icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
209801
Mohd AbbasMohd AbbasFollow14 Jun 2025, 06:00 pm

उन्नाव में भूमाफिया का कब्जा, भूमिधर की जमीन पर अवैध निर्माण, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी जारी

Unnao, Uttar Pradesh:

ख़बर उन्नाव से है जहां गदनखेड़ा बाईपास स्थित महेन्द्रा एजेंसी के पास भूमि संख्या 3829 पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। यह जमीन नगरपालिका परिषद उन्नाव के अंतर्गत आती है। जमीन के मालिक ने प्रशासन और पुलिस से मदद मांगी है। बता दे कि कानपुर के प्रमोद कुमार पाण्डेय और प्रेमशंकर मिश्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। जमीन मालिक के विरोध के बावजूद आरोपियों ने नींव खोदना शुरू कर दिया और निर्माण सामग्री भी जमा कर ली। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

0
0
Report
Pinewz
209801
Mohd AbbasMohd AbbasFollow31 May 2025, 04:26 am

UP News - करोवन गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, वर्षों बाद फिर शुरू हुआ सालाना उर्स

Unnao, Uttar Pradesh:

करोवन गांव के युवाओं ने गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की एक शानदार मिसाल पेश की है। गांव में एक ओर जहां पारंपरिक रामलीला का आयोजन होता रहा है, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय का सालाना उर्स भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता था। हालांकि कोरोना महामारी के दौरान ये दोनों आयोजन बंद कर दिए गए थे। बाद में रामलीला का आयोजन तो पुनः शुरू हो गया, लेकिन उर्स का आयोजन कई वर्षों से ठप पड़ा था। इस साल गांव के लोगों की उम्मीदों को नई उड़ान मिली जब युवाओं की पहल पर उर्स का आयोजन एक बार फिर शुरू किया गया। यह कदम आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top