Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209801

उन्नाव में बस हादसा: 8 घायल, 27 यात्री अयोध्या दर्शन को जा रहे थे

GPGYANENDRA PRATAP
Mar 25, 2026 09:20:07
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव उन्नाव में बस हादसे का शिकार, 8 सवारी घायल। अनियंत्रित बस पीछे से ट्रक में टकराई। चालक की झपकी आने से हुआ हादसा। बस में 27 यात्री थे सवार, अयोध्या दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु। सभी घायल महाराष्ट्र के अमरावती के हैं रहने वाले। हसनगंज कोतवाली के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 281 पर हुआ हादसा। बाइट - घायल
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 25, 2026 10:30:48
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सस्ती रेट पर किताबें, यूनीफॉर्म और स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिये 25 मार्च से 03 अप्रैल तक पुस्तक मेला यानी बुक फेयर लगने जा रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यह बुक फेयर जिला प्रशासन की ओर से मेला ग्राउंड स्थित शिल्प बाजार में लगाया जा रहा है। बीते साल भी पुस्तक मेले को लेकर पुस्तक विक्रेताओं, अभिभावकों और बच्चों में उत्साह देखने को मिला था। पुस्तक मेले में सीबीएसई, आईएसई और एमपी बोर्ड के सभी निजी स्कूलों के सलेब्स के तहत किताबे, यूनीफॉर्म उपलब्ध रहेंगी। जिला प्रशासन की ओर से बच्चों और उनके अभिभावकों के हित को ध्यान में रखकर पब्लिशर्स और डीलर्स को कहा गया है कि निर्धारित सलेब्स के तहत ही किताबो के सेट बच्चों और उनके अभिभावकों को उपलब्ध कराएं,खास बात यह भी है कि पुस्तक मेला मे किताबें, स्टेशनरी और ड्रेस खरीदने वाले अभिभावकों को विशष छूट भी दी जायेगी। पुस्तक मेला लगने से अनाधिकृत पुस्तकें बेचने की प्रवृत्ति पर भी प्रभावी रोक लगेगी। वहीं कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्पष्ट किया कि पुस्तक मेला अवधि के दौरान बाजार में किसी भी पुस्तक की दुकान से स्कूली पुस्तकें, स्टेशनरी नहीं बेची जा सकेंगीं।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 25, 2026 10:30:23
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनरों ने वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पेंशन वैधता अधिनियम 2025 का विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। पेंशनरों का कहना है कि इस अधिनियम से पुराने पेंशनर्स को नुकसान होगा और वे वेतन आयोग की सिफारिशों के लाभ से वंचित हो सकते हैं। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के आह्वान पर 25 मार्च को काला दिवस मनाकर विरोध दर्ज कराया गया।
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:29:14
Fursatganj, Uttar Pradesh:सामूहिक रूप से किया गया ।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरपुर राकेश कुमार सचान का स्वागत बैंड बाजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक कक्षा के एक बालक तथा एक बालिका जो पूरे शैक्षणिक सत्र में सर्वाधिक उपस्थित रहे उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।साथ ही इको क्लब व रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी बच्चों को वितरित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सचान , ए आर पी राजकुमार व सुमित पांडेय, जिला एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक , समस्त शिक्षक संकुल व न्यायपंचात के समस्त प्रधानाध्या
183
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:29:05
Deoria, Uttar Pradesh:Anchor-देवरिया जिले के सदर भाजपा विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि लाल टोपी और समाजवादी पार्टी की हकीकत जनता समझ चुकी है क्योंकि लाल टोपी वाले लोग अपराध और अत्याचार के अलावा भ्रष्टाचार में सम्मिलित रहते हैं।उत्तर प्रदेश में जब सपा का कोई नेता निकलता था तो लोग दहशत महसूस करते थे समाजवादी पार्टी के लिए 2047 तक कोई उम्मीद और कोई रास्ता नहीं है।वही धुरंधर फिल्म 2 को पर बीजेपी एमएलए ने कहा है कि यह फिल्म बहुत ही अच्छी है देश भक्ति है साथ ही तथ्य परक पर घटनाओं पर आधारित है और इस फिल्म से बहुत सारा सच सामने आया है और बहुत सारा सच अभी और सामने आने वाला है...क्योंकि एक दौर ऐसा भी था जब यूपी के माफिया LMG मशीन गन खरीदते थे और यूपी एक माफिया जाली नोटो के कारोबार में भी सम्मिलित हुआ करते थे। Byte-डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी...BJP MLA
58
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:27:47
