icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow30 Jan 2025, 10:20 am

Sultanpur - प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्शनार्थियों की कार में भिड़ंत, मासूम श्रद्धालु समेत 2 घायल

Dihwa, Uttar Pradesh:

अयोध्या,प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की कार में टक्कर हो गई, कार पर सवार पांच वर्षीय मासूम समेत दो श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार ले जाया गया है, वहीं कूरेभार पुलिस गाड़ियों को थाने पर लाकर विधिक कार्रवाई कर रही है, कार पर सवार एक पांच वर्षीय मासूम व उसके दादा घायल हो गए है। जिनकी पहचान अनंत सिंह 5 वर्ष और वीर बहादुर सिंह 65 निवासी कलकत्ता हावड़ा के रूप में हुई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुंगेर में बाढ़ से बरियारपुर सहित छह प्रखंडों में फसलों को 33% से अधिक नुकसान

Munger, Bihar:बाढ़ में सबसे ज्यादा बरियारपुर प्रखंड में फसलों की क्षति। मुंगेर गंगा में आई बाढ़ के पानी में डूब कर क्षतिग्रस्त हुई फसलों का ब्यौरा तैयार कर कृषि विभाग ने सरकार को रिपोर्ट भेज दिया है ,कृषि विभाग द्वारा 19 सितंबर को सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के पानी में 33% से अधिक फसल की क्षति बरियारपुर और असरगंज प्रखंड में दिखाया गया है, जबकि रिपोर्ट में बताया गया है कि जिले के 6 प्रखंड के 60 पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश किया इसमें 10 हजार 118.86 हेक्टर में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के कारण 7 हजार 586.25 हेक्टर में 33% से अधिक फसलों की क्षति हुई है , कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 40 पंचायत के 7हजार 586.52 हेक्टेयर खेतों में लगी धान, मक्का और सब्जी की फसलें 33% से अधिक क्षतिग्रस्त हुई है, जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी ने बताया कि 33% से अधिक क्षतिग्रस्त हुए फसल का ब्यौरा सरकार को भेज दिया है क्षतिपूर्ति के लिए किस द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होगी इसके बाद मुआवजा की प्रक्रिया आरंभ होगी। कृषि पदाधिकारी ने बताया की असरगंज, बरियारपुर , धरहरा, जमालपुर हवेली खड़गपुर ,सदर प्रखंड के कुल 40 पंचायतो में खेतो में लगे फसल प्रभावित हुयी है , जिसमे सबसे ज्यादा बरियारपुर प्रखंड में 2399.05 हेक्टर प्रभावित हुई है , जबकि असरगंज प्रखंड में 1653 हेक्टर ,हवेली खड़गपुर 1098 हेक्टर, सदर मुंगेर में 1059 हेक्टयर एवं धरहरा प्रखंड में 362.79 हेक्टर में खेतो में लगी फसल बर्बाद हुई है। बाइट : सुष्मिता कुमार जिला कृषि पदाधिकारी मुंगेर बाइट : नन्द किशोर प्रसाद किसान
0
0
Report

फर्जी हॉस्पिटल पर कार्यवाही करने गयी टीम को धमकी, मौके से भाग कर स्वास्थ्य विभाग टीम ने बचाई जान

