सीतापुरः ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय रण्डा कोड़र में बंद किये सैकड़ों गोवंश
Bezbari, Uttar Pradesh:रेउसा विकास क्षेत्र के ग्राम सभा रण्डा कोड़र के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने समूह बनाकर सैकड़ों आवारा गोवंशो को विद्यालय में बंद किया गया। जिसके बाद स्थानीय ग्राम प्रधान चंदा यादव ने ग्रामीणों की तरफ से प्रकरण के सम्बन्ध में ब्लाक अधिकारियों को अवगत करवाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पंचायत सेक्रेटरी दिलीप सिंह ने बताया ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में बंद किए गए गोवंशो की संख्या सैकड़ों में है। जिम्मेदार उच्चाधिकारियों की देखरेख में विकास क्षेत्र रामपुर मथुरा में स्थित चंदनपुर और तिलपुरा गौशाला में भेजवाने की व्यवस्था की जा रही है। जहां उनके खाने पीने कि प्रयाप्त सुविधा है। ट्रैक्टर ट्रालियां मंगवाया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