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित सैटलाइट बस अड्डे पर नगर निगम की लापरवाही एक बड़ी घटना का कारण बन गई। यहां खुले नाले में एक युवक गिर गया, जिसका कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। बीती देर रात से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।बताया जा रहा है कि सैटलाइट बस अड्डे के पास से गुजरने वाले नगर निगम के नाले का कुछ हिस्सा खुला हुआ था। देर रात करीब 9:30 बजे एक युवक नाले के पास बैठा था, तभी अचानक वह संतुलन बिगड़ने से गहरे नाले में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते नाले में समा गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को नाले में गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही नगर आयुक्त संजीव मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।नगर निगम की ओर से तीन जेसीबी मशीनों सहित अन्य संसाधनों को लगाकर नाले की सफाई कर युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, युवक की पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं।फिलहाल पुलिस और नगर निगम की टीमों की पहली प्राथमिकता नाले में गिरे युवक को ढूंढना है, जबकि इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
209
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:26:41
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 स्थित हॉस्पिटल गेट के सामने अंश अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं पैथोलॉजी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पंचायत प्रतिनिधि सतीश मधेशिया, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडे, विवेक पटेल व अजय गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेंटर के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और जांच व दवाइयों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद
142
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:24:59
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:यही से भेजूंगा जेल एजेंसी हो जाएगी बंद,इतनी लंबी बुकिंग और अभी तक डिलेवरी नहीं किया, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी,जनता लाइन में लगी है आपको समझ में नहीं आ रहा है।यह बाते गौरीबाजार थानेदार डॉ महेंद्र कुमार ने गैस एजेंसी संचालक से उस समय कहा जब गौरीबाजार आदर्श भारत गैस एजेंसी के संचालक पर जनता आरोप पर आरोप लगा रही थी और वे सबको झुठला रहे थे,तब थानेदार ने उनको कड़े शब्दों में नसीहत दे डाली। थानेदार गैस सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित जनता को समझा रहे थे ,एजेंसी संचालक पर उपभोक्ता बुकिंग के बाद भी समय पर गैस न देने और उनके बुकिंग के गैस का कालाबाजारी करने का आरोप लगा रहे थे।पर संचालक सबको झुठला दे रहे थे।
67
comment0
Report
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 25, 2026 10:24:03
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।उतरौला मार्ग स्थित धनौली ग्राम के पास बुधवार की सुबह सवारी से भरी टैंपो और इनोवा कार में ओवर टेक करने के दौरान आमने सामने से जबर दस्त टक्कर हो गई।टैंपो में सवार 14 लोग घायल हो गए।पिता पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के लिए सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी निवासी 35 वर्षीय टैंपो चालक बबलू पुत्र मुरलीधर ने बताया कि वह टैंपो गोंडा रेलवे स्टेशन से उतरौला तक चलाता है।बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन गोंडा से सवारी बैठा कर उतरौला जा रहा था।तभी जाते समय धनौली के पास तेज रफ़्तार से आ रही इनोवा कार से टक्कर हो गई। टैम्पो में सवार बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के पेहर गांव के 35 वर्षीय विश्राम व पत्नी 30 वर्षीय अनीता तीन वर्षीय पुत्र अभय जीत 3 वर्षीय सम्राट पुत्र उजागर 9 वर्षीय विकास पुत्र राधेश्याम 25 वर्षीय राम कुमार पुत्र द्वारिका 30 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र राम अभिलाख23 वर्षीय पवन कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद 30 वर्षीय सुमन पत्नी राधेश्याम सहित एक ही परिवार के 9लोग घायल हो गए। बलराम पुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के गिलौली निवासी 30 वर्षीय ननका पत्नी फकीरे65 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी राम प्रसाद परस पुर थाना क्षेत्र के परस पुर निवासी राकेश कुमार पुत्र राम लौटन और सिद्धार्थ नगर जिले भवानी गंज चखनिया निवासी राजवंती पत्नी लालता प्रसाद घायल हो गई। घायल अवस्था में अनीता ने बताया कि उस के परिवार के 9 लोग बुधवार की सुबह देहरा दून से गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतरे और घर जाने के लिए यही से टैंपो में बैठे थे। विश्वरम और उस का 3 वर्षीय पुत्र अभिजीत, तीन वर्षीय सम्राट पुत्र उजागर की हालत चिकित्सक ने गम्भीर बनी हुई है।
