icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow21 Jan 2025, 07:45 am

Unnao - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में MBBS की कुर्सी पर बैठकर फर्जी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज

Bagermao Rural, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं पार हो रही है. ओपीडी में स्थित डॉक्टर की कुर्सी, एवम् केबिन में ओपीडी में डॉक्टर के साथ 2 अन्य कुर्सियों पर प्राइवेट फर्जी डॉक्टर बैठकर कर मरीजों का इलाज कर रहे है. यहां तक फर्जी डॉक्टरों द्वारा पर्चे पर बाहर की दवाइयां, अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच लिखकर बाहर से मोटी कमाई कर रहे है. जबकि सीएचसी के अंदर एक्स-रे सहित खून शुगर सीबीसी सहित तमाम कई प्रकार की जांचे अस्पताल में निः शुल्क उपलब्ध है. उसके उपरांत कमीशन खोरी के चलते सरकारी अस्पताल भ्रष्टाचार में लिप्त है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आश्रम स्कूल के प्राचार्य के निलंबन के विरोध में पांच सितारा उपोषण, आत्मदहन की धमकी

Amravati, Maharashtra:टीटंबा शासकीय आश्रम शाळेतील निलंबित अधीक्षकाचे आदिवासी विभागाच्या कार्यालयासमोर कार मध्ये फाईव्ह स्टार उपोषण सुरू; निलंबन मागे घेण्याची मागणी. अँकर :- मेळघाटातील आश्रम शाळेतील विषबाधा प्रकरणात टीटंबा शाळेच्या अधीक्षकाला निलंबित करण्यात आला आहे. या निलंबनाविरोधा अधीक्षकाने चार चाकी गाडीत 29 जुलै पासून फाईव्ह स्टार उपोषण सुरू केले आहे. निलंबर तात्काळ मागे घेण्याची मागणी या अधीक्षकाने केली असून निलंबन मागे न घेतल्यास 1 ऑगस्ट रोजी आत्मदहन करण्याचा इशारा दिला आहे. मी सुट्टीवर असताना मला निलंबित करण्यात आला आहे हा माझ्यावर अन्याय आहे. तसेच वायरल झालेली ऑडिओ क्लिप ही खोटी आहे तसेच अधीक्षकांनी आश्रम शाळेत घातपात केल्याचा आरोप सेंट्रल किचनने केला असून हा आरोप हसण्यासारखा आहे अशी प्रतिक्रिया अधीक्षकांनी दिली आहे याविषयी आश्रम शाळेचे अधीक्षक संदीप गोडे यांच्याशी अधिक बातचीत केली आमचे प्रतिनिधी अनिरुद्ध दवाळे यांनी
0
0
Report

NH-44 ट्रैफिक बंद, उधमपुर–बनिहाल के बीच मरम्मत जारी

Srinagar, Uttarakhand:NH-44 ट्रैफिक के लिए बंद, उधमपुर–बनिहाल के बीच मरम्मत का काम चल रहा है. श्रीनगर, 31 जुलाई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) शुक्रवार को सभी तरह के ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा क्योंकि मरम्मत का काम चल रहा है. ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उधमपुर जिले के जखेनी और रामबन जिले के बनिहाल के गंगरू के बीच काम चल रहा है. यह बंद उधमपुर और रामबन के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की कल जारी की गई एडवाइजरी के बाद किया गया है, जिसमें NHAI को पहाड़ी के किनारे वाले रास्ते को चौड़ा करने और ढीले मलबे को हटाने की इजाजत दी गई थी. आने-जाने वालों को सलाह दी गई है कि जब तक सड़क ट्रैफिक के लिए साफ नहीं हो जाती, तब तक वे NH-44 पर सफर न करें. अधिकारियों ने लोगों से यह भी कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और हाईवे का स्टेटस सिर्फ ऑफिशियल सोर्स, जैसे ट्रैफिक पुलिस ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट्स (TCUs) से ही चेक करें. मरम्मत का काम पूरा होने के बाद आगे के अपडेट जारी किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हरिद्वार के श्यामपुर में हाथी हमले से वन गुर्जर की मौत, पोस्टमार्टम से इनकार

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार की श्यामपुर रेंज में जंगली हाथी के हमले में वन गुर्जर की मौत के बाद नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने धार्मिक परंपराओं का हवाला देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद वन विभाग ने शव परिजनों को सौंप दिया। वन विभाग का कहना है कि वन्यजीव हमले में मिलने वाले सरकारी मुआवजे के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आवश्यक दस्तावेज है। ऐसे में पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण नियमानुसार मुआवजा दिए जाने में कठिनाई आएगी। रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि जिस क्षेत्र में घटना हुई, वहां पहले से हाथियों की आवाजाही रहती है और लगातार गश्त की जा رہی थी। घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी और गश्त को और बढ़ा दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
0
0
Report

