icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209801
Mohd AbbasMohd AbbasFollow13 Mar 2025, 09:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर में योगी सरकार 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेगी

Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी आदित्यनाथ जी कानपुर में ₹411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दिनांक: 26 अक्टूबर, 2026 समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे स्थान: नानाराव पार्क, बिठूर, कानपुर बिठूर के वाल्मीकि आश्रम में, जहां रामायण रचना हुई, माता सीता को आश्रय मिला, जहां लव-कुश का जन्म हुआ, वहां वाल्मीकि रामायण के पाठ एवं पूजा के उपरांत कानपुर नगर के बिल्हौर और बिठूर विधान सभा क्षेत्रों की ₹411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम
0
0
Report

पटना बयान के बाद कांग्रेस-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप तेज

Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा पटना में पीएम मोदी को लेकर दिए हुए बयान के बाद से राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप जारी है। झामुमो प्रवक्ता ने कहा, हम उस बयान का समर्थन नहीं करते पर राजनीतिक गिरावट की शुरुआत किसने किया है। दुखद है नहीं होना चाहिए ,पर आप तो सोच समझ कर अपमान करते हैं। पहले अपने आप ka आकलन करिए कांग्रेस ने कहा ,बीजेपी के पास कोई एजेंडा नहीं है, उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। वो दलित समाज से आते हैं। बीजेपी नेताओं ने लगातार सोनिया गांधी को लेकर अप शब्द कहा बाइट ... मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बाइट ...शशिभूषण राय, प्रदेश महासचिव , कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

लोनी में साइकिल वितरण पर सियासी घमासान, विधायक नंदकिशोर गुर्जर का सपा पर पलटवार

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow17m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी स्थित गढ़ी कटैया गांव में एक हजार साइकिलों के वितरण कार्यक्रम को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के नेता अनुज प्रधान का कार्यक्रम प्रशासनिक अनुमति नहीं होने के चलते आयोजित नहीं हो सका, जिसके बाद भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया के बाद यह मामला और तूल पकड़ गया। सपा ने इसे बेटियों के सम्मान से जोड़ते हुए कार्यक्रम रोके जाने पर सवाल उठाए, जबकि अनुज प्रधान ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। वहीं, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा की आपसी गुटबाजी और आचार संहिता के चलते साइकिल वितरण कार्यक्रम नहीं हो पाया। विधायक ने अनुज प्रधान को लेकर भावुक अंदाज में कहा कि वह उनका बच्चा और बेटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुज प्रधान ने उनकी माता को भी गाली दी, लेकिन इसके बावजूद वह उसे अपना बच्चा मानते हैं, क्योंकि वह पार्टी के आदेशों पर चल रहा है। अब साइकिल वितरण का यह मामला लोनी में राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। सवाल है कि कार्यक्रम रुकने की वजह प्रशासनिक नियम थे या इसके पीछे राजनीतिक खींचतान भी थी?
0
0
Report
Advertisement

जालौन में विधवा महिला के मकान निर्माण में वर्दी का रौब झाड़ते होमगार्ड ने कारीगर के साथ की मारपीट,

AdityaAdityaFollow20m ago
Noida, Uttar Pradesh:विधवा महिला के मकान निर्माण में वर्दी का रौब झाड़ते होमगार्ड ने कारीगर के साथ की मारपीट मदारीपुर जालौन विधवा महिला ने मजदूरी करके थोड़ा रुपए इकट्ठा किया और कारीगर को बुलाकर पड़ोस वाली दीवाल बनवाना चालू किया। लेकिन कहते हैं ना कि गरीब का कोई नहीं होता। तभी पड़ोस में एक होमगार्ड रहते हैं जिन्होंने वर्दी का रौब झाड़ते हुए विधवा महिला वा उनके परिवार वालों को काम बंद करने की धमकी दी जब कारीगर ने कार्य करना बंद नहीं किया तो वर्दी के रौब में अपनी पत्नी व परिवार वालों के साथ कारीगर को घसीटते हुए जबरन थाने ले जाने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी जिसका आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया फिलहाल मामला थाने पहुंचा है अब देखने वाला विषय होगा की होमगार्ड साहब पर क्या कार्रवाई होती है क्या गरीब विधवा महिला को न्याय मिलेगा। फिलहाल विधवा महिला राम बेटी पत्नी स्वर्गीय रामबाबू निवासी मदारीपुर ने कुठोंद थाने में अपने साथ व कारीगर अखिलेश के साथ हुई घटना का शिकायती पत्र दिया है जिसमें उन्होंने होमगार्ड राजकुमार पुत्र मोतीलाल, विमलेश देवी पत्नी राजकुमार, व उनके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर दीवाल बनाने व दरवाजा न लगाने तथा कारीगर को पीटने की शिकायत दर्ज की है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है
0
0
Report

