icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow31 Jan 2025, 12:04 pm

सुल्तानपुरः लूट के मामले में 6 साल की सजा, अयोध्या के युवक ने 2012 में छीना रुपयों से भरा बैग

Sultanpur, Uttar Pradesh:

सुल्तानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते एक पुराने लूट के मामले में दोषी को कड़ी सजा मिली है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर की अदालत ने अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुचेरा पूरे तिवारी निवासी शीतल चौहान को शुक्रवार को 6 साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को 6 साल की सजा के साथ 3,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला 4 नवंबर 2012 का है, जब दोपहर को शीतल चौहान ने एक व्यक्ति का बैग छीन लिया था, जिसमें 8,800 रुपए रखे थे। पीड़ित ने बल्दीराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top