर रात से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली , हालांकि पैदल चलने वाली यात्रियों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने राजधानी पटना वासियों एक राहत की सांस दी है0
0
Report
तेलंगाना के रंगारेड्डी में छह लोगों की हत्या, आरोपी ने दो जगहों पर किया हमला
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: In a gruesome incident that has shocked Telangana, six people were allegedly murdered in Daivalaguda village of Shabad mandal in Ranga Reddy district in the early hours of Saturday. The accused, Rajkumar, allegedly carried out the killings at two different locations. Investigators said he was enraged after being jailed in connection with a case registered against him under the POCSO Act. The accused allegedly first killed his wife, Saritha, and their two young sons, Parikshit and Rudravansha, before attacking the family of the minor girl who had filed the POCSO case against him. The victims were identified as the 17 year old girl, her mother Lakshmi, and her grandmother Rukkamma. The brutal attack, reportedly carried out using a sharp weapon, has sent shockwaves across the local community. Police have launched a detailed investigation into the motive and sequence of events. Officials said the accused has been taken into custody, while further investigation is underway.0
0
Report
हैदराबाद: Alsaba रेस्टोरेंट बंद, खाद्य सुरक्षा जांच में कई गंभीर उल्लंघन
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: Authorities have ordered the immediate closure of Alsaba Restaurant in Gachibowli after a food safety inspection uncovered multiple serious hygiene and food safety violations. During a routine food safety inspection drive across Cyberabad, the CMC Food Safety team inspected the restaurant and awarded it 69 out of 150 marks (46%) in its hygiene assessment. While inspectors noted that no synthetic food colours were being used and that food handlers were wearing hairnets, several major lapses were identified. According to the inspection report, meat was not stored under proper conditions in the freezer, the wash area had stagnant water, worker washrooms were found to be unhygienic with fly infestation, and utensils were not being sanitised using hot water. Officials also found that Rumali roti was being prepared adjacent to unclean washrooms, where fly movement was observed. The inspection further revealed that the slaughtering area was unhygienic, there were no separate containers for leftover chicken, and the restaurant failed to produce water testing reports and medical fitness certificates of food handlers. Following the inspection, authorities ordered the immediate discontinuation of the restaurant's business operations. Officials said the establishment will remain closed until further orders and will be allowed to reopen only after complying with the provisions of the Food Safety and Standards Act, 2006, and obtaining clearance from the competent authority. Authorities reiterated that food safety is non-negotiable and said inspections across Cyberabad will continue to ensure compliance with hygiene and food safety standards.0
0
Report
Advertisement
महराजगंज साइबर पुलिस ने अश्लील वीडियो लिंक बेचने वाले गिरोह को भंडाफोड़ कर गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में साइबर पुलिस ने नाबालिक बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक व अश्लील सामग्री ऑनलाइन सौदा करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाने की पुलिस व सिंदुरिया पुलिस के सहयोग से टीम ने सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसामरिया गांव में छापेमारी कर चार युवकों को रंगे हाथ पकड़ा है जो टेलीग्राम और एक्स पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो के लिंक बेचता था। पुलिस के गिरफ्त में आए शातिर इंटरनेट के जरिए मासूमो के शोषण की सामग्री को कमाई का जरिया बनाए हुए थे। ग्राहकों को फसाने के लिए यह पहले एक वीडियो का सैंपल लिंक भेजते थे इसके बाद पूरी सामग्री देने के नाम पर ₹499 तक की ऑनलाइन वसूली की जाती थी। खुद को कानून की नजरों से बचाने के लिए इन युवाओं ने फर्जी नाम व फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सिम कार्ड खरीदते थे ताकि पुलिस इन तक ना पहुंच सके। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन एक डेस्कटॉप CPU डाटा केबल के अलावा एक फर्जी आधार कार्ड व 12 आपत्तिजनक फोटो वीडियो के स्क्रीनशॉट भी बरामद किए। सीओ साइबर क्राइम दीपिका वर्मा ने बताया कि इंटरनेट पर संदिग्ध गतिविधियों के लगातार निगरानी की जा रही है। साइबर सेल की मदद से इस नेटवर्क को ट्रैक किया गया जिसके बाद इस धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए बाल शोषण से जुड़ी सामग्री का अवैध कारोबार कर रहे थे। उन्होंने आम जनता से अपील की की ऐसी किसी भी सामग्री को ना तो खुद देखें और ना ही दूसरों से साझा करें। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 43/2026 अंतर्गत धारा 319(2), 336(3), 338, 294, 61(2)ए बीएनएस, धारा 67, 67A, 67B आईटी एक्ट तथा धारा 15 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बेगूं में त्रिनेत्र के तहत 45 किलो 520 ग्राम अफीम जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बेगूं थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ईको कार को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें से 45 किलो 520 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीकर जिले के महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ईको कार भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आईजी उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश और एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में गहन जांच कर रही है。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में 100 किलो 890 ग्राम अफीम डोडाचूरा सहित स्विफ्ट कार जब्त
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो 890 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी एक स्विफ्ट कार जब्त की है। देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार का पीछा किया, जिस पर चालक तेज रफ्तार में वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर तलाशी ली तो उसमें पांच कट्टों में भरा अवैध डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर अज्ञात तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
