Back
यमुनानगर में वैदिक रीति से कृष्ण को पत्नी मानकर युवती का विवाह
KSKULWANT SINGH
Mar 11, 2026 02:45:47
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर में ऐसा ही एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला, जहां एक युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मानते हुए पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनसे विवाह रचा लिया। इस अलौकिक विवाह में परिवार, रिश्तेदार और सैकड़ों शहरवासी भी शामिल हुए। इशिका बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण की भक्त बताई जा रही है। उसकी भक्ति इतनी गहरी हो गई कि उसने अपने जीवन को पूरी तरह ठाकुर जी को समर्पित करने का फैसला किया और विधिवत उनसे विवाह करने का संकल्प लिया। इस अनोखे विवाह की तैयारियां तीन दिनों तक चलती रहीं। रविवार को हल्दी की रस्म निभाई गई, सोमवार को मेहंदी का कार्यक्रम हुआ और मंगलवार को पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। प्रोफेसर कॉलोनी से ठाकुर जी की बारात धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों और नाच-गाने के बीच बाराती पैदल प्रोफेसर कॉलोनी से गोविंदपुरी तक पहुंचे और वहां से गाड़ियों के जरिए हरबंसपुरा स्थित इशिका के घर पहुंचे। रास्ते में लोगों ने बारात पर फूल बरसाकर इस अनोखे विवाह का स्वागत किया। इशिका के पिता राजेश कुमार और माता पूजा ने पूरे विधि-विधान के साथ कन्यादान किया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच इशिका और ठाकुर जी के सात फेरे कराए गए। विवाह के बाद विदाई की रस्म भी पूरी की गई, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। इस दौरान सर्व जागरूक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पायल और उनके पति विशाल ने ठाकुर जी के अभिभावक की भूमिका निभाई। विवाह समारोह में सैकड़ों की संख्या में रिश्तेदार, मित्र और शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल भी अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे और नवविवाहिता इशिका को आशीर्वाद दिया। यह विवाह पूरी तरह वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया है। ऐसे विवाह में कन्या अपना जीवन भगवान की भक्ति और सेवा को समर्पित कर देती है। जिसे आध्यात्मिक मार्ग और मोक्ष की दिशा में बढ़ने का एक माध्यम माना जाता है। फिलहाल यमुनानगर में यह अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे कलयुग में मीरा जैसी भक्ति का उदाहरण बता रहे हैं और जो लोग इस विवाह में शामिल हुए, वे खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:49:25Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
0
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 11, 2026 03:48:380
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:47:350
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 03:47:220
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 11, 2026 03:47:080
Report
RMRam Mehta
FollowMar 11, 2026 03:46:590
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:46:33Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की
0
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 11, 2026 03:46:220
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowMar 11, 2026 03:46:130
Report
GMGANESH MOHALE
FollowMar 11, 2026 03:45:490
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 11, 2026 03:45:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 03:34:420
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 03:33:590
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 11, 2026 03:33:470
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 11, 2026 03:33:350
Report