Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bastar494001

बस्तर में बसों में सुरक्षा मानक लापरवाह, आग लगने के मामले बढ़े

AAANOOP AWASTHI
Mar 19, 2026 14:36:11
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से हर रोज 150 से अधिक यात्री बसें संचालित होती है, लेकिन अधिकतर यात्री बसों में परिवहन नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा, जिसके वजह से कभी भी हादसे के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने की व्यवस्था नजर नहीं आ रही , यात्री बसों में फायर सेफ्टी उपकरण नदारद है, साथ ही बस के चालक परिचालकों को फायर सेफ्टी उपकरण के उपयोग की जानकारी भी नहीं है, हाल ही में बस्तर जिले में चार पहिया और दुपहिया वाहनों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है, गर्मी के मौसम में वाहनों में आग लगने की घटनाएं आम रहती है बावजूद संबंधित सम्बंधित विभाग सुरक्षा मानकों का पालन कराने में लापरवाही बरत रहा है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaj Kishore
Mar 19, 2026 15:46:00
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव में 65 वर्षीय सुनैना देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब वह अपनी दुकान नहीं खोली। स्थानीय लोगों ने दुकान में झांककर देखा तो सुनैना देवी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थीं। इसके बाद घटना की सूचना उनके परिवार और हलसी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं घटना से आक्रोश लोगों ने लखीसराय-सिकंदरा मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में कैंदी गांव निवासी बालक राम के पुत्र गोरे को रात करीब दो बजे दुकान में जाते और घटना के बाद निकलते हुए देखा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है。
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 19, 2026 15:45:44
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Mar 19, 2026 15:45:30
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : श्यामपुर में अवैध शराब पर छापा, तीन होटल संचालक गिरफ्तार एंकर : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन होटल संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की गई है。 वी.ओ : आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में ऋषिकेश आबकारी टीम और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध होटल व रेस्टोरेंटों की सघन तलाशी ली। इस दौरान फूड प्लाजा रेस्टोरेंट, चटकारा रेस्टोरेंट और आरब रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब की बिक्री होते हुए पाई गई। छापेमारी के दौरान टीम ने 50 पव्वे और 17 अधिये अंग्रेजी शराब के साथ 47 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद की। मौके से तीनों संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अजय छेत्री निवासी रायवाला, कृष्ण सिंह निवासी गढ़ी श्यामपुर और परमिंदर अंगरिया निवासी गुमानीवाला शामिल हैं। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 19, 2026 15:45:15
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा लालदास बाड़ा से होकर गुजरने वाली पांवधोई नदी में मछलियों के मरने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नदी के पानी में जहरीले पदार्थ के कारण लाखों मछलियों की मौत हो गई, जिससे आसपास के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही प्रदूषण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नदी के पानी के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मछलियों की मौत किस कारण से हुई और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासी प्रवीण वर्मा ने बताया कि नवरात्रि के पहले ही दिन इस तरह मछलियों का मरना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने जानबूझकर नदी में जहरीला केमिकल या अन्य हानिकारक पदार्थ डाला है, जिसके चलते इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें बड़ी संख्या में मछलियां मरी थीं। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सहायक संजय जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पानी के नमूने लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बना हुआ है।
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 15:41:54
