209801
उन्नाव में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने देश की सलामती और अमन - शांति के लिए दुआ की
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद एक विशेष आयोजन हुआ। मुस्लिम समाज ने देश की सलामती और अमन-शांति के लिए दुआ की। सैकड़ों नमाजियों की मौजूदगी में शहर काजी निसार अहमद मिस्बाही ने देश की सुरक्षा और एकता के लिए दुआ की। भारत-पाक तनाव के बीच आयोजित इस विशेष दुआ में शहर काजी ने इस्लाम को अमन और भाईचारे का धर्म बताया। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान हर परिस्थिति में देश के साथ हैं। हिंदुस्तान हमारा वतन है और इसकी हिफाजत हमारा फर्ज है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेठी कॉम्प्लेक्स आग: CFO-AFO निलंबित, उच्चस्तरीय जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।सेठी कॉम्प्लेक्स में आग लगने का मामला। CFO और AFO निलंबित, उच्चस्तरीय जांच शुरू। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीणा निलंबित। सहायक अग्निशमन अधिकारी कुलदीप माणतवाल भी निलंबित। अग्निकांड की घटना में लापरवाही बरतने पर दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई। आग बुझी, अब लापरवाही पर एक्शन की आंच। राज्य सरकार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का लिया फैसला। DLB ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई। स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक होंगे कमेटी के अध्यक्ष। DLB के मुख्य अभियंता और नगर निगम उदयपुर के CFO होंगे सदस्य। सेठी कॉम्प्लेक्स अग्निकांड में अब जांच के घेरे में फायर सिस्टम और जिम्मेदारों की भूमिका। जांच कमेटी अग्निकांड और उससे जुड़ी लापरवाही की करेगी जांच। कटले की आग के बाद फायर सिस्टम पर उठे थे गंभीर सवाल।0
0
Report
मोहनिया SDM ने औचक निरीक्षण कर 5 सिपाहियों के गैरहाजिर पर कार्रवाई की चेतावनी
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - मोहनिया में एसडीएम का औचक निरीक्षण, 5 पुलिसकर्मी अनुपस्थित एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया; अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश वियो - मोहनिया शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की जांच के लिए मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारद पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस सिपाहियों का एक रोस्टर तैयार किया जाता है। इस रोस्टर के तहत सभी सिपाहियों की पालीवार (शिफ्ट के अनुसार) अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाती है। इसी ड्यूटी और उनकी उपस्थिति की जांच करने के लिए औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कुल 14 पुलिसकर्मियों के रोस्टर की जांच की गई, जिसमें से 5 सिपाही अपनी निर्धारित जगह से अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित डीएसपी (ट्रैफिक) को लिखित रूप से सूचित किया जा रहा है। गैरहाजिर मिले सभी 5 कर्मियों से कारण बताओ (कारण पृच्छा) नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद नियमों के तहत आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। बाइट - रत्ना प्रियदर्शनी ,एसडीएम मोहनिया0
0
Report
गोपालगंज से थावे रेलवे स्टेशन तक रात्री बस सेवा शुरू, दुर्गा पूजा मद्देनजर सुरक्षा बढ़ी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक नियमित रात्रि बस सेवा शुरू की जा रही है। प्रमुख ट्रेनों के समय के अनुसार बसों की समय-सारणी तय होगी और स्टेशन व बस स्टैंड पर इसकी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। बसों की फिटनेस, ब्रेक, लाइट और टायर की नियमित जाँच के साथ ओवरलोडिंग पर भी रोक रहेगी। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शहर में पुलिस की विशेष गश्ती शुरू की गई है। गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने कहा कि ठंड के मौसम में रात में यात्रा करने में लोगो को असुविधा होती है, ठंड के मौसम में रात में यात्रा करने में लोगो को असुविधा होती हैं; बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर नशा-खुरानी की घटनाएं होती हैं, रेलवे पुलिस भी अलर्ट रहती है। रात में यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस बस की शुरुआत की जा रही है जिसमें पेट्रोलिंग पार्टी मौजूद रहेगी। यह बस गोपालगंज बस स्टैंड से थावे रेलवे स्टेशन व मीरगंज रेलवे स्टेशन तक चलेगी। सभी ट्रेनों व बस के समय सारणी को देखते हुए इसका समय तय किया गया है।0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल के नवविवाहित दंपति के हनीमून में बारबेक्यू विस्फोट, गंभीर जलने के घाव