Shrvan PanditShrvan PanditFollow8m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... फर्जी हॉस्पिटल पर कार्यवाही करने गयी टीम को धमकी ..एंकर .....शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे अजंता टॉकीज के पास श्री एम एस हॉस्पिटल में कार्रवाई करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ धक्का मुक्की और कहासुनी के बाद अस्पताल संचालक और उसके भाई ने धमकी दी। अस्पताल संचालक का पिता शामली में किसी तहसीलदार के यहां पर चपरासी का कार्य करता है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी दीपक चोधरी ने उक्त मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से मदद मांगी है।और अस्पताल में कुछ चीजें को सीज करने की बात कही थी। ....... आपको बता दे। कि शामली जनपद में चल रहे फर्जी हॉस्पिटलों पर कार्रवाई करने को लेकर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग हरकत में है।उसी के चलते जहां 2 दिन पहले कांधला के एक अस्पताल कोशिश किया है वहीं उसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पेट्रोल पंप के पीछे अजंता टॉकीज के पास श्री एस हॉस्पिटल पर कार्रवाई करते हुए जब वहां मौजूद स्टाफ डॉक्टर से उनके डॉक्यूमेंट मांगे गए तो उनके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं थे उसी के चलते जब नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी मैं डॉक्टर को डिग्री व अन्य प्रमाण पत्र और रजिस्ट्रेशन के कागज मांगे तो कोई भी कागज वह नहीं दिखा पाए इसके बाद नोडल अधिकारी की टीम कार्रवाई करने लगी तो अस्पताल संचालक वह उसके भाई ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बदसलूजी की और धमकी देने लगे मामले को बढ़ता देख मौके से नोडल अधिकारी दीपक चौधरी की टीम वहां से निकल गई तो वहीं आरोपी अस्पताल संचालक व उसके भाई ने अपने पिता के तहसीलदार के यहां नौकरी करने का हवाला देते हुए गुंडागर्दी की और सरकारी कार्य में बदल डाली पीड़ित नोडल अधिकारी ने अब इस मामले में शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई के लिए मदद मांगी है वहीं उन्होंने बताया कि वह आज दिल्ली रोड अजंता टॉकीज के पास श्री एम एस हॉस्पिटल कार्रवाई करने लगे तो वहां मौजूद अस्पताल संचालक में उसके भाई और दो-तीन स्टाफ के लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की धमकी दी और उन्हें वहां से निकलते हुए दोबारा ना आने की चेतावनी दी स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी ने वहां मौजूद डॉक्टर से कागज मांगे तो कोई भी मौजूद व्यक्ति डॉक्टरी से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा पाए। ..... वहीं गौर करने वाली बात है की चोरी और ऊपर से सीना जोरी,आखिर किसके दम पर इतना काम हो रहा है। वही जब कुछ देर घटना होने के बाद अस्पताल संचालक के पिता मजिस्ट्रेट की गाड़ी लेकर खुद पहुंचे।जहां घटना के बाद मजिस्ट्रेट की गाड़ी तस्वीरों मैं दिख रही हूं।वही तहसीलदार की सरकारी गाड़ी एक चपरासी या अर्दली किस तरीके से लेकर जा सकता है यह सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में HIV मरीज 310 से अधिक; जागरूकता और जांच पर जोर

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में HIV संक्रमण को लेकर सामने आए आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग का ध्यान खींचा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक जिले में 310 से अधिक HIV पॉजिटिव मरीज दर्ज हैं। इनमें खैरागढ़ ब्लॉक में करीब 150, जबकि छुईखदान और गंडई क्षेत्र में करीब 160 पॉजिटिव मरीज बताए गए हैं। आंकों के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल HIV संक्रमण की रोकथाम और लोगों में जागरूकता को लेकर उठ रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब जांच और जागरूकता पर जोर देने की बात कह रहा है। सीएमएचओ ने कहा कि HIV को लेकर लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जिले में HIV की जांच की सुविधा उपलब्ध है और समय पर जांच तथा चिकित्सकीय सलाह से स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती केवल संक्रमित मरीजों की पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में HIV को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना भी है। विशेषज्ञों के अनुसार जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और समय पर जांच संक्रमण की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं। 310 से अधिक का आंकड़ा सामने आने के बाद now सवाल यह है कि जिले में HIV की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता मुहिम कितनी प्रभावी साबित होगी और कितने लोग स्वेच्छा से जांच के लिए आगे आएंगे?
0
0
Report
Advertisement

गाडरवारा रेलवे ओवरब्रिज: 18 करोड़ लागत वाले पुल की मरम्मत की तेज़ कार्रवाई

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से एक बड़ी खबर है, जहां ZEE मीडिया की खबर का असर देखने को मिला है। 7 साल में 18 करोड़ की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ रहा था। ब्रिज ऊपर से धंसने लगा था और जगह-जगह से सरिया बाहर दिखने लगा था। ZEE मीडिया ने जनता की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद कुंभकर्णी नींद सो रहा प्रशासन हरकत में आ गया है। खबर के प्रसारण के बाद भोपाल से लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख अभियंता खुद मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में हुई भारी अनियमितताओं का जायजा लिया और ठेकेदार को मौके पर ही सख्त दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों की इस सख्ती के बाद निर्माण एजेंसी के इंजीनियर ने भरोसा दिलाया है कि अगले 15 दिनों के अंदर ब्रिज की सभी खामियों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। बाइट- अजय जयंत ( इंजीनियर PWD विभाग) बाइट-केशव रावदास (SDO PWD विभाग नरसिंहपुर) बाइट-महेश वर्मा (निर्माण एजेंसी इंजीनियर)
0
0
Report

जोबट गणेश पंडाल विवाद: किन्नर डांस पर बवाल, समिति ने माफी मांगी

Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट में गणेश पंडाल में अश्लील डांस पर बवाल: किन्नर के साथ लोगों ने लगाए ठुमके, विरोध के बाद समिति ने मांगी माफी अलीराजपुर जिले के जोबट में गणेश उत्सव के दौरान एक विवादित मामला सामने आया है। यहाँ एक गणेश पंडाल में धार्मिक मर्यादाओं को दरकिनार कर फूहड़ और अश्लील गानों पर किन्नर के डांस का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडाल में मौजूद कई लोग भी किन्नर के साथ ठुमके लगाते नजर आए। आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। श्रद्धालुओं ने गणेश पंडाल में इस तरह के फूहड़ प्रदर्शन पर कड़ा विरोध जताया। मामले को बढ़ता देख स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस प्रशासन की समझाइश और सख्ती के बाद गणेश उत्सव आयोजन समिति ने अपनी गलती स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। माफी मांगने का वीडियो
0
0
Report