झारखंड में HEALTH मंत्री के बयान से बीजेपी-झामुमो के बीच तल्खी बढ़ी

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी,कार्यसमिति की बैठक में झारखंड में पार्टी के सत्ता वापसी को लेकर मंथन होता रहा तो वहीं विरोधियों के निशाने पर भारतीय जनता पार्टी है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा, अब झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के हेल्थ नहीं सुधर सकता,इसके लिए मेंटल हॉस्पिटल जाना होगा।स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान ने सियासी तल्खी बढ़ा दिया है। बीजेपी अपनी मजबूती के लिए रणनीति बना रही है तो वहीं विरोधी बीजेपी के गुटबाजी पर तंज कर रहे हैं।झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आ जाएं या कोई, अब झारखंड में भाजपा के हेल्थ में सुधार नहीं होने वाला है। इसके लिए बीजेपी को मेंटल हॉस्पिटल जाना होगा।बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्रीझामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, नितिन नबीन ने कहा गढ़ था, जब से झारखंड की राजनीति में आए हैं हेमंत सोरेन हैं, बीजेपी के लिए झारखंड सपना हो गया है। अगले 20 वर्ष तक यहां बीजेपी की कोई संभावना नहीं।नितिन नबीन बाकीपुर चुनाव हार कर आए हैं, उन्हें टास्क दिया गया है,इस लिए ज्यादा उनको बोलना है। ऐसा कोई वजह नहीं कि जनता उनके साथ जाएगी। एक भी उनकी उपलब्धि नहीं ,राज्य के पैसे रोके गए हैं।।एमएमडीआर कानून लाया गया है, हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया इस लिए जाएगी उनके साथ क्या।बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमोवहीं बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा हमें ग्रास रूट लेबल पर सारी चीजों पर अब गंभीरता से विचार करते हुए, आम नागरिकों का राज्य में बैड गवर्नेंस को लेकर जो आक्रोश हैं ,हम गुड गवर्नेंस का संकल्प लेते हुए जनता के साथ संवाद करके जनता की बातों को ,हम सतही तौर पर काम कर इस राज्य के भविष्य को संवारने का काम करेगें।बाकी लोगो ने इस राज्य में सिर्फ राजनीति किया है बीजेपी ने ,राज्य निर्माण से लेकर आम नागरिकों के भविष्य को बेहतर भविष्य बनाने का काम करेगें।बाइट ...अर्जुन मुंडा, नेता बीजेपीबाइट ...दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी
0
0
Report

दलोट में बीजेपी मंत्री हेमंत मीणा का प्रवास, संगठन में जोश और चुनावी आह्वान

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के दलोट मंडल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा का प्रवास कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर पंचायत राज चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, महामंत्री आशीष जैन, नरेंद्र गिरी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, मंडल प्रभारी मनीष कोठारी सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रियता से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने पंचायत राज चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव में भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने पर जोर दिया.
0
0
Report
Advertisement

STF ने नक्सली डाक्टर समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की योजना रोकी

Patna, Bihar:बिहार एसटीएफ ने कुख्यात अपराधकर्मी और पूर्व नक्सली दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी वैशाली और समस्तीपुर में लूट, डकैती और हत्या की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके अलावा, गिरोह के सदस्य गोवा में एक स्वर्ण आभूषण की दुकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में भी जुटे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर, चंदन कुमार सिंह, मोहम्मद तलिब, मोहम्मद रहमतुल्ला उर्फ साहेब और राहुल कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी वैशाली और समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान इनके पास से दो पिस्टल, 20 कारतूस, तीन मैगजीन, चार मोबाइल फोन और 32,400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। कई लूट और डकैती की घटनाओं में संलिप्तता पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने समस्तीपुर के ताजपुर और वैशाली जिले के महुआ एवं रानीपोखर में गृह डकैती की घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी दी। वहीं, वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा डाकघर में भी डकैती का प्रयास किया गया था। इन मामलों की जांच के दौरान गिरोह के सदस्यों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिली। दो लोगों की हत्या की भी योजना जांच में सामने आया है कि गिरोह का कथित सरगना दीपक उर्फ डॉक्टर समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या की योजना बना रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरोह गोवा में आभूषण की दुकान को निशाना बनाने के लिए जरूरी इंतजाम भी कर चुका था। कई आपराधिक मामले दर्ज दीपक उर्फ डॉक्टर के खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। वहीं, चंदन कुमार सिंह समेत अन्य गिरफ्तार आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। इस मामले में समस्तीपुर मुफ्फसिल थाने में कांड संख्या 478/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्य और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में आगे की जांच कर रही है。
0
0
Report

