209859
Unnao - 2500 करोड़ की लागत से बना चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नया AI-सपोर्टेड कैंपस
Amretha, Uttar Pradesh:उन्नाव, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 2500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक AI-सपोर्टेड कैंपसकी स्थापना की है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज के पास स्थित इस नए कैंपस में देशभर के छात्रों को फ्यूचर रेडी और जॉब रेडी बनाने का दावा किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, स्लीपर बस पलटी; 50 से ज्यादा यात्री घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव के पास तेज रफ्तार एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक बच्चे समेत 25 से अधिक घायलों का जिला अस्पताल और विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से पीलीभीत के पूरनपुर जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सहंश्रा नदी में अचानक पानी आने से बाइक सवार बहे।
Saharanpur, Uttar Pradesh:बेहट/ सहारनपुर शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी भागों में भारी बारिश बारिश के कारण उफनाई बरसाती नदियां बरसाती नदियों में अचानक आया पानी का तेज बहाव सहंश्रा नदी में अचानक पानी आने से बाइक सवार बहे पानी की तेज धार में बही दो बाईकें बाइक सवार महिला सहित दो लोग बहे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दिखाया साहस का परिचय ग्रामीणों ने महिला व दोनों लोगों को सकुशल बचाया ग्रामीणों ने बाईकें भी नदी से बाहर निकाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल तहसील बेहट इलाके के जैतपुर के पास से गुजर रही सहंश्रा नदी की घटना0
0
Report
तेल के दाम घटे, पर महंगाई घटाने में सरकार पर लोग सवाल उठा रहे हैं
New Delhi, Delhi:अरविंद केजरीवाल इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमत की 115 डॉलर पर बैरल से गिरकर 70 डॉलर/बैरल हमारे देश में मई 102 कर दी थी वो e 20 की। कच्चे तेल की कीमत कम हुई है तो ये देश में भी कम होना चाहिए हमारी कैलकुलेशन के हिसाब से 82 रुपए लीटर होना चाहिए और अगर इसे e 20 कर दिया जाए तो ये 70 रुपए होना चाहिए इसी तरह डीजल भी कम होना चाहिए। अगर ये कम होगा तो महंगाई कम हो जाएगी सरकार कह सकती है नुकसान की भरपाई कर रहे हैं। जब जब कच्चे तेल की कीमत कम थी इन्होंने प्राइस कम नहीं किए युद्ध के दौरान के जो नुकसान हुआ तो क्या बम्पर प्रॉफिट जो हुआ उससे सेट ऑफ नहीं कर सकते अभी हम लोगों से जो 102 चार्ज किए जा रहे हैं उसे कम करें दिल्ली में जलभराव पर अरविंद केजरीवाल मिंटो ब्रिज को हमने आते ही पहले ही दो साल के अंदर साल्व कर लिया था, उसको दिखा रहे है पूरी दिल्ली का जलभराव नहीं दिख रही है, पूरी दिल्ली डूबी हुई है, कूड़ा है सड़के टूट गई है। इन्होंने एक साल में दिल्ली का वो हाल कर दिया जो दिल्ली के लोगो में देखा नहीं था।0
0
Report
Advertisement
महादेव ऐप घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 चार्जशीट दाखिल
Noida, Uttar Pradesh:महादेव ऐप घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 चार्जशीट दाखिल...सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ भी नए सबूत पेश....\n\nCBI ने महादेव ऐप से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 चार्जशीट दाखिल की हैं।\n\nपहले मामले में CBI ने आशीम दास, रोहित गुलाटी, विकास छापरिया, अनिल धमानी, विशाल आहूजा और धीरज आहूजा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इन सभी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act, 1988) के अलावा धोखाधड़ी (Cheating), जालसाजी (Forgery) और आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) के आरोप लगाए गए हैं। इसी मामले में CBI ने महादेव ऐप के मुख्य सरगनाओं Saurabh Chandrakar और Ravi Uppal समेत पहले से आरोपित अन्य लोगों के खिलाफ अतिरिक्त सबूत भी अदालत में पेश किए हैं।\n\nदूसरे महादेव ऐप मामले में CBI ने 5 अलग--अलग चार्जशीट दाखिल की हैं, जिनमें 66 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े कई पैनल ऑपरेटर शामिल हैं। इन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनयम के तहत आरोप लगाए गए हैं।\n\nCBI के अनुसार, महादेव ऐप देश के सबसे बड़े अवैध ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट्स में से एक है, जिसे भारत के बाहर से संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोगों को इस नेटवर्क से जोड़ा गया। अवैध सट्टेबाजी से कमाई गई रकम को फर्जी (म्यूल) बैंक खातों के जरिए घुमाकर विदेश भेजा जाता था। जांच एजेंसी का यह भी दावा है कि इस अवैध कमाई का एक हिस्सा सरकारी अधिकारियों को संरक्षण राशि (Protection Money) के रूप में दिया गया।