Noida, Uttar Pradesh:Honeymoon turns tragic for a newly wed West Bengal based couple as barbecue blows up leaving them with severe burn injuries. Incident took place at a homestay in Shittong, Darjeeling.0
0
Report
गुना की बदहाल सड़कों पर लोगों का गुस्सा, सिंधिया के सामने प्रदर्शन
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- गुना में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने फूट पड़ा। कैंट क्षेत्र के गुलाबगंज में लोगों ने सड़क निर्माण की मांग उठाते हुए कहा कि इस मार्ग से करीब 30 से 35 गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीओ- लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी समस्या रखी। इस दौरान नाराज लोगों ने यहां तक कह दिया कि अगर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी चुनाव में वोट नहीं देंगे। लोगों की इस बात पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नाराजगी जताई। सिंधिया ने कहा कि “मेरे सामने इस भाषा का प्रयोग नहीं करना।”0
0
Report
जयपुर के हरमाड़ा-करणी विहार गैंग: 60 लाख के माल के साथ तीन नकबजन गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में गोदामों को निशाना बनाने वाले नकबजनों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हरमाड़ा और करणी विहार इलाके में गोदामों के ताले तोड़कर लाखों का माल पार करने वाले तीन शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपी दिन में गोदामों और दुकानों की रेकी करते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के लिए मुख्य रास्तों को छोड़कर गलियों का इस्तेमाल करते थे, ताकि CCTV कैमरों से बच सकें। आधा दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूल की। आरोपी जयपुर और आसपास की कई वारदातें खुलने की संभावना है。 जयपुर पश्चिम पुलिस ने नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला हरमाड़ा और करणी विहार थाना इलाके का है। हरमाड़ा के BRN रोड लाइंस कंपनी के गोदाम से करीब 60 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ था। चोर गोदाम का गेट तोड़कर गाड़ियों के पार्ट्स, गियर, अल्टीनेटर, मोटर, कॉपर वायर, कम्प्रेसर, बैट्री और अन्य सामान टेम्पो में भरकर ले गए थे। दूसरी वारदात करणी विहार इलाके में हुई थी। यहां एक गोदाम से चोर 7 कॉपर केबल बंडल चोरी कर ले गए। एक बंडल में करीब एक हजार मीटर कॉपर केबल थी। यानी कुल करीब 7 हजार मीटर केबल चोरी हुई। CCTV में तीन से चार बदमाश पिकअप वाहन से आते और केबल बंडल ले जाते नजर आए。 भूरा, उम्र 35 साल; मूलत: यूपी शाहरनपुर के गंगोड़ निवासी और संजय नगर झोटवाड़ा में किराएदार तसलीम उर्फ कलीम, उम्र 35 साल; मूलत: देवबंद, यूपी निवासी और शिवपुरी झोटवाडा में किराएदार कुलदीप, उम्र 27 साल; मूलत: महेंद्रगढ़ हरियाणा का निवासी और जोशी मार्ग झोटवाड़ा में किराये पर रह रहा है यह है वारदात का तरीका: आरोपी दिन में कॉलोनियों, दुकानों और गोदामों की रेकी करते थे। जहां महंगा सामान नजर आता, वहां की निगरानी कर रात के लिए रास्ता तय किया जाता। रात में पहुंचकर ताला तोड़ा जाता और अंदर घुसने के बाद गोदाम का गेट फिर बंद कर दिया जाता है, ताकि आसपास रहने वालों को भनक तक न लगे。 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। भूरा के खिलाफ करधनी और झोटवाड़ा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। तसलीम उर्फ कलीम के खिलाफ झोटवाड़ा और करधनी थाने में मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के माल की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है。 जयपुर पश्चिम पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में शहर और आसपास के इलाकों में हुई कई नकबजनी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिल और एक टोटो वाहन बरामद किया है। एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद एसडीपीओ बड़कागांव अमित आनंद के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी। टीम ने छड़वा डैम के पास कुछ युवकों को पकड़ा। पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों पर बेची जाती थी और कुछ गैराज में भी खपाई जाती थी। मामले में तीन गैराज संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हुसैन, इरफान अंसारी, मोहम्मद मुन्ना, तस्लीम अंसारी, सरफराज आलम, पवन कुमार साव और फजरूद्दीन शामिल हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