Seorai, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ कामाख्या धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र के पहले दिन माँ के शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से आए भक्तों ने भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गहमर नरवा गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए जुटने लगी। स्नान के बाद भक्तों का मंदिर की ओर आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम मंगला आरती तक लगातार जारी रहा। मंदिर परिसर में “जय माँ कामाख्या” के गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन करते नजर आए। कड़ी धूप के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। आसपास के जिलों के अलावा बिहार राज्य से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ के दरबार में पहुंचे और अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन के अनुसार नवरात्र के पहले दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहाँ पहुंचकर माँ का आशीर्वाद ले रहे हैं और नवरात्रि के दौरान यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। गहमर कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते नजर आए। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नवरात्रि के पहले दिन का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक रहा, जहाँ पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। आने वाले दिनों में भी इसी तरह भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।
135
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 19, 2026 15:37:01
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर सूर्यनगरी जोधपुर में नवरात्र के प्रथम दिन भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा अध्यक्ष मोनिका प्रजापत की देखरेख में गीता भवन में एक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। बारिश के बावजूद हजारों श्याम भक्त भीगते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्याम भक्ति में लीन नजर आए। इस अवसर पर सैकड़ों मूर्तियों की एक साथ प्राण प्रतिष्ठा कर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत और श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने बताया कि, संस्थान द्वारा इससे पहले 100 मंदिरों में 100 श्याम बाबा की मूर्तियां स्थापित की जा चुकी हैं, वहीं इस बार 500 भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा के साथ 500 मूर्तियां प्रदान की गईं। श्याम भक्त नाचते गाते श्याम बाबा को अपने घर पर ले गये और अपने अपने घरों में स्थापित किया। कार्यक्रम में विनीत माथुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एम एल गर्ग और घनश्याम सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। संत सोमेश्वर गिरी महाराज, अचलानन्द गिरी महाराज और मदन दास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में बीएसएफ के जॉज बैंड ने श्याम भक्ति के मधुर तराने प्रस्तुत किए। श्री गीता प्रचार मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद गोयल और सचिव राजेश लोढा की मौजूदगी में आयोजित इस ऐतिहासिक और अपनी तरह के पहले आयोजन में शास्त्री मोहित भाई दाधीच और उनकी टीम ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ संगीतमय भजनों के साथ संपन्न करवाया। अंत में भक्तगण नाचते-गाते श्याम बाबा की मूर्तियों को अपने घरों के लिए विदा करते नजर आए, और पूरा शहर श्याममय रंग में रंगा दिखाई दिया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश विनीत माथुर ने अपने संबोधन में समाज में धार्मिक एकता और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। सीमा सुरक्षा बल के महा निरीक्षक एम एल गर्ग और एनसीबी जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए नव वर्ष के अवसर पर श्याम बाबा की भक्ति को समर्पित इतने बड़े आयोजन की सराहना की और श्याम भक्ति पर प्रकाश डाला जबकि सोनी ने नशा मुक्ति विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्याम भक्तों को किसी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए और यदि उनके जानकारी में कोई नशीले पदार्थों से जुड़ा गैरकानूनी काम करता है तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सूचित जरूर करना चाहिए। महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज ने जहां श्याम भक्ति के प्रभाव और भक्ति के बारे में खुलकर जानकारी दी