\n\nCBI ने बताया कि महादेव ऐप के प्रमोटर और उनके कई सहयोगी कुछ वर्ष पहले पश्चिम एशियाई देशों में फरार हो गए थे और वहीं से इस नेटवर्क का संचालन जारी रखे हुए हैं।\n\nएजेंसी ने यह भी कहा कि चार मुख्य आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) पहले ही जारी किए जा चुके हैं और उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी (Fugitive Economic Offender) घोषित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।\n\nCBI का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क, इसके राजनीतिक और नौकरशाही संरक्षण की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और भी चार्जशीट दाखिल होगी।0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन के ग्रामीणों ने ग्राम सेवा शिविर बहिष्कार कर धरना शुरू किया
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन झीझारडी के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं पर ग्रामीण सेवा शिविर का किया बहिष्कार झीझारडी के ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के निजात के लिए आज ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार किया एवं ग्राम पंचायत में अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए. ग्राम वासियों ने बताया की ग्राम पंचायत द्वारा उनको आवासीय पट्टे दिए नहीं दिए गए ना पीने के पानी की व्यवस्था हो पाई, जिन गांवों में बिजली पहुंच चुकी वहां ग्रामीणों से तीन तीन हजार रुपए विद्युत कनेक्शन के लिए गए फिर भी कृषि कुओं के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं दिए गए. बार-बार प्रशासन से आश्वासन मिल रहे लेकिन समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इस पर मारवाड़ जंक्शन तहसीलदार शिवजी राम बावरी द्वारा ग्रामीणों से समझाइस के प्रयास भी किए गए फिर भी ग्रामवासी नहीं माने और अपने धरने पर बैठे रहे और मांग पर अड़े रहे।0
0
Report
सादुलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; पंचायत-नगरपालिका चुनाव की तैयारी तेज
Churu, Rajasthan:सादुलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजस्थान कांग्रेस सहप्रभारी चिरंजीव राव ने भाजपा पर निशाना. संगठनात्मक बैठक में पंचायत व नगरपालिका चुनाव की रणनीति पर मंथन. पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने विकास कार्यों और यमुना डेम कार्यालय का मुद्दा उठाया. मोहता वाटिका में ब्लॉक स्तरीय संगठनात्मक बैठक एवं संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आगामी पंचायत और नगरपालिका चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. राव ने कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और पूनिया व तत्कालीन सरकार की सराहना की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से और मजबूती का आह्वान किया और कहा कि तैयारी अब से शुरू करनी होगी. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावों में पार्टी को मजबूत करना होगा ताकि क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्य गति पाए. उन्होंने भाजपा की आंतरिक गुटबाज़ी पर सवाल उठाए और डेम कार्यालय संबंधी मुद्दों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि डेम राजगढ़ में बन रहा है, लेकिन कार्यालय भी यहीं स्थापित होना चाहिए ताकि किसानों को परेशानी न हो. स्वीकृत 220 केवी जीएसएस के शुरू होने से किसानों को बिजली आपूर्ति में राहत मिलेगी और लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बने जिला अस्पताल की नई इमारत लगभग पूरी हो चुकी है ताकि इलाज के लिए लोगों को बाहर न जाना पड़े. कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमला कस्वा, इंद्रसिंह पूनिया, करतार टांडी, देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया, सीताराम प्रजापत, पूर्व सरपंच संजीव पूनिया, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित गागड़वास, पूर्व चेयरमैन जगदीश बेरासरिया सहित कई पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली ट्रैफिक ने मॉनसून से पहले 169 जलभराव बिंदुओं पर तैनाती बढ़ाने की योजना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | एडिशनल CP ट्रैफिक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा, "दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मॉनसून सत्र से पहले पिछले वर्षों को देखते हुए जिन क्षेत्रों में जलभराव होते थे उनके आधार पर ऐसे 169 जलभराव