197
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 25, 2026 10:22:06
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के उम्मेद अस्पताल परिसर में नर्सिंग कर्मचारियों ने आवासीय क्वार्टर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के पीछे बने क्वार्टर, जो नर्सिंग कर्मचारी कंचन भाटी के नाम आवंटित है, उस पर लंबे समय से एक केयरटेकर केके यादव द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। नर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि संबंधित क्वार्टर का वास्तविक आवंटन कंचन भाटी के नाम है, लेकिन वहां कोई अन्य व्यक्ति रह रहा है, जो अधिकृत नहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी कई बार अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे अन्य कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें उनके अधिकार के अनुसार आवास नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर क्वार्टर खाली कराने और वास्तविक आवंटित कर्मचारी को सुपुर्द करने की मांग की। वहीं, अस्पताल प्रशासन से बातचीत के बाद कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि मामले की जांच कर शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से किसी क्वार्टर पर कब्जा किए हुए पाया जाता है, तो उसे हटाया जाएगा और आवंटित कर्मचारी को उसका अधिकार दिलाया जाएगा। नर्सिंग कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी आंदोलन तेज करेंगे।
214
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 25, 2026 10:21:45
Churu, Rajasthan:चूरू जिले में जी राजस्थान की खबर का बड़ा असर हुआ। फर्जी नंबर से रूट में दौड़ रही निजी बस पर कार्रवाई हुई, कबाड़ में खड़ी बस के नंबर से दौड़ रही थी एक निजी बस, खबर चलने के बाद डीटीओ विभाग हरकत में आया और दोनों बसों को जब्त कर लिया गया। एक ही नंबर की दो बसों के बारे में शिकायत सामने आई। सुजानगढ़ डीटीओ बजरंग खीचड़ ने एरिया इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए थे। परिवहन निरीक्षक कन्हैया लाल यादव राजलदेसर पहुंचे और कबाड़ में खड़ी बस के चेचिस/बॉडी के हिस्से अलग-अलग होने की जानकारी दी, जिसे क्रेन से राजलदेसर पुलिस थाने लाया गया। दोनों बसों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। परिवहन निरीक्षक ने बताया कि डीटीओ विभाग एफएसएल रिपोर्ट तैयार कर सही स्थिति की पुष्टि करेगा; कबाड़ में खड़ी बस के नंबर पर स्केच के कारण दिखाई नहीं दे रहा है। एक ही नंबर की दोनों बसें निजी संचालक की दबंगई और प्रशासन को चुनौती देना साबित हो रहा है; पहले भी चूरू और सादुलपुर में इसी तरह की घटनाओं के बावजूद कार्रवाई की गई थी।
200
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 25, 2026 10:21:35
164
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:21:23
Gulaothi, Uttar Pradesh:जब समाज का 'नैतिक प्रहरी' ही भक्षक बन जाए, तो समझ लीजिए कि कलयुग ने अपनी जड़ें गहरी जमा ली हैं। गुलावठी के एक मदरसे में जिस 'कारी' साहब के कंधों पर बच्चों को संस्कार और तालीम देने की जिम्मेदारी थी, वही जनाब अपनी हसरतों के लिए कानून को ठेंगा दिखा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास करने के बाद, ये हजरत दो महीने तक पुलिस की आँखों में धूल झोंकते रहे। शायद वे यह भूल गए थे कि 'पाप के घड़े कभी न कभी तो फूटते ही हैं। अजीब विडंबना है कि जहाँ मां-बाप अपने बच्चों को सुरक्षित भविष्य की आस में भेजते हैं, वहाँ उन्हें 'पास्को एक्ट' जैसे डरावने शब्दों से रूबरू होना पड़ता है। दो महीने की यह 'लुका-छिपी' दरअसल अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक जीता-जागता उदाहरण है। गुरु और शिष्य का पवित्र रिश्ता अब केवल कागजों और किताबी बातों तक सीमित रह गया है, क्योंकि हकीकत तो पुलिस के उन कागजों में दर्ज है जहाँ आरोपी अल्ताफ का नाम 'फरार' की सूची में था। आखिरकार, गुलावठी पुलिस की दबिश ने गुरुजी की इस 'आध्यात्मिक फरारी' पर ब्रेक लगा ही दिया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि अब शिक्षक महोदय के पास सलाखों के पीछे बैठकर आत्मचिंतन करने के लिए काफी समय होगा। यह गिरफ्तारी केवल एक अपराधी की पकड़ नहीं, बल्कि उन सभी छद्म भेषधारी गुरुओं के लिए चेतावनी है, जो ज्ञान की आड़ में अपराध का धंधा चलाते हैं। समाज के लिए यह सोचने का वक्त है कि बच्चों की सुरक्षा केवल घर की चारदीवारी तक ही क्यों सिमटती जा रही हैं ?