भीलवाड़ा MD फैक्ट्री केस: 36 किलो MD के साथ मुख्य आरोपी प्रकाश आंजना गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:मोटी कमाई का लालच, MD फैक्ट्री में एंट्री... फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ तो फरारी और तीन महीने बाद ढाबे पर शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तारी। यह कहानी भीलवाड़ा की MD फैक्ट्री के मामले में फरार 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश आंजना की। ANTF ने आंजना को मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने अपना नाम बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन टीम की तैयारी के आगे उसकी चाल नहीं चली। ANTF नशे के नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है। ANTF ने ऑपरेशन नाम्नाविलोम के तहत तीन महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश आंजना को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। प्रकाश भीलवाड़ा के बिजौलिया में पकड़ी गई MD फैक्ट्री के मामले में वांछित था। 36 किलो से ज्यादा MD की फैक्ट्री .... मामला इसी साल 16 जून का है। भीलवाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि बिजौलिया इलाके के चम्पापुर गांव के जंगल में भंवर बंजारा के मकान में अवैध MD फैक्ट्री चल रही है। पुलिस ने दबिश दी तो मौके पर MD बनाने का पूरा सेटअप मिला। भारी मात्रा में केमिकल और उपकरणों के साथ 36 किलो 550 ग्राम गीली और सूखी MD बरामद की गई। शराब के ठेके से MD फैक्ट्री तक ... पुलिस के अनुसार प्रकाश आंजना पहले सुखलाल आंजना के शराब ठेकों के संचालन में सहयोग करता था। लगभग तीन से पांच साल तक वह सुखलाल के साथ काम करता रहा। पुलिस के अनुसार शराब के कारोबार में कमाई कम होने के बाद सुखलाल और उसके साथियों ने MD के अवैध कारोबार का रास्ता अपनाया और भीलवाड़ा में फैक्ट्री लगा दी। इसी दौरान प्रकाश को भी मोटी कमाई का लालच देकर नेटवर्क में शामिल किया गया। फैक्ट्री में प्रकाश का कथित काम था, कच्चे माल की सप्लाई और फैक्ट्री के सेटअप में सहयोग। पुलिस के अनुसार मुख्य सरगनाओं के बताए स्थान से कच्चा माल लेकर प्रकाश उसे भीलवाड़ा पहुंचाता था। मोटी कमाई देखकर वह इस काम में लगातार सक्रिय होता गया। बाइट - विकास कुमार , आईजी ANTF फैक्ट्री पकड़ी तो हुआ फरार.... इधर 16 जून को जब फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश पड़ी तो पूरा खेल बिगड़ गया। फैक्ट्री पकड़े जाने की खबर अखबारों में आई तो पुलिस के मुताबिक प्रकाश आंजना घर छोड़कर फरार हो गया। पहले रिश्तेदारों के यहां छिपा...फिर दोस्तों के यहां ठिकाने बदले...और पुलिस की नजर से बचने के लिए मोबाइल से भी दूरी बना ली। लगातार फरारी के बाद भीलवाड़ा पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। शराब की आदत बनी गिरफ्तारी की कड़ी ... इधर ANTF ने आरोपी की तलाश जारी रखी। टीम को पता चला कि प्रकाश शराब पीने का आदी है। बस, इसी जानकारी को सुराग बनाकर टीम ने मंदसौर और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाई। तलाश करते-करते टीम को जानकारी मिली कि प्रकाश अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर शराब पार्टी कर रहा है। जानकारी मिलते ही ANTF टीम ने ढाबे के आसपास निगरानी शुरू कर दी। इसके बाद दूसरी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर ढाबे पर दबिश दी। कुछ लोग वहां शराब पार्टी करते मिले। नाम बदलकर दिया गच्चा .... ANTF टीम ने ढाबे पर पहुंचकर आंजना से पूछताछ की तो उसने पहले अपना नाम रामसिंह धाकड़ बताया। ANTF टीम के पास प्रकाश की पुरानी तस्वीर थी। फोटो से पहचान की गई। ANTF की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। सख्ती से पूछताछ हुई तो आखिरकार उसने अपना असली नाम प्रकाश आंजना बताया और इसके साथ ही तीन महीने से फरार 25 हजार के इनामी आरोपी की फरारी का अंत हो गया। बाइट - विकास कुमार , आईजी ANTF इस पूरे मामले में ANTF इससे पहले सुखलाल, राहुल और भारतसिंह उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर चुकी है। अब प्रकाश आंजना की गिरफ्तारी के साथ इस MD फैक्ट्री प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है। ANTF के मुताबिक प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है। ANTF का कहना है कि MD फैक्ट्री प्रकरण से जुड़े फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपराधियों से संबंधित सूचना ANTF कंट्रोल रूम या व्हाट्सऐप नंबर पर देने की अपील की है और सूचना देने वाले की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही है।0