मंडला में बच्चों की मासूम भक्ति से गणेश उत्सव का वायरल वीडियो

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - गणेश उत्सव के पावन अवसर पर नन्हे भक्त गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए। उक्त वीडियो नगर के आजाद वार्ड का बताया जा रहा है जो सोशल मीडिया में वायरल है । वीडियो में देखा जा सकता है कि ढोलक की थाप, तालियों की गूंज और बच्चों की मासूम आवाजों में गूंजते गणपति के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश की आराधना की और ज्ञान, सद्बुद्धि व सुख-समृद्धि की कामना की। किसी ने ढोलक संभाली तो किसी ने तालियों के साथ भजनों में स्वर मिलाया। नन्हे भक्तों की निश्छल भक्ति और उत्साह ने मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गणपति के जयकारों से गूंजता परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

आगरा में प्रदर्शन के दौरान पुलिस वरिष्ठता से भिड़े; ट्रैक्टर रोकने की कोशिशों ने माहौल गरमाया

Agra, Uttar Pradesh:करीब तीस मिनट तक एक्सप्रेसवे की दाईं साइड की जाम एक्सप्रेसवे की हालत दिखाते हुए वॉक थ्रू पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, वॉक थ्रू आगरा अपडेट ब्रेकिंग आगरा में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रास्ते में झड़प पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, ट्रैक्टरों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई नोकझोंक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के रोकने पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी किया प्रयास स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को करना पड़ा हल्के बल का प्रयोग पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला पुलिस ने ट्रैक्टरों को मौके पर ही रोकने का प्रयास अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शनकारी आगे बढ़े आगरा की ओर कूच कर रहे थे प्रदर्शनकारी पुलिस ने मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला झड़प के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगाए गए कंटेनर के प्रदर्शनकारियों ने शीशे भी तोड़े टेडीबगिया से पहले नाई की सराय का मामला वॉक थ्रू कपिल अग्रवाल आगरा
0
0
Report

फरीदाबाद एनआईटी-3 में पिटबुल हमले से 7वीं के छात्र गंभीर घायल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के एनआईटी-3 नंबर के बी ब्लॉक में पिटबुल कुत्ते ने 7वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के हाथ-पैर समेत शरीर पर 16 जगह काट लिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद बच्चे का इलाज घर पर चल रहा है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दोस्त से बात कर रहा था, तभी कुत्ते ने किया हमला एनआईटी-3 नंबर के बी ब्लॉक निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह बीके चौक पर खाने की रेहड़ी लगाते हैं। शनिवार शाम उनका 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा ग्रन्थ साइकिल लेकर गली में गया था। घर से कुछ दूरी पर वह एक मकान के सामने अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक ओम का पिटबुल कुत्ता घर से बाहर निकला और ग्रन्थ पर हमला कर दिया。 कुत्ते ने बच्चे को 16 जगहों से काट लिया。 कुत्ते ने 16 जगह काटा, लोगों ने छुड़ाया जितेंद्र का आरोप है कि कुत्ता लगातार उनके बेटे को काटता रहा। इस दौरान कुत्ते के मालिक ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जुटने के बाद कुत्ते को बच्चे से अलग किया गया। हमले में उसके हाथ-पैर समेत शरीर पर 16 जगह काटने के निशान आए हैं। बच्चे को इलाज के लिए बीके अस्पताल लाने के दौरान । बीके अस्पताल से किया रेफर जितेंद्र ने बताया कि हमले के बाद वह घायल बेटे को तुरंत बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद वह बच्चे को निजी अस्पताल लेकर गए। फिलहाल बच्चे का घर पर ही इलाज कराया जा रहा है。 पुलिस कर रही मामले की जांच जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एनआईटी-3 नंबर चौकी में दी है। चौकी इंचार्ज मनोज के अनुसार शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट: सिर्फ ताने-आलोचना से तलाक नहीं, ठोस साक्ष्यों से ही क्रूरता साबित