127
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 25, 2026 10:21:20
Jaipur, Rajasthan:बांसवाडा के माही बांध पर पर्यटन के आयाम स्थापित होंगे,government उदयपुर संभागीय आयुक्त को अध्यक्ष बनाया जयपुर- माही बांध क्षेत्र में अब पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बडा फैसला लिया है. ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलेंड्स’ बांसवाड़ा में माही के टापुओं को संवारने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम उठा रही है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. आखिरकार कैस माही बांध पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा माही क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान- वागड़ अंचल में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने और बिजली उत्पादन में अहम योगदान निभाने वाला माही बांध अब पर्यटन के नई आयाम भी स्थापित करेगा. बांध भराव क्षेत्र में स्थित अनुपम प्राकृतिक धरोहर ‘हण्ड्रेड आइलेंड्स’ और आसपास की भूमि पर पर्यटन विकास हो सकेगा. इसके लिए राज्य सरकार ने क्षेत्र को पर्यटन पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है. प्रशासनिक सुधार विभाग ने उच्चस्तरीय समिति गठन किया गया है. यह समिति बांध क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करेगी. इसके जरिए नियंत्रित और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन गतिविधियां विकसित की जा सकेंगी. इससे जल संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का कहना है कि माही बांध का विकास संतुलित, पर्यावरण-अनुकूल और राजस्व संवर्धन से हो सकेगा. आने वाले समय में एक ऐसा मॉडल विकसित होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और जल संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकेगी. यह प्रयास माही क्षेत्र को नई पहचान देने के साथ अंचल के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा उच्चस्तरीय समिति में संभागीय आयुक्त उदयपुर अध्यक्ष- राज्य सरकार की गठित समिति में उदयपुर संभागीय आयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है. इनके साथ बांसवाड़ा जिला कलेक्टर, जल संसाधन बांसवाड़ा मुख्य अभियंता, उपवन संरक्षक बांसवाड़ा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी वृत्त बांसवाड़ा के अधीक्षण अभियंता, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांसवाड़ा के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक नगर नियोजक बांसवाड़ा, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक को सदस्य बनाया गया है. समिति में निर्माण वृत्त माही परियोजना के अधीक्षण अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है. जल संसाधन विभाग को समिति का प्रशासनिक विभाग बनाया गया है. समिति माही बांध के जल भराव क्षेत्र, आइलैंड्स और आसपास की सरकारी और निजी भूमि के भूमि-उपयोग निर्धारण, डिमार्केशन, लीज या आवंटन, वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन गतिविधियों के संचालन के लिए नियम, दिशा निर्देश तैयार करेगी. पानी के सदुपयोग को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार के प्रदूषण नहीं होने और पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेगी. माही बैक वाटर में फैले टापू, चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों से घिरा यह इलाका पहले ही पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलेंड्स’ के रूप में पहचान बना चुके इस क्षेत्र में वाटर एक्टिविटीज, नेचर-बेस्ड टूरिज्म, व्यू-पॉइंट और अन्य आकर्षण विकसित किए जा सकेंगे. राज्य सरकार के इस सुनियोजित प्रयास से यह क्षेत्र न केवल राजस्थान बल्कि देश के प्रमुख इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा.
