icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
LalJi GaudLalJi GaudFollow23 Jan 2025, 02:53 am

Sultanpur - मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुनवाई टली

Sultanpur, Uttar Pradesh:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सुनवाई टल गई है.वकीलों के कार्य बहिष्कार से परिवादी भाजपा नेता से जिरह नहीं हो पाई.एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने परिवादी से शेष जिरह के लिए 30 जनवरी की तिथि नियत की है.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर बंगलूरू में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस मैच में शतक और चार विकेट से किया धमाका

Samastipur, Bihar:वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी दिखाया दम, शतक और चार विकेट लेकर बने मैच के हीरो ।पिता ने कहा था छोटा को भी दो साल में कर देंगे ट्रेंड ।प्रदर्शन से खुश पिता ने छोटे को लेकर लिखा भावुक पोस्ट । क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों सबसे कम उम्र के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, वहीं अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपने शानदार खेल से सुर्खियाँ बटोरने लगे हैं। आशीर्वाद ने समस्तीपुर जिले के ताजपुर अकादमी की ओर से खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने शानदार शतक लगाने के साथ-साथ चार महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए और मैच के सर्वोच्च खिलाड़ी चुने गए।जानकारी के अनुसार, आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया। मैदान पर उनकी बल्लेबाजी देखने लायक रही। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। केवल बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाते हुए चार विकेट अपने नाम किए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम को बड़ी सफलता मिली।इस शानदार उपलब्धि की जानकारी वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। उन्होंने एक भावुक गीत के साथ पोस्ट करते हुए लिखा कि “मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया। आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार वैभव की तरह बनाए रखें।” संजीव सूर्यवंशी ने इससे पहले भी एक बयान में कहा था कि उनका छोटा बेटा आशीर्वाद भी काफी अच्छा क्रिकेट खेलता है। उन्होंने कहा था, “वैभव की तरह वह नहीं खेलता, लेकिन अच्छा खेलता है। सीखने में थोड़ा समय लगता है क्योंकि वह सबसे छोटा और सबका लाडला है। पिछले दो वर्षों से मैं उसे लगातार ट्रेनिंग दे रहा हूं और आगे वह और अच्छा खेलेगा।” गौरतलब है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहले से ही अपने खेल के कारण क्रिकेट प्रेमियों के बीच पहचान बना चुके हैं। अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपने प्रदर्शन से यह साबित कर रहे हैं कि सूर्यवंशी परिवार में क्रिकेट प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। क्रिकेट प्रेमियों को आने वाले समय में दोनों भाइयों से बड़ी उम्मीदें रहेंगी।
0
0
Report

पटना के दीघा में ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश स्थानीय लोगों ने नाकाम कर दी

Patna, Bihar:एंकर--राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास मां वैष्णों ज्वेलर्स में शुक्रवार दोपहर लूट की एक कोशिश को स्थानीय लोगों की सतर्कता ने विफल कर दिया। घटना के अनुसार, दो युवतियां ग्राहक बनकर ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान में दाखिल हुईं। दुकान के अंदर पहुंचते ही एक युवती ने अपने बैग से स्प्रे निकालकर दुकान मालिक पर छिड़काव कर दिया, जिससे दुकान के भीतर घुटन और अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। अचानक हुए हमले से घबराकर दुकान मालिक और कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान एक स्थानीय महिला ने साहस दिखाते हुए दुकान के अंदर मौजूद एक युवती को पकड़ लिया और बाल खींचकर बाहर ले आई। बाहर आते ही युवती अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ी, जबकि उसकी साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे करीब आधे घंटे तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची दीघा थाना पुलिस ने पकड़ी गई युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फरार युवती की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है। दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि दो लड़की आई। इसके बाद टॉप्स दिखाने के लिए बोली। मैं टॉप्स दिखा ही रहा था, इतने मेरे मुंह पर स्प्रे मारकर टॉप्स लेकर भागने की कोशिश की। मैं चिल्लाते बाहर भागकर आया। लोग आवाज सुनकर आ गए। इसमें मेरी दुकान का शीशा वगैरह सब टूट गया है.
0
0
Report

कोतवाली पुलिस ने 72 घंटों में चोरी का खुलासा: मुंबई से गिरफ्तार दो आरोपी

Bikaner, Rajasthan:कोतवाली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 72 घंटे में चोरी का खुलासा बीकानेर की ज्वेलर्स शॉप में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, वारदात के महज 72 घंटे के भीतर दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार आरोपियों में राजू मंडल उर्फ शानुनु करनार और सुबरात अली उर्फ सोबरात अली शेख शामिल, ज्वेलरी शॉप से चोरी किया गया 75.50 ग्राम सोना बरामद, दुकान में काम करने वाला कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार पुलिस कार्रवाई से मिली सफलता, पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी कर रही पूछताछ, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल टीम की कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