0
Report
चीन के रोबोट: नया विकास और वैश्विक प्रभाव
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
ईरान-अमेरिका मामले पर नई बहस शुरू: भू-राजनीति में क्या बदलेगा मोड़?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जयपुर के 30 निकायों में बीजेपी निर्विरोध अध्यक्ष, कांग्रेस पर आरोप
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के 30 निकायों में बीजेपी का बना बोर्ड 30 निकायों में भाजपा के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित मंत्री जोगाराम पटेल का बयान कहा-सरकार के कामों को लेकर हम चुनाव में गए कांग्रेस ने अफवाह फैलाई कि जनता खिलाफ है लेकिन जनता ने हमारे काम और विकास पर मोहर लगाई निकायों के अंतिम परिणाम चौंकाने वाले होंगे कांग्रेस की ओर से लगाए गए पार्षदों की खरीद-फरोख्त के आरोप पर बोले पटेल कहा- वो 2 महीनों तक होटलों में बंद रहे थे जयपुर मेयर को लेकर कहा सबकी सहमति से नाम होगा तय0
0
Report
तिंवरी में बारिश ने किसानों को राहत दी, मौसम हुआ सुहाना
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर में अचानक बदला मौसम का मिजाज और झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और वातावरण खुशनुमा हो गया। वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रही प्यासी फसलों को भी बारिश से जीवनदान मिला है। बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर भी राहत नजर आई। तिंवरी में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया।0
0
Report
Advertisement
बालेसर क्षेत्र में अवैध कपड़ा धुलाई फैक्ट्रियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर क्षेत्र के करणी सर भांडू चारणान में अवैध कपड़ा धुलाई फैक्ट्रियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, शेरगढ़ उपखंड अधिकारी विक्रांत शर्मा एवं NGT टीम की संयुक्त कार्यवाही, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अवैध कपड़ा धुलाई फैक्ट्रियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,_sagat सिंह इंदा के खेत में चल रही अवैध रंगाई छपाई कपड़े की फैक्ट्री पर बड़ी कार्यवाही, मौके पर भारी पुलिस जाब्ता मौजूद, भू राजस्व अधिनियम की धारा 177 के तहत कृषि भूमि को भी कुर्क किया जाएगा0
0
Report
बिल्हा में तेज रफ्तार माजदा 407 तीनों को कुचला, दो की मौत, चालक फरार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा 407 ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक माजदा के अगले पहिए में फंस गई और वाहन बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद चालक माजदा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। दर्दनाक सड़क हादसा बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव में हुआ बताया गया कि बरातु दास मानिकपुरी, प्रितम दास मानिकपुरी और चंदु दास मानिकपुरी बाइक से प्रदीप दास मानिकपुरी के घर पहुंचे थे। प्रदीप की गर्भवती बेटी से मुलाकात के बाद तीनों घर के सामने सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सेवार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा माजदा 407 क्रमांक CG10 C 1868 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक माजदा के अगले पहिए में फंस गई और माजदा बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायलों को 112 की मदद से बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बरातु दास मानिकपुरी और प्रितम दास मानिकपुरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंदु दास मानिकपुरी का इलाज जारी है। घटना के बाद माजदा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने माजदा 407 को अपने कब्जे में लेकर धारा 106(1), 125(ए) और 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।0
0
Report
जालौन में बुढ़वा मंगल: प्रशासन की सुरक्षा कड़ी, ठड़ेश्वरी मंदिर में निरीक्षण
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुढ़वा मंगल को लेकर जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ ठड़ेश्वरी मंदिर का किया निरीक्षण, मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एसपी ने बुढ़वा मंगल पर लगने वाले विशाल मेला ग्राउंड का भी लिया जायजा, जालौन के उराई कोतवाली क्षेत्र में ठड़ेश्वरी मंदिर एसपी ने का किया निरीक्षण。0
0
Report
Advertisement