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से तलाक से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सामने आया है। कोर्ट ने पति की तलाक की मांग को खारिज करते हुए कहा कि पत्नी द्वारा पति को मोटा और सांवला कहना, अपने आप में वैवाहिक क्रूरता और परित्याग साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। दरअसल, मामला जांजगीर-चांपा का है। जानकारी के मुताबिक आकाश और पूजा की शादी 7 मार्च 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पति का कहना था कि शादी के बाद पत्नी करीब तीन महीने तक ही उसके साथ रही, इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।पति ने पत्नी पर गलत व्यवहार करने और आए दिन घर छोड़ने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए। इन्हीं आधारों पर उसने तलाक की मांग की थी।मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पाया कि पति की ओर से कई आरोप लगाए गए हैं, लेकिन उन आरोपों के समर्थन में पर्याप्त और ठोस साक्ष्य पेश नहीं किए गए।कोर्ट ने यह भी माना कि पत्नी द्वारा पति को मोटा और सांवला कहना, मौजूदा परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तलाक देने के लिए आवश्यक स्तर की क्रूरता साबित नहीं करता।हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय, जांजगीर-चांपा के फैसले को बरकरार रखते हुए पति की अपील खारिज कर दी।कोर्ट का स्पष्ट संदेश है कि केवल आरोप या अपमानजनक टिप्पणी के आधार पर तलाक का आधार स्वतः स्थापित नहीं होता, बल्कि मामले में क्रूरता या परित्याग के आरोपों को ठोस साक्ष्यों से साबित करना जरूरी है.
0
0
Report

रायपुर में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर से बीजेपी के खिलाफ संगठनात्मक रणनीति तेज

Begun, Rajasthan:रायपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज से आगाज हुआ है.. रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों को आगामी चुनाव और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश के सभी संभागों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.. बैज ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बीजेपी के कथित छल-कपट और प्रोपेगेंडा से लड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही है.. दीपक बैज ने साफ कहा कि कांग्रेस का मकसद सरकार के खिलाफ लड़ना और 2028 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करना है.. वहीं बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को टाइम पास बताए जाने पर बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे प्रशिक्षण में बीजेपी के लोग एक घंटा बैठ जाएं तो उनका मन और हृदय परिवर्तन हो जाएगा..
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट आदेश के बावजूद देरी, नीरज साहनी ने पंजाब सरकार- पुलिस पर नाराजगी जताई

Panchkula, Haryana:हाईकोर्ट आदेश के बावजूद देरी, नीरज साहनी ने पंजाब सरकार- पुलिस पर नाराजगी जताई पंजाबी गायक, अभिनेता और निर्माता नीरज साहनी उर्फ आरडीएक्स को कथित तौर पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। नीरज साहनी का आरोप है कि जान के खतरे की जानकारी देने और सुरक्षा की मांग करने के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। नीरज साहनी ने 1 जून 2026 को पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन को अपनी सुरक्षा को लेकर प्रतिवेदन दिया था। उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान में छिपे हरविंदर रिंदा के नाम से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार, डीसी मोहाली, एसएसपी मोहाली और थाना फेज-1 के एसएचओ को पक्षकार बनाया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई में देरी का आरोप मामले में 23 जुलाई 2026 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग खारिज करते हुए पंजाब सरकार को नीरज साहनी के 1 जून के आवेदन पर एक महीने के भीतर विचार कर निर्णय लेने का निर्देश दिया था। अदालत ने वास्तविक खतरा होने की स्थिति में आवश्यक कानूनी कदम उठाने की बात भी कही थी। नीरज साहनी का कहना है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की। 16 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब मांगा। सरकार की ओर से अदालत में अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 को होगी। नीरज साहनी ने मोहाली पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें वीडियो कॉल के जरिए धमकी दी गई और 1.20 करोड़ रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
0
0
Report

दुष्यंत चौटाला का पृथला दौरा: कानून-व्यवस्था और राशन पर तीखे सवाल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की。 दुष्यंत चौटाला ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है और कई लोगों पर गोली चलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में हरियाणवी गायकों पर हुई गोलीबारी का भी जिक्र किया。 दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई जगह मेडिकल कॉलेज की इमारतें तो खड़ी हैं, लेकिन वहां पर्याप्त फैकल्टी तक उपलब्ध नहीं है。 राशन के मुद्दे पर दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि गरीबों को मिलने वाले राशन से सरसों का तेल गायब कर दिया गया है और बाजार में इसकी कीमत करीब 175 रुपये तक पहुंच गई है。 वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बार बार पंजाब जाने को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने तंज कसा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं से तुलना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की बजाय पंजाब जाकर उनकी बराबरी करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में बीजेपी को मिले समर्थन पर भी दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार में लगाया गया, इसके बावजूद जीत का अंतर बेहद कम रहा। क्षेत्रीय दलों को तोड़ने के आरोपों पर दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहा है। उन्होंने एनसीपी और शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा कि अब ममता बनर्जी की पार्टी को भी तोड़ने की कोशिश की जा रही है。 दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एनसीपी और शिवसेना से जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं और ममता बनर्जी भी अदालत का रुख करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से ही उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top