सुमेरपुर में सरसों तेल फैक्ट्री पर छापा: 12,495 किलो तेल सीज

Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में सरसों तेल फैक्ट्री पर बड़ा छापा, 12,495 किलो तेल सीज सरकार के शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुमेरपुर के जाखामाता रीको क्षेत्र स्थित विनायक कॉरपोरेशन सरसों तेल फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12,495 किलोग्राम सरसों तेल सीज किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सुरेश चंद्र शर्मा और दिलीप सिंह यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान नौ दुर्गा और ज्योति ब्रांड के कुल 833 टीन जब्त कर उनके नमूनें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। निरिक्षण में सामने आया कि फैक्ट्री में विभिन्न कंपनियों के खाली टीनों का उपयोग कर तेल की पैकिंग की जा रही थी। साथ ही परिसर में स्वच्छता मानकों की अनदेखी भी पाई गई। तेल टैंकों के आसपास गंदगी, कीचड़ और निर्माण सामग्री मिलने से खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि इस फर्म के नमूने पूर्व में भी जांच में फेल पाए गए थे और न्यायालय द्वारा जुर्माना लगाया जा चुका है। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी जारी रही। विभाग ने मिलावट और गुणवत्ता संबंधी संदेह के आधार पर तेल सीज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पुंछ के मालती में ग्रेनेड विस्फोट: दो जवान घायल, एयरलिफ्ट से उधमपुर अस्पताल भेजे गए

Chikri Ban, पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास मालती इलाके में सेना के एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुए आकस्मिक ग्रेनेड विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। बाद ने घ्याल हुए सेना के दोनों जवानों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से उधमपुर स्थित सेना अस्पताल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेछ आया जब सेना की तरफ से एक प्रशिक्षण अभ्यास चल रहा था तो अचानक ग्रेनेड विस्फोट हो गया जिस में भारतीय सेना के दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों जवानों को नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका उपचार शुरू किया गया और प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेना के अधिकारियों द्वारा जवानों के इलाज पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल दोनों जवानों का उपचार जारी है और उनकी हालत पर चिकित्सकों की टीम नजर बनाए हुए है।
0
0
Report
Advertisement

राज्यसभा सांसद महेश केवट का दावा: जीत पहले से तय, कांग्रेस झूठ उजागर

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राज्यसभा सांसद महेश केवट ने जी मीडिया से बातचीत में कहा पहले से हमारी जीत तय थी मध्य प्रदेश के विकास को स्वर्णिम विकास के रूप में हो प्राथमिकता होगी मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतने बड़े सदन में भेजा गया मुझे प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व सभी का आशीर्वाद मिला कांग्रेस का झूठ पकड़ा गया मीनाक्षी नटराजन ने सत्य को छुपाया था निर्वाचन आयोग के भी झूठ को झूठ सत्य को सत्य कहा सुप्रीम कोर्ट ने भी उनको झूठ माना उनका झूठ कहां से आया कैसा आया लेकिन उनका झूठ पकड़ा गया। One 2 one महेश केवट राज्यसभा सांसद
0
0
Report

सीसीटीवी बढ़ेंगे, सुरक्षा मजबूत; जिला अस्पताल में कलेक्टर के सख्त निर्देश

Pali, Rajasthan:सीसीटीवी बढ़ेंगे, सुरक्षा होगी मजबूत, कलेक्टर ने जिला अस्पताल के पीएमओ को दिए सख्त निर्देश सोजत। जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने गुरुवार को सोजत अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर पीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने अस्पताल में तंबाकू, बीड़ी, गुटखा और सिगरेट के उपयोग पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा गार्डों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी मासिंगाराम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

जयपुर में फीफा वर्ल्ड कप ने फुटबॉल प्रेम की नई उम्मीदें जगा दी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में फीफा वर्ल्ड कप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कनाडा, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित फुटबॉल चैंपियशिप ने शहर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नई ऊर्जा भर दी है। खासकर युवा और नन्हे खिलाड़ी इस वैश्विक टूर्नामेंट से प्रेरित होकर अपने भविष्य को संवारने में जुट गए हैं। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून और अनुशासन का प्रतीक है। खिलाड़ियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनाने के लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं। नन्हे खिलाड़ियों में भी फीफा वर्ल्ड कप को लेकर अलग ही जोश नजर आ रहा है। कई युवा खिलाड़ी भविष्य में खुद को फीफा जैसे बड़े मंच पर खेलने का सपना देख रहे हैं। उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास से वे अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकते हैं। गौरतलब है कि 11 जून से शुरू हुआ यह फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान दुनिया भर की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जयपुर के खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट को ध्यान से देख रहे हैं और इससे सीख लेकर अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कुल मिलाकर, फीफा वर्ल्ड कप ने जयपुर में फुटबॉल के प्रति नई जागरूकता और उत्साह पैदा किया है, जो आने वाले समय में राज्य के खेल विकास के लिए सकारात्मक संकेत है。
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में शहरी सेवा शिविर 2026 का शुभारंभ, 12 जून से कार्य शुरू

