icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
NKNeeraj Kumar TiwariFollow19 Jul 2024, 05:34 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का कड़ा संदेश: पांच सफाई कर्मचारियों को हटाने का आदेश

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। हरसेवकपुर वार्ड में निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त अजय जैन को जगह-जगह गंदगी मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने लापरवाही के मामले में पांच सफाई कर्मचारियों को हटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वार्ड के लोगों को 15 दिनों के भीतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की समयसीमा तय की। नगर आयुक्त ने सड़क, नाली और पार्कों के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अब देखना होगा कि अधिकारियों के इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देता है।
0
0
Report

खोराबार में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बाइक रैली से सुरक्षा निरीक्षण

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 और आगामी त्योहारों को देखते हुए खोराबार थाना पुलिस ने क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में निकाली गई इस रैली के जरिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। तस्वीरें गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र की हैं, जहां 13 अक्टूबर को थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा को मजबूत करना और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस की टीम ने क्षेत्र में सुरक्षा भावना का जायजा लिया। साथ ही, पुलिस की सक्रियता बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने पर जोर दिया गया। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ खोराबार पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है。
0
0
Report

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाटी परिवार को दी श्रद्धांजलि, निधन पर शोक जताया

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे हदां, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता को दी श्रद्धांजलि पूर्व प्रधान स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी के निधन पर जताया शोक gहलोत ने दिवंगत रघुनाथ सिंह भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर व्यक्त की संवेदनाएं पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, बीडी कल्ला और सालेह मोहम्मद सहित कई नेता रहे मौजूद यशपाल गहलोत, सुमन छाजेड़, बद्रीराम जाखड़, भोजराज सिंह और अनूप सिंह इन्दा ने भी दी श्रद्धांजलि
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

Muzaffarpur में हत्या के आरोपी के घर पर बुलडोजर; कुर्की के आदेश के बाद दबिश

Muzaffarpur, Bihar:Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug- मुजफ्फरपुर में हत्याकांड के आरोपी के घर पर गरजा सम्राट का बुलडोजर, गिरफ्तारी के डर से चल रहे थे फरार आरोपी के घर पहुंच कर पुलिस खिड़की किवाड़ तक ले गई उखाड़ कर Anchor - मुजफ्फरपुर में हत्या की घटना को अंजाम देखकर फरार चल रहे हत्याकांड के आरोपी के घर पर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई, जहां सीएम सम्राट चौधरी का बुलडोजर गरजने लगी और आरोपी के घर का किवाड़ और खिड़की तक उखाड़ के ले गई. पुलिस की यूपी मॉडल बुलडोजर वाली करवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी. पुलिस ने यह कार्रवाई गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय से जारी कुर्की जप्ती का आदेश निर्गत होने के बाद की है. दरअसल पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में की है, जहां सिवाईपट्टी थाना कांड संख्या 10/26 हत्या के मामले में पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के डर से आरोपी उमेश कुमार और दिलीप कुमार लगातार फरार चल रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय द्वारा आरोपियों के घर की कुर्की का आदेश प्राप्त करते हुए बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गई. जिसके बाद आज भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस ने यूपी मॉडल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चला कर खिड़की और किवाड़ तक उखाड़ लिया. वही मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया की जनवरी 2026 को सिवाइपट्टी थाना में 10/26 एक हत्या का मामला दर्ज किया गया था. जिसमें उमेश कुमार और दिलीप कुमार को आरोपी बनाया गया था. उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहे थे. जिसके बाद न्यायालय के द्वारा आरोपी के घर की कुर्की का निर्देश निर्गत हुआ था. इसके बाद आज सिवाइपट्टी थाना की पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की निगरानी में आरोपी के घर की कुर्की जप्ती की है. AV *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
0
Report

मुंगेर में दुर्गा पूजा सुरक्षा चाकचौबंद: डीएम-SP ने स्थलीय निरीक्षण से दिए निर्देश