बिंदुओं की पहचान की है। इस संबंध में हमने स्विंग एजेंसियों के साथ मुलाकात भी की है। इन जगहों पर हमारा बल तैनात रहेगा। इसके अलावा हमने स्थायी पंपों को लगाने की व्यवस्था की है। कुछ जगहों पर मोबाइल(पोर्टेबल) पंपों की भी व्यवस्था की गई है... डायवर्जन करने की तैयारी की है जिससे जनता को असुविधा ना हो। हमने हमारे स्टाफ को रेन कोट या बूट्स उपलब्ध करवाए हैं, जिससे वे मॉनसून में भी अपना काम आसानी से कर सकें." उन्होंने आगे कहा, "जो हमारे चिह्नित बिंदु हैं, वहां हमने अलग से स्टाफ की तैनाती की है। हमारे आपदा राहत वैन भी सक्रिय हैं। स्टाफ अलर्ट मोड पर है, हम उन्हें लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं। जहां भी आपात समस्या आ रही है, उसका जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास हमारा रहेगा।"0
0
Report
आगरा पुलिस ने 60 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार; 50 करोड़ से की ठगी का पर्दाफाश
Agra, Uttar Pradesh:आगरा बिग ब्रेकिंग. आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई मथुरा के बाद आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे अभियान चला पुलिस ने 60 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार अलग अलग केसों से जुड़े मामलों में 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा गिरफ्तारियों के बाद 16 मुकदमे अबतक दर्ज जिले के तीनों जोन में चला था विशेष अभियान मेट्रिमोनियल, गेमिंग, फर्जी बिजनिस वेबसाइट, ATM फ्रॉड जैसे मामलों से करते थे ठगी पुलिस पूछताछ में खुलासा 13 राज्यों में कर चुके हैं यही साइबरफ्रॉड ठगी सभी आगरा के रहने वाले है गिरफ्तार साइबर फ्रॉड आरोपी साइबर क्राइम, काउंटर इंटेलिजेंस, सर्विलांस, कई थानों की टीमें रही शामिल0
0
Report
बारिश खतरे के बीच प्रशासन ने अलर्ट जारी किया; नदी किनारे रहने वालों को सतर्क किया गया
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- अनाउंसमेंट के जरिए अलर्ट...! एंकर :--- भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है... नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को पुलिस अनाउंसमेंट के जरिए अलर्ट करती नजर आ रही है... मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है... ऐसे मे सभी थाना क्षेत्र की पुलिस अलर्ट मोड पर आ चुकी है...लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है... सहसपुर थाना पुलिस ने भी नदी किनारे झुग्गी-झोपड़ी लगाकर रहने वाले लोगों को तुरंत नदियों का किनारा खाली करने का निर्देश दिया है... अनाउंसमेंट के जरिए लगातार लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वो बरसाती नदियों से दूरी बनाकर रखें... PTOC0
0
Report
Advertisement
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ शिकार केस पर बड़ा एक्शन, तीन अधिकारी निलंबित
Vijayapura, Karnataka:इंद्रावती टाइगर रिजर्व का बड़ा एक्शन बाघ शिकार मामले में पासेवाड़ा रेंजर कमल कश्यप डिप्टी रेंजर नरहरी बघेल और बीट गॉर्ड विश्वनाथ मांझी बाघ शिकार प्रकरण में लापरवाही पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व की बड़ी कार्रवाई। उपनिदेशक इंद्रावती टाईगर रिजर्व संदीप बलगा ने संबंधित रेंजर, डिप्टी रेंजर और बिट गॉर्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी।0
0
Report
जयपुर- बूंदी हाईवे पर चित्तौड़ रोड पुलिया के पास भीषण हादसा, पांच वाहन भिड़े, कई घायल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर-बूंदी हाईवे पर चित्तौड़ रोड पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार ट्रेलरों समेत कुल पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में चार व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें बूंदी के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है ट्रेलरों की भिड़ंत के बीच एक ट्रैक्टर भी चपेट में आ गया, जिससे वह पलट गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
कम बारिश के कारण मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में कम बारिश और सूखे की आशंका पर जल संसाधन विभाग अलर्ट बांधों में पानी बचाने के निर्देश मध्यप्रदेश में कम बारिश की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड पर प्रमुख अभियंता ने सभी मुख्य अभियंताओं और बांध प्रभारियों को निर्देश जारी किए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के Monsoon 2026 Forecast Bulletin के आधार पर आदेश सभी जलाशयों का संचालन वैज्ञानिक तरीके से करने और Dam Operation Optimization के सिद्धांत अपनाने के निर्देश Short Range Forecast और Nowcast के आधार पर बांधों के संचालन का फैसला लेने को कहा गया जलाशयों में उपलब्ध पानी का अधिकतम संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश पेयजल, सिंचाई और अन्य आवश्यक उपयोगों के लिए पानी का संतुलित प्रबंधन करने पर जोर संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए भविष्य की जल आवश्यकताओं का आकलन करने के निर्देश सभी बांधों की निरंतर मॉनिटरिंग और समीक्षा करने तथा अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्क रखने के आदेश0