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से शहरी सेवा शिविर 2026 का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। आमजन को विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह अभियान 12 जून से 15 जुलाई तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पट्टा वितरण, भूमि परिवर्तन, कृषि भूमि कॉलोनी अनुमोदन, भवन निर्माण स्वीकृति सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों में राहत और सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे लोगों को विभागीय प्रक्रियाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कार्यों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक देवेंद्र जोशी, अतुल भंसाली, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान शिविर में पात्र लोगों को पट्टों का वितरण भी किया गया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा.
0
0
Report

श्रीविजयनगर में शहरी सेवा शिविर का शुभारम्भ, नागरिक समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर (श्रीगंगानगर)। श्रीविजयनगर में नगरपालिक परिसर में शहरी सेवा शिविर का शुभारम्भ कर दिया गया। शिविर का निरीक्षण SDM शकुंतला चौधरी ने किया और उन्होंने संपर्क में आने वाले नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। EO मिल्खराज चुघ, JEN सत्यपाल राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। शिविर में जनसुविधाओं, नागरिक शिकायतों और दस्तावेजी सेवाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण उपलब्ध कराया जायेगा। यह शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई तक चलाया जाएगा, लोगों को अपनी समस्याएँ मिलकर समाधान करवा सकेंगे।
0
0
Report
Advertisement

मेड़ता के डांगावास ग्राम में 53 लाख की चोरी, पुलिस की बड़ी सफलता

Nagaur, Rajasthan:HEADLINE - मेड़ता के डांगावास ग्राम में 53 लाख की चोरी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कामयाबी आभूषण खरीददार राकेश सोनी को पुलिस ने हनुमानगढ़ से किया गिरफ्तार 50 लाख के आभूषण सहित 1लाख 40 हजार रुपए किए बरामद पुलिस उपाधीक्षक रामकरण मलिंडा ने किया खुलासा 27 मई को दिनदहाड़े हुई थी चोरी की वारदात मेड़ता थाना क्षेत्र के डांगावास ग्राम में 27 मई को दिनदहाड़े एक मकान में हुई 53 लाख की चोरी की वारदात में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आभूषण खरीददार राकेश सोनी को गिरफ्तार कर 50 लाख के आभूषण एवं 1 लाख 40 हजार रुपए नगद बरामद कर लिए। मेड़ता पुलिस उपाधीक्षक रामकरण मलिंडा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि इस वारदात के मुख्य आप आई हरदीप और सनी को गिरफ्तार कर की गई पूछताछ में आरोपियों ने आभूषण हनुमानगढ़ निवासी राकेश सोनी को बेचना बताया। पुलिस ने आरोपियों की निशान दही पर हनुमानगढ़ से राकेश सोनी को गिरफ्तार कर उसे 50 लाख कीमत के आभूषण बरामद किए एवं आरोपियों के घर से 140000 रुपए नगद बरामद कर 100% रिकवरी करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।
0
0
Report

मंत्री चमरा लिंडा ने छात्रवृत्ति वितरण पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए

Ranchi, Jharkhand:मंत्री चमरा लिंडा ने छात्रवृत्ति वितरण को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए एक प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करने का विभाग को निर्देश दिया छात्रवृत्ति भुगतान दिसंबर से पहले सुनिश्चित करने का निर्देश, योजनाओं की समीक्षा में मंत्री चमरा लिंडा ने दिए सख्त निर्देश मंत्री चमरा लिंडा द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की गति और प्रभावशीलता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान मंत्री ने छात्रवृत्ति योजना पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान दिसंबर माह से पूर्व हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही छात्रवृत्ति वितरण को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए एक प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में आदिवासी कल्याण आयुक्त ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोर्टल 15 मई से ही खोल दिया गया है, जिससे आवेदन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। साइकिल वितरण योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री ने निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं के ड्रॉपआउट को कम करने के उद्देश्य से निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कम से कम 50 प्रतिशत साइकिलों का वितरण अगले एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की समीक्षा के दौरान मंत्री ने इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गहन अध्ययन कर नई रूपरेखा के साथ विकसित करने तथा नए sire से आवेदन आमंत्रित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
0
0
Report

फाइनेंस कंपनी ऑफिस में युवक ने आग लगाई, 90% झुलसा, ब्रांच मैनेजर भी घायल

Sagar, Madhya Pradesh:फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना में युवक लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गया। वहीं आग बुझाने की कोशिश में कंपनी के ब्रांच मैनेजर भी झुलस गए। राहतगढ़ निवासी नीलेश कुमार जैन ने फाइनेंस कंपनी से एक वाहन फाइनेंस कराया था। वाहन की दो किस्तें बकाया होने के कारण कंपनी ने वाहन जब्त कर लिया था। नीलेश वाहन वापस लेने के लिए कंपनी के ऑफिस पहुंचा था। इस दौरान उसकी कंपनी स्टाफ से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगने से ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, जिसमें ब्रांच मैनेजर भी झुलस गया। घायल युवक को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top