Back
ओबरा में हाई टेंशन टॉवर पर चढ़े युवक की दर्दनाक मौत, जांच शुरू
ADArvind Dubey
Jan 22, 2026 12:49:43
Obra, Uttar Pradesh
ANCHOR : सोनभद्र जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में हाई टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़े युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त और भी गंभीर हो गई जब टॉवर पर चढ़े युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे और लगातार उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद युवक अचानक संतुलन खो बैठा और टॉवर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि युवक आखिर किन परिस्थितियों में हाई टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ा था।
पूरी घटना ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी, टोला खैरटिया की है。
VO : जानकारी के मुताबिक, ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक हाई टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। उस वक्त युवक टॉवर की ऊंचाई पर मौजूद था और पुलिस सहित स्थानीय लोग हर संभव तरीके से उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस की ओर से युवक के नशे की हालत में होने की भी आशंका जताई जा रही थी, इसी वजह से पूरे ऑपरेशन में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही थी। लेकिन इसी बीच युवक अचानक असंतुलित होकर टॉवर से नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरते ही युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक किन हालातों में टॉवर लाइन पर चढ़ा था, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowMar 11, 2026 02:48:540
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 02:48:360
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 11, 2026 02:48:100
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 02:47:370
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 02:47:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:46:520
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 11, 2026 02:46:070
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 11, 2026 02:45:580
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 11, 2026 02:45:470
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:45:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report