Munger, Bihar:दुर्गा पूजा ,रावण दहन और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट , डीएम - एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण।पूजा समिति से जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के पालन करने का निर्देश , चप्पे चप्पे पर रहेगा सुरक्षा घेरा। मुंगेर में दुर्गा पूजा मेला, रावण वध कार्यक्रम एवं विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण सुरक्षित एवं भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी क्रम में मुंगेर डीएम निखिल धनराज निपनिकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने शहर के प्रमुख पूजा स्थलों का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर के ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा मंदिर, चंडिका स्थान सहित अन्य प्रमुख पूजा पंडाल और मेला क्षेत्र और विसर्जन मार्गों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा स्थलों पर भीड़ नियंत्रण सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन रोशनी की व्यवस्था साफ सफाई और विधि व्यवस्था संधारण की तैयारी का बारीकी से अवलोकन किया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और स्वादपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। जिले में संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर पर्याप्त बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले में कुल 13 नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसमें एक अस्थाई और 12 अस्थायी नियंत्रण का शामिल है। प्रत्येक थाना के महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए चेक पोस्ट क्रियाशील किए गए हैं जहां पदाधिकारी के साथ बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रभावी रूप से रात्रि में गस्ती कराई जा रही है यातायात व्यवस्था और भी नियंत्रण के लिए 20 स्थलों पर बैरिकेडिंग और 43 स्थलों पर ड्रॉप किट बनाया गया है इसके साथ ही प्रत्येक बेरीकेटिंग एवं ड्रॉप गेट पर पुलिस वालों की तैनाती की गई है। सभी गस्ती और चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी की सघन निगरानी वरीय पदाधिकारी द्वारा की जा रही है। एसपी ने बताया कि जिला प्रशासन दुर्गा पूजा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं मुंगेर सदर एसडीएम कुमार अभिषेक ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा सभी पूजा समितियां को सीसीटीवी अग्निशमन यंत्र प्रवेश निकास के अलग गेट और साफ सफाई तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने पूजा समिति और श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी पूजा समिति और श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए दुर्गा पूजा को मनाए तथा किसी भी और सुविधा या किसी प्रकार की अफवाह की सूचना अगर मिलती है तो तुरंत इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें ताकि वैसे और सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि पूजा से लेकर विसर्जन तक की सारी तैयारियां पूरी कर लेंगे ही है तथा हर जगह सीसीटीवी कैमरे और गंगा घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
0
0
Report

सुल्तानपुर: ससुराल से लौटे युवक की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow1m ago
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में ससुराल से घर लौटे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धनेछ गांव की है, जहां मंगलवार शाम करीब पांच बजे 32 वर्षीय दिग्विजय सिंह घर के अंदर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, दिग्विजय का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। मंगलवार को वह ससुराल गए थे और वहां से लौटने के बाद यह घटना हुई। परिजनों का दावा है कि उन्होंने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना पर सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है। दिग्विजय अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

देश में पहली बार अजगर के कैंसर की सर्जिकल इलाज, सत्यम द्विवेदी की पहल

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -देश में पहली बार अजगर के कैंसर का सर्जिकल उपचार हुआ हैं। स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी की पहल से बची वन्यजीव की जान बचाई जा सकी हैं। आपको बता दें कि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में जहां इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) के मुंह में बनी असामान्य गांठ का सर्जरी के माध्यम से उपचार किया गया। अंबिकापुर के वन्यजीव रेस्क्यूकर्ता एवं स्नेक मैन ऑफ सरगुजा सत्यम द्विवेदी की पहल से अजगर को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी ले जाया गया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रयासों से उसका सर्जिकल ऑपरेशन किया गया। कानन पेंडारी में वन्यजीव विशेषज्ञ एवं उप संचालक डॉ. चंदन ने अजगर की स्थिति का आकलन किया और बेहतर उपचार के लिए उसे डॉ. पियूष दुबे के पास भेजा। डॉ. पियूष दुबे, जो पेट मेडिक्स के संचालक हैं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अपने अनुभव की मदद से अजगर की सर्जरी की। लगभग साढ़े तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में उसके मुंह के अंदर बनी गांठ को सर्जरी के माध्यम से निकाल दिया गया। ऑपरेशन के दौरान अजगर की स्थिति काफी गंभीर बताई गई। सर्जरी के बाद उसे ड्रिप और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दी गई। चिकित्सकों के अथक प्रयासों से उसकी जान बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली। अब उसके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए निरंतर देखरेख में रखा गया है।
0
0
Report

जालौन में नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल,श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता बदहाल,

AdityaAdityaFollow9m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल, श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान, बदहाल रास्ते से अर्थी लेकर जाते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका के विकास कार्यों पर उठ रहे सवाल, श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, करोड़ों के बजट और विकास के दावों के बीच बुनियादी सुविधा का बुरा हाल, जालौन के कोंच नगर पालिका क्षेत्र के सिंह वाहिनी मंदिर के पास बने श्मशान घाट का मामला।
0
0
Report