119
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 25, 2026 10:21:10
Jaipur, Rajasthan:जी मीडिया का बड़ा खुलासा- बेरोजगारी भत्ते में फर्जीवाड़ा, CDPO-डॉक्टर-प्रिंसीपल के नाम से फर्जी सील लगाकर बांटे इंटर्नशिप लेटर आशीष चौहान, एक्सक्लूसिव जयपुर- मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के जरिए राजस्थान के युवाओं को संबल बनाया जा रहा है. जिसमें इंटर्नशिप के जरिए बेरोजगारों को भत्ता दिया जा रहा है. लेकिन जी मीडिया आज ऐसा खुलासा करने जा रहा है, जिससे बेरोजगारी भत्ते की पूरी पोल खुलेगी. बेरोजगारी भत्ते के नाम से कैसे फर्जीवाड़ा किया जा रहा है राजस्थान में बेरोजगार युवाओं को संबल बनाने के लिए हर महीने बेरोजगार भत्ता दिया जाता है. लेकिन इसके लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से हर महीने इंटर्नशिप प्रमाण पत्र लेना जरूरी है. प्रदेश के अलवर जिले में फर्जी प्रमाण पत्रों का जाल बिछा है. अलवर में फर्जी इंटर्नशिप लेटर जारी किए गए है. जब जी मीडिया ने इंटर्नशिप प्रमाण पत्र की पड़ताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इंटर्नशिप उपस्थिति प्रमाण पत्रों पर सरकारी अधिकारियों के नाम से फर्जी सील लगाई गई. फर्जी साइन कर फर्जी प्रमाण पत्र दिए गए. इतना ही नहीं इन फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए महीनों से घर बैठे बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है. हर महीने में पुरुषों को 4 हजार रूपए और महिलाओं को 4500 रूपए बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है. अधिकतम 2 साल तक बेरोजगारों को भत्ता दिया जा सकता है. इस हिसाब से हर साल बेरोजगारी भत्ते के नाम से लाखों रूपए के सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है. घर बैठे बगैर इंटर्निशप के बेरोजगारों को भत्ते देने का खेल किया जा रहा है. केस 1-पटवारी के दफ्तर की फर्जी सीज अलवर के रैणी तहसील में रहने वाले कृष्णा कुमार प्रजापत का पटवारी भूडा के नाम से इंटर्नशिप लेटर जारी हुआ. यह अनुभव प्रमाण पत्र जनवरी का जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि पटवारी दफ्तर में उपस्थित होकर कार्य अनुभव सीखने के लिए लगातार इंटर्नशिप की जा रही है. यह प्रमाण पत्र बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए मान्य है. लेकिन जब पटवारी भोलाराम से पूछा तो मालूम चला कि कृष्णा कुमार प्रजापत के नाम से किसी युवा को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया. केस 2- डॉक्टर की फर्जी सील, घर बैठे हुई इंटर्नशिप अलवर के रैणी तहसील में ही विजय पाल सैनी के नाम से राजकीय स्वास्थ्य केंद्र भूडा का इंटर्नशिप उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी हुआ. ये लेटर फरवरी के एक्सपीरियंस के लिए 7 मार्च को जारी किया. इसमें एक महीने की इंटर्नशिप करने का दावा किया गया. लेकिन जब सीएचओ से बात की उन्होंने कहा कि ये प्रमाण पत्र हमारे दफ्तर से जारी ही नहीं हुआ. ये सील और साइन पूरी तरह से फर्जी है. विजय पाल सैनी नाम का कोई व्यक्ति हमारे दफ्तर से इंटर्नशिप नहीं कर रहा. केस 3-मूल निवास में फोटो एक नाम अलग अलग- मूल निवास में फोटो एक और नाम अलग अलग. यानी एक ही फोटो से दो मूल निवास प्रमाण पत्र बनाए गए. अलवर के रहने वाली कौशल्या राजपूत और पिकल कंवर के मूल निवास में एक ही फोटो लगा रखी है. सबसे खास बात ये है कि इंटर्नशिप लेटर के जरिए हर महीने बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है. कौशल्या को बाल विकास परियोजना अधिकारी रैणी के दफ्तर के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र जारी हुआ. CDPO महाराम गुर्जर का कहना है कि इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दी गई है. जबकि पिकल कंवर का राजकीय स्कूल से प्रमाण पत्र जारी किया गया. केस-4 अलवर के जिला अधिकारी हरिश नैनकवाल के मुताबिक नियमों के तहत जिस जिले से बेरोजगार भत्ते के लिए रोजगार विभाग में रजिस्टर्ड हुए है उसी जिले से इंटर्नशिप करनी होती है. अलवर के रहने वाले रमेश चंद सैनी का इंटर्नशिप उपस्थिति प्रमाण पत्र पिछले साल सितंबर महीने में जारी किया गया. इसका प्रमाण पत्र दौसा के बांदीकुई में राजकीय स्कूल से जारी हुआ. केस-5 कुछ इसी तरह का मामला धर्मेंद्र सिंह बलाई का सामने आया है. जिसमें अलवर निवासी धमेंद्र सिंह बलाई का फरवरी में प्रमाण पत्र जारी किया गया. यह इंटर्नशिप प्रमाण पत्र दौसा के महावं राजकीय स्कूल से जारी हुआ. दोनों मामलों की शिकायत की गई है. सवाल ये है कि क्या इस इंटर्नशेप लेटर में गड़बड़ी हुई है अफसरों का क्या कहना? बेरोजगारी भत्ते पर रोजगार विभाग के कमिश्नर ऋणव मंडल का कहना है कि यदि इस तरह का मामला सामने आया है तो काफी गंभीर है. विभाग इस पूरे प्रकरण में कमेटी गठित करेगा. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यदि ईमित्र से गड़बड़ी सामने आएगी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भी लिखा जाएगा. वहीं अलवर के जिला अधिकारी हरीश नैनकवाल का कहना है कि फर्जी सीज को पोर्टल पर चढ़ाया गया है, जिसकी जांच चल रही है. पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी. यदि जिसने भी गलत तरीके से भत्ता लिया है तो उससे वसूली होगी. फर्जी सील लगी है तो उनके खिलाफ एसआईआर दर्ज करवाएगी जाएगी. अलवर में 11 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है. कैसे हुआ फर्जीवाड़ा? अब बड़ा सवाल ये है कि फर्जी इंटर्नशिप के नाम से बेरोजगारी भत्ता में कैसे फर्जीवाड़ा हुआ. क्या इसमें ईमित्र संचालकों के साथ साथ रोजगार विभाग के अफसरों की भी मिलीभगत है. क्या जिम्मेदारों ने इस प्रमाण पत्रों को बिना वेरीफाई किए ही जारी कर दिया. ईमित्र संचालक कैसे हो गया इतना पॉवरफुल- जी मीडिया ने पड़ताल में सामने आया है? जहां जहां सरकारी अधिकारियों के दफ्तरों की सील लगी वो फर्जी बनाई थी. बड़ा सवाल ये है कि ईमित्र संचालन कैसे इतना पॉवरफुल हो गया कि अलग अलग दफ्तरों की फर्जी सील लगाने लगा. इसमें भी बड़ा सवाल ये कि रोजगार विभाग के अफसरों ने बेरोजगार भत्ता के लिए अनुभव प्रमाण पत्र को वेरीफाई क्यों नहीं किया. क्या अधिकारियों की मिलीभगत से बेरोजगारी भत्ते में पूरा खेल चल रहा है? क्या है मुख्यमंत्री युवा संबल योजना? राजस्थान में बेरोजगार युवाओं को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से श्रम कौशल नियोजन, उद्यमिता विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा संबल योजना चलाई जा रही है. इस योजना के अंतर्गत 30 साल तक के सामान्य युवाओं और 35 वर्ष तक के विशेष योग्यजन युवा योजना के लिए पात्र है. पात्रता- 1. आवेदक युवा राजस्थान का मूल निवासी हो. योजना में निर्धारित पात्रता में स्नातक और समकक्षम योग्यताधारी बेरोजगार होना जरूरी है. राजस्थान के विश्वविद्यालयों से मान्यता प्राप्त कॉलेजों से स्नातक डिग्री और समकक्ष डिग्री वाले युवा योजना के पात्र होते है. 2. इस योजना का लाभ लेने के लिए युवा को किसी भी सरकारी विभाग या उपक्रम में हर रोज 4 घंटे अपनी सेवाएं देना जरूरी है. 3. पुरुष युवाओं को प्रतिमाह 4 हजार रुपए और महिलाओं, ट्रांस डेंजर, विशेष योग्यजनों को 4500 रु हर महीने बेरोजगारी भत्ते के दिए जाते है. 4. एक साल में अधिकतम 2 लाख बेरोजगारी युवाओं को ही भत्ता देय होगा. 5. युवाओं को अधिकतम 2 साल तक इंटर्नशिप करवाई जा सकती है.
245
comment0
Report
Advertisement
Back to top