52
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Mar 19, 2026 15:36:26
Noida, Uttar Pradesh:
71
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 19, 2026 15:36:07
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव गिरीश महाजन बाईट्स पॉइंटर गिरीश महाजन ऑन विरोधक नववर्ष शुभेच्छा विरोधकांना जास्त सापडत नाहीये. कुठल्या रस्त्याने आपल्या मंजिल पर्यंत पोहोचायचं तो रस्ता त्यांना सापडत नाहीये. एकमेकांच्या पक्षात तसेच स्वतःच्या पक्षांमध्ये हे यांची काही ताळमळ नाहीये.. विरोधातले सर्व पक्ष हे भरकटलेल्या जहाजासारखे भरकटलेले आहेत शरद पवारांचे राष्ट्रवादी असेल काँग्रेस असेल शिवसेना ठाकरे असेल तसेच मनसे यांचे काय परिस्थिती आहे आज महाराष्ट्र मध्ये.. लोक यांच्या मागे उभे राहायला तयार नाहीत यांच्यामागे आता कुठलाही जनाधार राहिलेला नाही.. या सर्व विरोधकांना आमच्या शुभेच्छा आहेत... रिकामी बडबड करण्यापेक्षा जनतेमध्ये जाऊन त्यांनी काम करावं.. जनतेमध्ये जाऊन काम केले तर तुम्हाला चार मतं मिळतील , चार लोक निवडून येतील नाहीतर आजची परिस्थिती आहे त्यापेक्षा वाईट परिस्थिती यांची पुढच्या काळात होईल या शब्दात मंत्री गिरीश महाजन यांनी विरोधकांवर टीका करत त्यांना अनुक्या शब्दात गुढीपाडव्याच्या शुभेच्छा दिल्या आहेत.. गिरीश महाजन ऑन ठाकरे गटातील अनेक लोक महायुतीत प्रवेश करण्याच्या तयारीत त्यांच्याकडचे अनेक लोक आमच्याकडे यायला तयार आहेत त्यांच्याकडे चे लोकप्रतिनिधी देखील आमच्याकडे यायला तयार आहे. त्यांच्याकडे कोणीही राहायला तयार नाहीत. कारण तिकडे सर्वांना अंधकार दिसतो आहे. मी आज नाव सांगत नाही मुहूर्त सांगत नाही. मात्र तिकडचे अनेक लोक इकडे यायला तयार आहेत.. नेते पण भरकटलेले आहे , भविष्यामध्ये त्यांच्या पक्षाची भूमिका आहेत, हे त्यांना समजत नाहीये त्यामुळे आता त्यामुळे सर्व लोक हे विरोधी पक्षाला कंटाळलेले आहेत.. गिरीश महाजन ऑन भोंदू बाबा यांच्यासोबत संबंध असलेल्या राजकीय नेत्यांवर कारवाईची मागणी त्यांच्यावर कारवाई का? अनेक अनेक साधू महाराज साधु महाराज जेलमध्ये आहेत त्यांच्या मागे अनेक लोक होते आता त्यांना देखील खरात हा ढोंगी माणूस होता.. त्याच्याबाबत मी देखील पोलिसांची पोलीस आयुक्तांशी चर्चा केली होती.. अनेक गोष्टी ऐकायला येत आहेत. मला एक दोन गोष्टी काय आल्या होत्या बघितल्या होत्या.. त्याबद्दल मी पोलिसांकडे तक्रार देखील केली होती.. त्याला ताब्यात घेतला पाहिजे असे देखील मी म्हटलं होतं. मात्र आज योग्य वेळ आली. त्यांना ताब्यात घेतलेला आहे आणि त्यांच्या अनेक लीला या समोर येत आहेत.. अनेक महिला भगिनींसोबत त्यांनी जो दुराचार केला आहे.. त्याची शिक्षा त्यांना नक्की मिळेल आणि मोठी मिळेल. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वतः या प्रकरणांमध्ये बारकाईने लक्ष घालत आहेत.. त्याच्यावर कडक कारवाई होईल.. Ashok kharat याच्याबद्दल स्वतः सहा महिन्यांपूर्वी पोलिसांकडे तक्रार करण्याबाबतच्या तसेच त्याला ताब्यात घ्या अशा पद्धतीचा सूचना केल्याचा खुलासा खुद्द मंत्री गिरीश महाजन यांनी केला आहे. गिरीश महाजन ऑन व्यावसायिक गॅस सिलेंडर व्यावसायिक सिलेंडर बंद असल्यामुळे अनेक उद्योग व्यवसाय संकटात आहेत मात्र लवकरच यावर मार्ग निघेल मात्र केंद्रशासन याबाबत खूप प्रयत्न करत आहे आज जगभरात परिस्थिती काय आहे गॅस सिलेंडरची टंचाई हे फक्त देशात नसून सरकारच्या नकारात्मक धोरणामुळे हे झालेलं नाही सरकार याबाबत पूर्ण प्रयत्न करत आणखी लोकांना ग्यास सिलिंडर साठी लाईन लावत आहेत विरोधकांनी सिलेंडर बाबत आंदोलन करून अफवा पसरून त्यामुळे लोक घाबरले होते मोठ्या प्रमाणात साठवणूक झाल्याने सिलेंडरचा तुटवडा निर्माण झाला आहे लवकरच यातून प्रश्न सुटेल गिरीश महाजन ऑन राज ठाकरे सभा ठाकरेंना एकत्र येऊ द्या किंवा स्वतंत्र सभा घेऊ द्या मात्र लोक त्यांच्या मागे नाही ठाकरे हे संधी साधू आहेत हे लोकांना माहिती आहे वेळ आली की फक्त हे मराठी मराठी करतात किंवा मुंबई गुजरात मध्ये गेली असं बडबडतात मात्र लोकांचा आता त्यांच्यावर विश्वास राहिलेला नाही त्यांनी आता काहीही केलं तर त्याचा आता उपयोग नाही त्यांनी आता काहीही केलं तर लोकांना कळून चुकला आहे की हे ढोंगी बाबा आहेत.. बाईट _गिरीश महाजन मंत्री..