खैरागढ़ की राजकुमारी इंदिरा सिंह कला विश्वविद्यालय ने 70 साल पूरे किए

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। एक बेटी का संगीत के प्रति लगाव, राजपरिवार का त्याग और कला-संस्कृति को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल। इसी विरासत को समेटे राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर लिए। स्थापना दिवस समारोह में कुलाधिपति रामेन डेका, कुलपति डॉ. लवली शर्मा और सांसद संतोष पांडे ने विश्वविद्यालय की गौरवशाली यात्रा को याद किया। संस्थापक राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी के योगदान का उल्लेख करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि राजपरिवार ने अपनी बेटी राजकुमारी इंदिरा की संगीत के प्रति रुचि को सम्मान देते हुए जमीन दान की। उनका यह योगदान आज भी प्रेरणादायी है。 वहीं कुलाधिपति रामेन डेका ने कहा कि सात दशकों से विश्वविद्यालय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और विभिन्न कलाओं को संरक्षित एवं संवर्धित कर रहा है। यहां पंडित रविशंकर, लता मंगेशकर और पंडित भीमसेन जोशी जैसी महान विभूतियों को मानद उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है。 कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रशिक्षित कलाकार देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। नेपाल, श्रीलंका, फिजी और अमेरिका सहित कई देशों के विद्यार्थी यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं。 समारोह में लोक एवं जनजातीय कलाओं के संरक्षण, डिजिटल अभिलेखीकरण और कला शिक्षा से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। सात दशक की यह यात्रा खैरागढ़ को कला-संगीत के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने वाली विरासत की कहानी भी है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस और NCC कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली,

AdityaAdityaFollow14m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस और NCC कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चालकों और राहगीरों को किया जागरूक, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों को फूल देकर किया जागरूक, फूल देकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति किया जागरूक, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील, महिला पुलिसकर्मियों और NCC कैडेट्स ने यातायात संचालन में भी निभाई अहम भूमिका, कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर तिराहे पर चलाया गया जागरुकता अभियान। बाइट:- पूजा फौजदार--महिला सिपाही
0
0
Report

यवतमाल के पुसद-दारव्हा मार्ग पर दो दुर्घटनाओं में पांच की मौत

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या पुसद आणि दारव्हा येथे झालेल्या दोन वाहन अपघातात पाच जणांचा दुर्दैवी मृत्यू झाला आहे. पुसद-दिग्रस मार्गावरील पुस नदीच्या पुलावर ट्रकच्या मागील चाकात येऊन मोपेड स्वार दोघांचा मृत्यू झाला. युसुफ शहा चांद शहा आणि यादव टारफे अशी मृतांची नावे आहेत. अतिशय वर्दळीच्या या अपघात स्थळावर नागरिकांनी मोठी गर्दी केली होती. दुसरा अपघात दारव्हा–आर्णी मार्गावर सायखेडा जवळ एसटी बस आणि दुचाकी मध्ये झाला, बसच्या भीषण धडकेत दोन सख्ख्या भावांसह तिघांचा मृत्यू झाला. या अपघातात रामगाव (हरू) येथील किशोर व दीपक चव्हाण हे दोन सख्खे भाऊ आणि पवन पवार या पंधरा वर्षे मुलाचा दुर्दैवी मृत्यू झाल्याने, गावावर शोककळा पसरली.
0
0
Report

रीवा में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 13 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि नशे के कारोबार में शामिल छोटे हों या बड़े, किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और तस्करों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। रीवा के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि पूरे विन्ध्य में अब तक करीब 13 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं, जबकि नशा तस्करी से जुड़े मामलों में 1600 आरोपी जेल में बंद हैं। इसके अलावा करीब 10 करोड़ रुपये कीमत के वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जाता था। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मध्य प्रदेश को और पूरे विन्ध्य को नशामुक्त बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई है। खास तौर पर रीवा और विंध्य क्षेत्र में नशीली कफ सिरप, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। राजेंद्र शुक्ला ने नशीली कफ सिरप की तस्करी पर चर्चा करते हुए बताया कि पहले उत्तर प्रदेश की सीमा के रास्ते मध्य प्रदेश में नशीली कफ सिरप आने की समस्या सामने आती थी। इस विषय पर अधिकारियों से चर्चा की गई और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में नशीली कफ सिरप को एनडीपीएस कानून के दायरे में लाने के बाद जिस तरह कार्रवाई की जा रही है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े छोटे-बड़े किसी भी नेटवर्क को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को सुधारने और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top