0
Report
Advertisement
जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर 3.6 टन डोडा पकड़ा, 5 करोड़ कीमत, दो पंजाबियों गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:खड़े ट्रेलर से 5 करोड़ की कीमत का डोडा जब्त,पुलिस ने 2 तस्कर किए गिरफ्तार, गिरफ़्तार आरोपी निर्मल सिंह व सुखदेव सिंह है पंजाब निवासी, जौ की बोरियों की आड़ में कर रहे थे मादक पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने ट्रेलर व डोडा से भरे 181 कट्टे किए जब्त, प्रागपुरा थाना पुलिस की है कार्रवाई। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का 3.6 टन अवैध डोडा बरामद किया गया है। पुलिस ने जौ की बोरियों की आड़ में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 181 कट्टों में भरा डोडा जब्त कर पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी निर्मल सिंह व सुखदेव सिंह है पंजाब के फाल्जिका इलाके के रहने वाले है। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रागपुरा थाना पुलिस और साइबर सेल को मिली सूचना के आधार पर जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रेलर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जौ के कट्टों के नीचे छिपाकर रखे गए 181 कट्टों में भरा 3.6 टन अवैध डोडा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। पुलिस ने मौके से ट्रेलर व उसमें भरा अवैध डोडा जब्त किया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।0
0
Report
9 अगस्त के कारसेवा के लिए साधु-संतों से बाइट, सहयोग देंगे या नहीं?
Noida, Uttar Pradesh:आज 9 जुलाई है...और 9 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कारसेवा का ऐलान साधु-संतों ने किया है, 30 दिन बचे हैं । इसमें काशी और अयोध्या के साधु-संतों की बाइट करवा दें कि क्या 9 अगस्त को कारसेवा में सहयोग देंगे । साजिद रशीदी और लखनऊ के दो मौलाना की बाइट करवा दें मथुरा में साधु-संतों के कारसेवा की0
0
Report
मानसून ने हल्द्वानी की सड़कों को तालाब बना दिया, राहत कब?
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, लेकिन हल्द्वानी में यही बारिश लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। शहर की कई सड़कें सीवर और अन्य निर्माण कार्यों के चलते महीनों से खुदी हुई हैं। लगातार बारिश के कारण ये सड़कें अब पानी से लबालब भर गई हैं और गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है और लोगों को सड़कें किसी तालाब जैसी नजर आने लगी हैं। इसी समस्या को लेकर अब स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। ये तस्वीरें हल्द्वानी के वार्ड नंबर-58 की हैं, जहां सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। लेकिन समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण बारिश का पूरा पानी सड़क पर भर गया और सड़क तालाब में बदल गई। पानी भरने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज़ क्षेत्र के पार्षद मनोज जोशी स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर भरे पानी में ही बैठ गए और कार्यदायी संस्था UUSDA के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सीवरेज का कार्य पूरा कर लिया गया होता तो आज लोगों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं नगर निगम के मेयर का कहना है कि जिन सड़कों पर फिलहाल निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है, वहां गड्ढों को अस्थायी रूप से रेता और बजरी से भरा जा रहा है ताकि लोगों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। मेयर गजराज सिंह बिष्ट का दावा है कि शहर की करीब 70 प्रतिशत सड़कें ठीक कर दी गई हैं और बाकी कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। हालांकिे सवाल यही है कि मानसून के बीच लोगों को राहत कब मिलेगी। जब तक निर्माण कार्य पूरे नहीं होते, तब तक बारिश के साथ शहर की बदहाल सड़कें आम जनता की मुश्किलें बढ़ाती रहेंगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग लोगों को कब तक इस समस्या से निजात दिला पाते हैं।0
0
Report
Advertisement