128
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 19, 2026 15:35:49
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खनन एवं राजस्व टीम पर हमला और गाड़ियों को छुड़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। खनन अधिकारी द्वारा बुखारा मोड़ के पास निरीक्षण के दौरान 15-20 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन करते मिले। टीम को देखकर चालक फरार हो गए, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। बभिया गांव के पास कुछ लोगों ने सरकारी वाहन पर पत्थरबाजी कर कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। पूछताछ में चालक ने कृपाल सिंह व महेश के नेतृत्व में गिरोह द्वारा रात में अवैध खनन किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद संयुक्त टीम ने दोबारा छापा मारा, जिसमें 10-15 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन में लिप्त मिले। टीम ने दो वाहनों को पकड़ा, लेकिन माफिया कृपाल सिंह अपने साथियों के साथ एक ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हो गया। करीब 5 किमी पीछा कर एक अन्य ट्रैक्टर पकड़ा गया। इस दौरान टीम के साथ धक्का-मुक्की में एक कर्मचारी घायल हुआ। साथ ही दो लोडर भी जब्त किए गए। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
147
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 19, 2026 15:35:34
231
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 19, 2026 15:35:20
Jaipur, Rajasthan: Anchor-जयपुर शहर में नए संकल्पों और उत्साह के साथ हिंदू नववर्ष नवसंवत्सर 2083 का भव्य स्वागत किया गया। नव संवत्सर के अवसर पर शहरभर में विविध धार्मिक आयोजन हुए और मंदिरों में शंख, घंटा, घड़ियाल व झांझ-मंजीरों की मंगल ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने नववर्ष की कामना की। प्रमुख धार्मिक स्थल गोविंद देव जी मंदिर में विशेष आयोजन हुए। गज पूजन के साथ नव संवत्सर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक कर नवीन लाल जामा पोशाक धारण कराई गई और ऋतु पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। नए पंचांग का विधिवत पूजन कर भगवान को सुनाया गया। सजे-धजे गजराज का पूजन कर तिलक लगाया गया और लड्डू प्रसाद अर्पित कर आरती उतारी गई। मंदिर परिसर को ध्वज-पताकाओं से सजाया गया। वहीं रामचंद्रजी मंदिर चांदपोल में नगाड़ों की गूंज के साथ नव संवत्सर का स्वागत किया गया। सुबह मंगला आरती के बाद ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया गया और बैंड वादन के साथ नववर्ष का पंचांग सुनाया गया। इसी क्रम में सरस निकुंज में राधा सरस बिहारीजी की श्रृंगार सेवा की गई, जिसके बाद आचार्य पादुका पूजन संपन्न हुआ। पूरे शहर में नव संवत्सर के अवसर पर भक्ति, परंपरा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने नए वर्ष के लिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
137
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 19, 2026 15:35:06
Churu, Rajasthan:बीदासर। पुलिस थाने में सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आगामी त्योहारों को लेकर हुई बैठक,_anchor बताये जाने जैसी बातें हटाई गईं। ऐंकर:- बीदासर पुलिस थाना परिसर में डीएसपी नेमीचंद चौधरी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें हिंदू नववर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम ईद उल फित्र की नमाज, गणगौर की सवारी, रामनवमी शोभायात्रा को लेकर आयोजित होने वाले आयोजनों को लेकर जानकारी ली गई। बैठक में शहर काजी हाफिज शरीफ ने बताया कि शहर की बड़ी और छोटी ईदगाह में ईद उल फित्र की नमाज सामुहिक अदा की जाएगी। साथ ही कस्बे की कई मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 26 मार्च को हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी जिसकी तैयारी शुरू की गई है। उपस्थित लोगों ने दो दिवसीय गणगौर मेले व हिंदू नववर्ष पर आयोजित होने वाली कार्यक्रम, रामनवमी शोभा यात्रा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में प्रशासन की माकूल व्यवस्था करने को लेकर सभी ने अपने-अपने विचार रखें। डीएसपी चौधरी ने आपसी सौहार्द के बीच त्योहार मनाने व शांति व्यवस्था में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। बाईट- नेमीचंद चौधरी, डीएसपी बीदासर
57
comment0
Report
Mar 19, 2026 15:34:59
Chandausi, Uttar Pradesh:चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव गुमथल में नवरात्रि के प्रथम दिन बृहस्पतिवार सुबह 6:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक मां दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के नजदीक स्थित माता रानी के प्राचीन एवं भव्य मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। मंदिर में पिछले दो दिनों से साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का कार्य चल रहा था, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है
210
comment0
Report
Advertisement
Back to top