जालौन में डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी सहित व्यवस्थाओं को परखा

AdityaAdityaFollow36m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग - डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी सहित व्यवस्थाओं को परखा जनपद के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई PET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, दोनों पालियों में 7,068 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा* एंकर - प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने जनपद के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, श्री गांधी इंटर कॉलेज उरई तथा छत्रसाल इंटर कॉलेज जालौन सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध शौचालय, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। जनपद में PET-2026 के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 4,992 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3,522 उपस्थित रहे, जबकि 1,470 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 4,992 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3,546 ने परीक्षा दी और 1,446 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 7,068 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी एवं परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक सतर्कता और निर्धारित व्यवस्थाओं के बीच जनपद में PET-2026 के प्रथम दिवस की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
0
0
Report
Advertisement

शराब पार्टी में फौजी भाइयों में हुआ विवाद,बडे भाई ने खाट के पाए से पीटपीट कर भाई को उतारा मौत के घाट

SSSaurabh SharmaFollow42m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में बड़े भाई ने पीट पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी गुलावठी थाना पुलिस ने मृतक रिटायर्ड फौजी रविंद्र सिरोही के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया और हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी भाई हरेंद्र सिरोही को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया। SSP दिनेश कुमार सिंह ने आरोपी से पूछताछ के बाद बताया कि शराब पीने के दौरान दोनों भाइयों में विवाद हुआ और खाट के पाए से पीट पीटकर बड़े भाई ने छोटे भाई को हत्या कर दी। दोनों भाई सेना से सेवानिवृत्त फौजी है। बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमपुर बनबोइ का है मामला।
0
0
Report

भाजपा के नेता एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की पोल खोलेंगे

Chandigarh, Chandigarh:लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान में भाजपा मैदान में उतरेगी बीजेपी पत्रकार वार्ताओं के माध्यम से तथ्यों के आधार पर खोलेगी कांग्रेस की पोल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता आज से करेंगी पत्रकार वार्ताओं की श्रृंखला का आगाज रोहतक में प्रेस कांफ्रेंस करेगीं डॉ अर्चना गुप्ता 26 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक प्रदेश भर में होगा प्रेस कांफ्रेंस का होगा आयोजन भाजपा ने तमाम नेताओ की जिम्मेदारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए लगाई हैं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रोहतक के बाद सिरसा में भी करेंगी प्रेस कांफ्रेंस इसी तरह तमाम मंत्री और पूर्व मंत्री लगातार अलग-अलग जगह प्रेस कांग्रेस करेंगे अंबाला और पंचकूला में उद्योग मंत्री विपुल गोयल पीसी करेंगे भिवानी और नूंह में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चरखी दादरी, हांसी और सोनीपत में शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा की होगी पीसी फरीदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस फतेहाबाद और महेन्द्रगढ़ में लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा की पीसी होगी गुरुग्राम और पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस हिसार और जींद में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की पीसी झज्जर में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल करेंगी पीसी कैथल और कुरुक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की पीसी करनाल में राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पानीपत में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे रेवाड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश दलाल करेंगे पीसी यमुनानगर में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
0
0
Report

LJP (R) नेता अधिवक्ता सुशील कुमार बिहार में वैश्य समाज के उभरते नेता, बर्थडे पर नेताओं का महाजुटान

Tripurari SharanTripurari SharanFollow48m ago
Lauhdiah, Dumra, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीतामढ़ी निवासी अधिवक्ता सुशील कुमार के जन्मदिन समारोह में सत्ताधारी दल और विपक्ष के तमाम बड़े राज्य स्तरीय नेताओं का महाजुटान देखने को मिला। अधिवक्ता सुशील कुमार वैश्य समाज के उभरते युवा नेता हैं पटना में आयोजित इनके बर्थडे सेलिब्रेशन में लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का अपनी माता जी के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर सुशील कुमार के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं दूसरी ओर, बिहार के कद्दावर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने भी अधिवक्ता सुशील कुमार को जन्मदिन की विशेष बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार सरकार के माननीय विधि मंत्री श्री संजय सिंह ‘टाइगर’ गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, विधायक डॉ. चंद्रप्रकाश , राजू तिवारी, श्रीमती बेबी कुमारी, VIP के संस्थापक मुकेश सहनी समेत कई गणमान्य लोगों ने सेलिब्रेशन में शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top