ग्रामीणों ने गोकश को पकड़कर पुलिस को सौंपा, मुकदमा दर्ज

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। बेखौफ तस्कर गन्ने के खेत में गोवंश को बंधक बनाकर गोहत्या का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के दुल्हापुर पहाड़ी ग्राम पंचायत से जुड़ा है।ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार देर शाम को कुछ संदिग्ध लोग कर्बला के पास स्थित एक गन्ने के खेत में गोवंश का वध करने के फिराक में इकट्ठा हुए थे। इसकी भनक ग्रामीणों लग गई, जिसके बाद विनय कुमार,ज्ञान प्रकाश, राधेश्याम, श्रीराम सहित सैकड़ों लोगों ने मिलकर उन्हें घेर लिया।सूचना मिलने पर इटियाथोक कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने घटनास्थल से एक बोरी में बंधे हथियार बरामद किए हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।मौके पर पुलिस बल मौजूद है।प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

भदोही का नाम संत रविदास नगर फिर से रखे जाने पर मायावती का आभार

Noida, Uttar Pradesh:भदोही का नाम संत रविदास नगर करने पर मायावती ने राज्य सरकार का आभार जताया जैसाकि मीडिया की ख़बरों से सर्वविदित है कि यूपी की वर्तमान सरकार ने, बी.एस.पी. सरकार द्वारा भदोही को राज्य मुख्यालय का दर्जा देते हुये संत रविदास नगर के नाम से नया ज़िला बनाया था और जिसे समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने अपनी संकीर्ण जातिवादी मानसिकता के तहत् बदल दिया था, इसे अब फिर से संत रविदास नगर ज़िला स्थापित कर दिया है, जिसके लिये पार्टी राज्य सरकार की आभारी है। वास्तव में बी.एस.पी. की यूपी में रही चारों सरकारों में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने व आम जनहित को बेहतर बनाने के मद्देनज़र अनेकों नये ज़िले, तहसील, विकास खण्ड तथा पुलिस ज़ोन व रेंज़ आदि बनाये गये और उनमें से कई ज़िलों के नाम दलित व अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) में समय-समय में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर रखे गये और इसी क्रम में संत रविदास नगर व छत्रपति शाहूजी महाराज नगर व भीम नगर आदि अनेकों नये ज़िले बने, जिनके नाम सपा सरकार ने केवल अपनी जातिवादी सोच, द्वेष व संकीर्ण राजनीति के कारण बदल दिये, जिसको लोग कभी भी भुला नहीं पायेंगे। इतना ही नहीं बल्कि ब्रज क्षेत्र में कासगंज इलाके के समुचित विकास हेतु कासगंज को ज़िला मुख्यालय का दर्जा देते हुये मान्यवर श्री कांशीराम जी के नाम पर नया ज़िला बनाया गया, जिसका भी नाम सपा सरकार ने अपने पीडीए-पिछड़ा दलित व अक़्लियत विरोधी रवैयوں के कारण बदला। ऐसे में यूपी सरकार संत रविदास नगर की तरह ही, मान्यवर श्री कांशीराम जी व अन्य महापुरुषों के नाम पर बनाये गये नये ज़िलों के भी असली नाम बहाल कर दे तो यह उचित होगा और यह कार्य अगर मान्यवर श्री कांशीराम जी की दिनांक 9 अक्टूबर के परिनिर्वाण दिवस से पहले कर दिया जाये या उसी दिन ही कर दिया जाये तो बी.एस.पी. इसके लिये आभारी रहेगी।
0
0
Report

कांवड़ यात्रा में आस्था का सैलाब: मंझनपुर शहर भक्तिमय

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति पूरे शबाब पर है। कौशाम्बी के मंझनपुर मुख्यालय से हजारों शिवभक्तों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। डीजे की धुन, "बोल बम" के जयघोष और भगवा रंग में रंगे श्रद्धालुओं से पूरा शहर शिवमय हो गया। कांवड़ियों के स्वागत के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। वहीं यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंझनपुर मुख्यालय से निकली भव्य कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कंधों पर सजी कांवड़ और हाथों में भगवा ध्वज लिए शिवभक्त "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और जलपान कर स्वागत किया गया। शिवभक्ति में सराबोर कांवड़िए पवित्र जल लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement

पंडरीखार में नदी पार कर पढ़ाई: बच्चों की सुरक्षा पर पुल-स्कूल की मांग तेज

Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग: कबीरधाम के पंडरीखार में जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे। उफनती नदी पार कर शिक्षा हासिल करने को मजबूर मासूम। बारिश में तेज बहाव के बीच रोज स्कूल पहुंचते हैं बच्चे। शिक्षा के लिए हर दिन मौत का रास्ता पार कर रहे छात्र। पंडरीखार में स्कूल नहीं, दूसरे गांव जाने को मजबूर बच्चे। नदी पर पुल नहीं, खतरे के बीच पढ़ाई जारी। ग्रामीणों ने वर्षों से की पुल और स्कूल की मांग। प्रशासन के दावों पर पंडरीखार की तस्वीरें खड़े कर रहीं सवाल। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में हर दिन डर। ग्रामीण बोले—समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हो सकता है बड़ा हादसा। सुरक्षित शिक्षा का अधिकार, लेकिन पंडरीखार में हालात चिंताजनक। ग्रामीणों ने पुल और प्राथमिक विद्यालय की मांग दोहराई।
0
0
Report

आजाद समाज पार्टी ने यूपी 2027 चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की

Noida, Uttar Pradesh:आजाद समाज पार्टी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है। नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आप सभी से अपेक्षा है कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top